कभी CSK के लिए Dhoni के साथ खेला मैच, आज ऑस्ट्रेलिया में ड्राइवर की नौकरी करने को मजबूर हैं

0
1131
Cricketer Suraj Randiv
Sri Lanka spinner Suraj Randiv struggling for Living. Former Sri Lanka Cricketer Turns Bus Driver In Melbourne Australia To Run His Family.

Chennai: भारत में जितनी दिवानगी लोगों मे क्रिकेट (Cricket) को लेकर है, उस स्तर की दिवानगी सायद ही और किसी खेल को लेकर हो हमारे यहा बच्चे अपने हाथ से भोजन करना भले ही ना सीखे, लेकिन उनके हाथ में भी क्रिकेट के बेट और बॉल देखने को मिल ही जाते हैं और कहीं ना कहीं कभी ना कभी लगभग हर एक बच्चा क्रिकेटर बनने का सपना देखता ही है।

आज हम आपको एक श्रीलंकाई क्रिकेटर (Sri Lankan Cricketer) के विषय में बताने जा रहे हैं, जो क्रिकेट जगत से संन्यास लेने के बाद टैक्सी चालक (Taxi Driver) के रूप में काम कर रहे हैं। जो एक वक़्त भारत के प्रसिद्ध क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के साथ खेला करते थे, वो भी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ।

हम बात कर रहे है क्रिकेटर सूरज रंदीव (Suraj Randiv) के विषय में, जो कभी श्रीलंका (Shrilanka) के एक शानदार स्पिनर (Spinner) के तौर पर जानें जाते थे, पर आज उनकी जो हालत हो गई है, जिसे जानकर आपको बड़ा आश्चर्य हो जाएंगे।

क्रिकेट का सफर

सूरज रंदीव ने अपने क्रिकेट का सफ़र वर्ष 2011 में प्रारंभ किया था, उनका सबसे पहला मैच श्रीलंका की ओर से था, वो भी विश्व कप के समय भारत के मैदान पर। उन्होंने श्रीलंका के लिए 12 टेस्ट मैच और 31 वन डे मैच खेले है, जिसमें से उन्होंने 36 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

सूरज अपने सफर में काफ़ी अच्छा परफॉर्म कर विकेट लिया, और उसके बाद अपने नाम खिताब भी दर्ज करवाया। जानकारी के लिए आपको बता दें, सूरज T20 मैच भी खेल चुके है और जिसमें से 7 मैचों में उन्होंने 6 विकेट झटके थे।

उसके बाद वर्ष 2012 आईपीएल में टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी खेले। यहीं नही इन्होंने आईपीएल के दौरान 8 मैच खेले जिसमें से 6 विकेट लिए।

क्रिकेट को कहा अलविदा

सूरज रंदीव ने वर्ष 2019 में क्रिकेट से संन्यास ले कर क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया (Australia) में जाकर वहां रहने लग गए, यही नही, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न (Melbourne) की एक कंपनी में चालक का काम करने लगे।

इसके अलावा वे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट क्लब में भी खेलते हैं। वह क्रिकेट प्रीमियर से मान्यता प्राप्त कर के ऑस्ट्रेलिया के क्लब में राज्य स्तरीय क्रिकेट मुकाबलों में शामिल भी होते रहते हैं। आज भारतीय क्रिकेट और IPL उन्हें भूल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here