इतने दुख से गुजरने के बाद भी नट्टू काका अब भी लोगो के चेहरे पर मुस्कान ला रहे है: Nattu Kaka News

0
1162
Nattu Kaka Latest News
What happened to Nattu kaka from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah. Amid cancer treatment, TMKOC actor Ghanashyam Nayak aka Nattu Kaka.

File Photo Credits: Twitter

Mumbai: सब टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों का मनोरंजन बहुत टाइम से करता आ रहा है। शो अभी भी मज़े से चल रहा है। शो की लोकप्रियता के पीछे एक मुख्य कारण इसकी केरेक्टर है। हर प्रकार के केरेक्टर शामिल है। जिस वजह से लोग काफी पसंद करते है।

एक्टर्स के असली नाम और पहेचान को लेकर फैन्स बेताब रहते है। शो में नटू काका (Nattu Kaka) का किरदार घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) निभा रहे है। और नटू काका कैंसर (Nattu Kaka Ghanshyam Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे हैं। 77 वर्षीय नटुकाका का कुछ हि दिनों पहिले ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने कहा है।

घनश्याम नाइक (Ghanshyam Nayak Nattu Kaka) की पिछले साल सितंबर में गले की सर्जरी हुई थी। उनके गले से आठ ट्यूमर (Cancer tumor) निकाले गए थे। घनश्याम नायक सर्जरी के बाद काफी समय तक शूटिंग भी नहीं किऐ। इलाज के बाद उनकी हालत में काफी सुधार आया है।

https://twitter.com/R3Mitul/status/1376215048197128192

घनश्याम के बेटे ने बताया है कि ‘पापा के गले की पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैनिंग कराई गई थी। जिससे बीमारी का पता चला था। हालांकि उन्हें इन स्पॉट्स की वजह से कोई तकलीफ नहीं थी। लेकिन उनका इलाज शुरू कर दिया गया था।

अब अगले महीने घनश्याम नायक का PET स्कैन किया जाएगा। जिससे साफ हो जाएगा कि गले में मौजूद स्पॉट्स खत्म हो गए हैं या नहीं। घनश्याम कि एक्टिंग बहुत अच्छी ओर काबिले तारीफ है। 77 साल की उम्र में भी घनश्याम सभी लोगों का खूब मनोरंजन किया करते हैं। इतने कठीन समय में भी वह गुजरात के दमन में शो की शूटिंग कर रहे थे।

घनश्याम काका आने वाले एपिसोड और मुंबई में शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। दरअसल, महाराष्ट्र ने कुछ समय के लिए राज्य में शूटिंग बंद कर दी गई थी, जिसके बाद कई टीवी शोज ने अपनी शूटिंग लोकेशन अलग-अलग शहरों में करने का फैसला लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here