जब पाक सैनिक ने विक्रम बत्रा से कहा था, माधुरी हमें दे दो, ‘शेरशाह’ ने दिया था ये जबरदस्त जवाब

0
1281
Vikram Batra madhuri dixit
Dialogues that were said by Captain Vikram Batra in real life exchange with a Pakistani officer over Madhuri Dixit. Vikram Batra madhuri dixit dialogue.

Delhi: कारगिल युद्ध पर आधारित देशभक्ति के जज्बे से भरपूर फिल्म शेरशाह स्वतंत्रता दिवस (Independence Day, 15 अगस्त) के खास मौके पर आई थी और इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म के सच्ची घटाना पर आधारित है।

फिल्म शेरशाह (Shershaah Movie) कारगिल वॉर के हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के शौरय और वीरता पर आधारित एक फिल्म है। इस फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। वही कारगिल युद्ध के दौरान कप्तान विक्रम बत्रा की बहादुरी के कई किस्से मशहूर है।

फिल्म शेरशाह में कई ऐसे दृश्य है, जिसे जनता बेहद पसंद कर रही हैं। इन्हीं में फिल्म का एक दृश्य काफी ज्यादा चर्चाओं में है और इस सीन में कैप्शन विक्रम बत्रा से एक पाकिस्तानी सैनिक यह कहता है कि, “हमें माधुरी दीक्षित दे दो जिसके बदले हम यहां से चले जाएंगे” और वही जब पाकिस्तानी सैनिक कैप्टन विक्रम बत्रा से माधुरी दीक्षित को मांगता है।

तब कैप्टन बत्रा इसका करारा जवाब देते हुए कहते हैं के माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अभी दूसरी शूटिंग में व्यस्त हैं, तब तक इससे काम चालालो और आपने शस्त्रों से पाकिस्तानी सैनिकों पर टूट पड़े थे और उस सैनिक को गो-ली मा-र कर कहा ले बेटा माधुरी दीक्षित का तोहफा (Gift Of Madhuri Dixit)।

गौरतलब है कि साल 2017 में विक्रम बत्रा के भाई विशाल ने यह किस्सा सुनाते हुए कहा था कि पाकिस्तानी सेना विक्रम बत्रा के कम्युनिकेशंस में हमेशा ही समस्या उत्पन्न करने का काम करती थी, उन्होने बताया कि केसे विक्रम बत्रा का रेडियो को एक पाकिस्तानी सैनिक डिस्टर्ब कर उनसे चैलेंज के स्वर में कहता है कोन है, शेरशाह (जोकि विक्रम बत्रा का कोड नेम था) हे शेरशाह इधर मत आना वरना अच्छा नहीं होगा।

दिया था ऐसा तूफानी जबाब

विक्रम बत्रा (Bikram Batra) को काफी गुस्सा आया के केसे कोई पाकिस्तानी सैनिक मुझे चैलेंज कर रहा है, वहीं उस पाकिस्तानी सैनिक के चैलेंज का करारा जवाब देते हुए विक्रम बत्रा ने कहा कि वही रुको, हम बस 1 घंटे में वहां पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म शेरशाह (Shershaah) शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रम के बचपन से लेकर कारिगल वॉर तक की कहानी है, जिसमें वह दुश्मनों को धूल चटाते हुए वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं।विक्रम बत्रा का परिवार इस फिल्म के लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा को ही देखना चाहती थी, क्योंकि दोनों का चेहरा काफी मिलता जुलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here