
Demo Photo
Patna: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और वैसे भी भारत के सॉफ्टवेयर इंजीनियर तो पूरी दुनिया की IT कम्पनयों में अपना लगा मनवा रहे है। ऐसे में बिहार (Bihar) की राजधानी पटना के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT, Patna) के B.Tech के 34 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के आधार पर देश और विदेश की कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने प्री-प्लेसमेंट आफर दिया गया है।
बता दें की यह सभी 2022 में पास होने वाले छात्र एवं छात्राएँ है। Google ने IIT पटना से कुल 6 ऐसे छात्रो का चयन किया है, जिन्हें सबसे अधिक सैलरी पैकेज दिया गया है। IIT Patna इन 6 छात्रो को सबसे अधिक 54.50 लाख का वार्षिक पैकेज दिया गया है।
इसके साथ ही एडोब, गोजेक, मीडिया.नेट और मोरगन ने 1-1 छात्र, क्लाउड बेस्ड अमेरिकी साफ्टवेयर कंपनी ने कुल 2 छात्रों, निवेश बैंकिंग फर्म गोल्डमैन सैक्स ने 3, बीमा और स्वास्थ्य सेवा फर्म ऑप्टम ने 7, सैमसंग रिसर्च बेंगलुरु ने 3, पब्लिसिस सैपिएंट ने 3 छात्रों को PPO की ऑफर दी है।
आपको ज्ञात हो कि अभी तक जितने PPO मिले थे, उनका औसत 24 लाख सालाना पैकेज है। IIT कैंपस में प्लेसमेंट (IIT Patna Campus Placements) का प्रथम चरण सितंबर से दिसंबर तक का होना है, तो वही द्वितीय चरण जनवरी से मार्च तक का होना है। पिछले साल भी कुल 19 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट का आफर दिया गया था।
बीते वर्ष के मुकाबले इस साल 78 प्रतिशत अधिक प्री प्लेसमेंट के ऑफर छात्र एवं छात्रो को दिए गए हैं। इन सभी छात्र-छात्राओं ने मई से जुलाई के मध्य इन कंपनियों में इंटर्नशिप किया था। जिसके बेस पर कंपनियों ने उन्हें ये आफर दिया है। सभी छात्रों का Online इंटरव्यू कंडक्ट किया गया था, जिसके बाद उन्हें सभी छात्र एवं छात्राओं को यह आफर दिया गया हैं।
IITs are scripting future of New India by nurturing some of the best talents of country. Do join us as the IT Minister of India @rsprasad interacts with these leaders of tomorrow on #NewIndiaManthan at IIT Patna on 2nd February, 2019 at 5 pm. pic.twitter.com/afinYasP5Y
— Digital India (@_DigitalIndia) January 31, 2019
IIT के प्लेसमेंट अधिकारी कृपा शंकर ने हिंदी अख़बार को बताया की साल 2022 की पूर्णकालिक भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर 2021 से बढ़ा दी जाएगी। इस वर्ष भी प्री-प्लेसमेंट टाक, टेस्ट और साक्षात्कार सहित प्लेसमेंट प्रोसेस वर्चुअल मोड में ही आयोजित होनी है।
PPO पेश करने वाली प्रमुख कंपनियों में Google, एडोब, मोरगन स्टेनले,पब्लिशिप पेटिएंट, सैमसंग, सेल्सफोर्स, गोल्डमैन सैक्स, मीडियानेट आदि सम्मिलित हैं। फिलहाल IT, वित्त, प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने परामर्श, कोर, एनालिटिक्स आदि सेक्टर में वर्ष 2022 में ग्रेजुएशन करने वाले छात्र एवं छात्रों के लिए अलग-अलग डोमेन में प्री प्लेसमेंट के आफर बढ़ा दिए हैं।
इसके अलावा IIT के जून 2021 वर्ष में पास होने वाले बैच के कैंपस सिलेक्शन में टोटल 239 विद्यार्थियों का कैंपस सिलेक्शन किया गया था। कुल 50 से ज्यादा नई कंपनियों ने इसमे भागीदारी ली थी। इस बीच B.Tech के कुल 140 से अधिक छात्र-छात्राओं का कैंपस चयन हुआ था।
Google's new Manhattan office price: $2.1 billion.
Google's flex to get workers to return: priceless. pic.twitter.com/uRJxqcrXID
— Morning Brew ☕️ (@MorningBrew) September 22, 2021
जिसमे Google द्वारा 54.57 लाख, MTX द्वारा 52.50 लाख, Microsoft द्वारा B.Tech कंप्यूटर साइंस के छात्र को 43.50 लाख का पैकेज ऑफर (IIT Patna Placements) किया गया था। इसके अलावा डीईशा द्वारा 47.50 लाख का पैकेज, माइक्रोसाफ्ट द्वारा 43.50 लाख, जेम्स कार्ट, अमेजन, लैंड रोवर जगुआर, टापर द्वारा 30 लाख रुपये से अधिक का पैकेज छात्र-छात्राओं को ऑफर किया था। यह सभी छात्र अब कॉलेज के बाद सीधे IT कंपनी के ऑफिस में काम करते दिखाई देंगे और उन्हें कोई जॉब खोजने की भी जरुरत नहीं है।



