
Mumbai: मुंबई के सिद्धिविनायक ट्रस्ट ने फैसला किया है कि वो महाराष्ट्र के शहीद हुए जवानों के बच्चों की पूरी पढ़ाई का जिम्मा उठाएगा। सिद्धिविनायक ट्रस्ट ने बताया है कि बच्चों की एलकेजी क्लास से लेकर Post Graduation तक की पढ़ाई का सारा जिम्मा अब उनके द्वारा किया जाएगा जाएगा।
सिद्धिविनायक ट्रस्ट के ट्रस्टी आदेश बांदेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की आज ट्रस्टियों की एक मीटिंग हुई थी, जिसमें ऐलान किया गया कि महाराष्ट्र से सेना के जो जवान भारत माता की रक्षा के लिए शहीद हुए हैं उनके बच्चों की पूरी शिक्षा का जिम्मा ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एक प्रकार से यह सेना में शहीदों के बच्चों को गणपति बप्पा का आशीर्वाद होगा।
महत्वपूर्ण बात ये है कि बच्चे अपनी मनपसंद के स्कूल या संस्थान में पढ़ने के लिए स्वतंत्र होंगे किसी भी प्रकार की कोई बंदिस नही होगी। इस बात को लेकर ट्रस्ट की ओर से एक प्रस्ताव महाराष्ट्र Government को भेजा गया है। सरकार की तरफ से रजामंदी का फिलहाल इंतज़ार किया जा रहा है।

इस बैठक पर सिद्धिविनायक ट्रस्ट की ओर से पुणे की क्वीन्स मेरी संस्था को 25 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। ये संस्था सेना में शहीदों के परिजनों की देखरेख लिए कार्य करती है। देश मे प्रसिद्ध मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं।
इनमें बड़ी हस्तियों से लेकर सेलिब्रिटीज शामिल होते है। इनसे सिद्धिविनायक मंदिर को साल के अंत तक करोड़ों रुपये का चढ़ावा मिलता है। इसमें से एक बड़े भाग का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के लिए किया जाता है। ट्रस्ट की तरफ से अब ये एक नया कदम उठाया गया है जिससे सेना में शहीद हुए परिजनों को कुछ मदद मिल सके।



