दौलत के मामले में बॉलीवुड स्टार्स से भी कम नही नागार्जुन, 800 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं

0
1022
Nagarjuna money
South Actor Nagarjuna income and net worth in Hindi. Nagarjuna income via movies and business.

File Photo Credits: Twitter

Hyderabad: एक्टर, प्रोड्यूसर और सुपरस्टार नागार्जुन सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा मे भी अछा नाम कमाया हैं। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 मे चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ नागार्जुन का पूरा नाम ‘Akkineni Nagarjuna Rao’ है। नागार्जुन एक सफल अभिनेता होने के साथ एक अच्छे फिल्म निर्माता भी है।

नागार्जुन (Nagarjuna) ने अपने जबरदस्त अभिनय से विश्व भर के भारतीय सिनेमा प्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया है। हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले बहुत से दर्शक नागार्जुन के फैन हैं। नागार्जुन की पर्सनालिटी हर किसी का आपनी और आकर्षित करती है।

सिनेमा में पहला कदम

नागार्जुन ने काफी कम उम्र में ही सिनेमा के क्षेत्र में आपना पहला कदम रख दिया था, उन्होंने आपना कैरियर बाल कलाकार के रूप में तेलुगु फिल्म सुदीगुनडालू (Sudigundalu) मे वर्श 1967 मे मात्र 7-8 वर्श की आयु में काम किया था। सन 1986 में नागार्जुन ने विक्रम (Vickram) नामक फिल्म मे मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया था।

मनी रत्नम निर्देशक रोमांटिक फिल्म गीतांजली मे सन 1989 में काम किया इस फ़िल्म को 1990 में राष्ट्र फिल्म पुरस्कार (National Film Award) मिला बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए इसी फिल्म से नागार्जुन (Nagarjuna) की लोकप्रिय हुए।

नागार्जुन का प्रोडक्शन हाउस

सीए नॉलेज वेबसाइट के अनुसार नागार्जुन की कुल संपत्ति लगभग 800 करोड़ रुपए की है। इतना ही नहीं उनकी वार्षिक आय तकरीबन 48 करोड़ रुपए है। नागार्जुन का अन्नपूर्णा नामक स्टूडियो है, जिसकी शुरुआत नागार्जुन ने आपने भाई ‘Akkineni Venkata Rathnam’ के साथ 1995 मे की। यह स्टूडियो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है।

फिल्म प्रोडक्शन के साथ फिल्मों के वितरण के व्यापार में भी उनका हिस्सा है। वो वितरण कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही नागार्जुन हैदराबाद के अन्नपूर्णा अंतरराष्ट्रीय स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया के प्रेसिडेंट भी हैं। उनके बंगले की बात करें तो वो 42 करोड़ से अधिक कीमत का है।

नागार्जुन के व्यापार

नागार्जुन को फिल्म इंडस्ट्री के बाहर के भी व्यापारो मे भी अच्छी खासी रुचि है। वह इंडियन बैडमिंटन लीग की टीम मुंबई मास्टर्स इंडियन सुपर लीग की टीम केरला ब्लास्टर और माही रेसिंग टीम इंडिया के भी सह मालिक है। वह N3 Realty Enterprises नामक कंपनी के सहभागी भी है। नागार्जुन ब्लू क्रॉस ऑफ हैदराबाद नाम से आपनी पत्नी के साथ एक एनजीओ भी चलाते हैं।

फिल्म और एड से कमाई

नागार्जुन की अधिकांश कमाई फिल्मों और विज्ञापनों से होती है। नागार्जुन फिल्म के लिए बड़ी फीस के साथ प्रॉफिट का कुछ हिस्सा भी लेते हैं। उनकी विज्ञापन की फीस भी काफी अधिक होती है। विज्ञापन और फिल्मों से उनकी वार्षिक 48 करोड़ और हर माह 4 करोड़ रुपए कमाते हैं।

कार कलेक्शन
नागार्जुन के पास कारो का एक शानदार कलेक्शन है। इसमें BMW 7- Series जैसी कार शामिल है, जिसकी कीमत Rs 1.5 crore रुपए है। उनके पास ऑडी A7-90.5 लाख रेंज रोवर वोग 2 Crore की और कई अन्य कारे भी है। मां टीवी के भी नागार्जुन बड़े शेयर होल्डर हैं।

इसके साथ ही एन-कन्वेंशन सेंटर, अन्नपूर्णा स्टूडियोज मुंबई मास्टर्स ऑफ इंडियन बैडमिंटन लीग के सह-मालिक और टीवी प्रोड्यूसर हैं। अपनी कमाई की वजह से फोर्ब्स की लिस्ट में नागार्जुन ने दो बार जगह पा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here