4 साल से जानती थी, लेकिन साथ में बिताए केवल 40 दिन, कैप्टन की यादों में खुश हैं डिंपल चीमा

0
1048
Vikram Batra Love Story
Captain Vikram batra and Dimple Cheema love story. Dimple Cheema said she knew Vikram Batra for 4 years but spent only 40 days together.

Shimla: कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित फिल्म शेरशाह (Shershaah) हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस से काफी प्यार भी मिल रहा है। फिल्म में विक्रम बत्रा की शौर्यगाथा के साथ-साथ उनकी प्रेमकहानी को भी बहुत खूबसूरती के साथ पेश किया गया था। ऐसे में अब पहली बार शेरशाह फिल्म (Shershaah Movie) के पटकथा लेखक संदीप श्रीवास्तव ने मूवी के लिए किए गए होमवर्क के बारे में मीडिया से बात की है।

परमवीर चक्र पुरस्कार विजेता विक्रम बत्रा (Vikram Batra) के जीवन पर आधारित इस फिल्म में उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा (Dimple Cheema) के साथ उनकी प्रेम कहानी (Love Story) को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को विक्रम बत्रा के रोल में दिखाई दिए हैं। कियारा आडवाणी ने डिंपल का रोल प्ले किया है।

विक्रम बत्रा की कहानी डिंपल के बिना अधूरी है

संदीप श्रीवास्तव ने आगे कहा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ जोड़ने-तोड़ने की आवश्यकता थी। फिल्म में डिंपल चीमा के अभिनय को उतना ही दिखाया गया है, जितना वह रील में थीं। डिंपल कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन का एक बहुत ही अभिन्न अंग हैं।

आप उनकी पटकथा डिंपल के साथ उनके रिश्ते के बिना नहीं बता सकते हैं, विक्रम बत्रा की स्टोरी डिंपल के बिना अधूरी है। मुझे लगता है कि हमने जो किया है वह सही संतुलन पर है। ऐसे कई Point भी हैं, जो इसके ठीक विपरीत हैं और वे कह रहे हैं कि यह उनके निजी जीवन और एक सैनिक के रूप में उनके जीवन का एकदम सही मिक्चर है।

संदीप ने खोले राज

हाल ही में संदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि, फिल्म में हमने डिंपल के रोल को कम बिल्कुल भी नहीं किया था। बल्कि इस बात पर जोर दिया था। दोनों ने साथ में कितना वक्त एक साथ गुजारा था। लेखक के अनुसार जब मैं फिल्म के लिए ओर शोध कर रहा था, तो उस वक्त हमने डिंपल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया था कि, कैप्टन बत्रा और वह एक-दूसरे को चार साल से जानते थे ओर डेट कर रहे थे। लेकिन उन्होंने साथ में जो समय बिताया वह सिर्फ 40 दिनों का था।

हमने उन 40 दिनों के सार को पूरी तरह से पकड़ लिया। जो एक महिला के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है। मैं खुद उनका बहुत ही सम्मान करता हूं। फिल्म में कियारा ने जिस तरह से इस किरदार को निभाया है। उसके माध्यम से उनकी भावनाओं का रूप पूरी तरह से बाहर आया है। जिससे हर कोई जुड़ा है।

इतना ही नहीं संदीप ने आगे कहा था, कि इसलिए मुझे लगता है कि हमको कुछ भी ज्यादा ओर जोड़ने की जरुरत नहीं थी। डिंपल कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन का एक बहुत ही ज्यादा जरुरी अंग हैं। मुझे लगता है कि हमने जो भी किया है। वह सही संतुलन को बनाए रखते हुए किया। फिल्म उनके सैनिक और निजी जीवन दोनों को एक साथ पेश करती है।

कियारा ने की थी बातचीत

आपको बता दें कि कियारा जब फिल्म के लिए तैयारी कर रही थीं। तो उन्होंने डिंपल चीमा के साथ अपनी हुई मुलाकात के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा कि डिंपल ने उन्हें बताया कि जब वे चंडीगढ़ में मिले तो फिल्म के गीतों से वह कैसे प्रभावित हो गए।

डिंपल चार साल से विक्रम को डेट कर रही थीं। और 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान विक्रम शहीद हो गए। उस दौरान दोनों एक दूसरे से शादी की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि विक्रम बत्रा के शहीद होने के बाद डिंपल ने कभी शादी नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here