सस्ती और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक आई, केवल 7 रु में 100 किलोमीटर चलती है: Atum 1.0 Electric Bike

0
1214
Atum electric bike
Hyderabad startup launches Atum 1.0 low-speed electric bike with 100 km range in only 7 rupee. Atum 1.0 Electric Bike Launched In India At Rs 50,000. Specs, Range, Features, Availability, Bookings Details.

Photo Credits: Twitter

Delhi: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर हाहाकार मचा हुआ है और लोग अपनी जेब ढीली होने से परेशान है। पेट्रोल ने आम आदमी का खर्चा बढ़ा दिया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण अब गाड़ी चालने वालों को इलेक्ट्रिक व्हीकल बहुत भा रहे हैँ। वहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ी है और कई बाइक और कार कंपनियां एक के बाद एक इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर और कारें लॉन्च कर रही हैं।

अब इसी को देखते हुए कुछ समय पहले भारतीय बाज़ार में एक मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक बाइक को लांच किया था, जिसका नाम Atum 1.0 है। इस बाइक की फिलहाल कीमत 49,999 रुपये (X-Showroom) है। अब लोग इस बाइक (Atum 1.0 Electric Bike) के बारे में जानना चाह रहे हैं। लोग इसे खरींदे के इच्छुक है।

बता दें की Atum 1.0 को हैदराबाद बेस्ड स्टार्टअप Automobile प्राइवेट लिमिटेड ने भी हाल ही में Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया था।इस बाइक को देश की सबसे रेसर इलेक्ट्रिक बाइक के रूप में मार्केट लाया गया था। इस बाइक को लेकर कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि यह पूरे देश में उपलब्ध है। मतलब इसे आप भी खरीद सकते है।

इस बाइक (Atum 1.0 Electric Bike) की कंपनी ने इस बाइक में पोर्टेबल लिथियम-आईऑन बैटरी का इस्तेमाल किया है, जिसे फुल चार्ज होने में मात्र 4 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।

कंपनी इस बाइक में बैटरी भी दे रही है और बैटरी की 2 साल की वारंटी भी दी जा रही है। इस बाइक को चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होगी। असल में इस बाइक की टॉप स्पीड को कम रखने की पूरी कोशिश की गई है। बाइक की बैटरी का वज़न 6 किलोग्राम है और इसे फुल चार्ज होने में केवल 1 यूनिट बिजली खर्च होती है।

मतलब आप 6 से 7 रुपये खर्च करके 100 KM का सफर तय कर सकते है। यह बाइक 7 रुपये में 100 किलोमीटर तक का रेंज देगी। आज के समय में पेट्रोल 109110 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में 110 रुपये में आप अभी अपनी स्कूटी या बाइक से 5060 किलो मीटर से ज्यादा सफर नहीं कर पाते है।

अब अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते है तो दिल्ली में इस बाइक की एक्सशोरूम प्राइस 49,999 रुपए है। इसके अलावा आरटीओ के लिए 2,999 रुपए और इंश्योरेंस के लिए 1,424 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। मतलब दिल्ली में इसकी ऑनरोड कीमत 54,422 रुपए हो जाएगी। अब दूसरे राज्य में इस बाइक की कीमत में 500-700 रुपये और जुड़ जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here