
Info & Photo Credits: Twitter
भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर मे पहुँचकर भारतीय सेना के साथ जुड़कर सेना में शामिल हो गए हैं, जहां वह अन्य जवानों की तरह गश्त, गार्ड ड्यूटी और सभी काम सेना के साथ कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 15 अगस्त तक 106 टीए बटालियन के साथ ही रहेंगे और जवानों की तरह कार्य करेंगे।
Friday को उनकी एक फोटो ट्वीटर पर बहुत तेज Viral हो रही है। तस्वीर #IAMSEVEN की ओर से जारी की गई है। तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी अन्य सैनिकों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी यूनिट आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में विक्टर Force के साथ जुड़ गए हैं।
World Cup 2011 विजेता कप्तान 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी के सेना को 2 हफ्ते की सेना में रहकर सेवायें देने के इक्छा को पिछले हफ्ते सेना मुख्यालय ने हरी झंडी दिखा दी थी अपनी मंजूरी दे दी थी। महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद Rank मिली थी।
वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी रह चुके है और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप भी कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भारत का तीसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
@msdhoni along with @ArunPandey99 at Para Regiment of Indian Army camp in Kashmir
Pc- @TheSevenLife_#ThankYouCaptain#IAMSEVEN#7numbari#har_gully_mein_dhoni_hai pic.twitter.com/ZvsUSSV6U7— Subham Rath (@Subham7Rath) August 2, 2019
वर्ल्ड Cup में इंडियन टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के रिटायमेंट की अटकलें लगाई जा रही थी। महेंद्र सिंह धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिये बोर्ड से छुट्टी की अपील की थी।बोर्ड ने उनकी अपील स्वीकार कर ली थी। वह भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे में भाग नही ले रहे है।



