क्रिकेट में हेलीकॉप्टर शॉट वाले धोनी ने किसान बन अपने खेतों को सोने की ‘खान’ बना दिया

0
1208
Dhoni Tomato Farming
Dhoni's organic farming products are now available for people of Ranchi. Cricketer M S Dhoni doing Tomato farming as well fairy farm. Farmer Dhoni.

Photo Credits: Twitter

Ranchi: दिलचस्प है कि धोनी बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ ही राज्य के टॉप पशुपालक भी घोषित किये जा चुके हैं। उनकी ऑर्गेनिक खेती (Dhoni Organic Farming) को देखते हुए यही लगता है कि आने वाले दिनों में उन्हें बेस्ट कृषक के रूप में भी पुरस्कार से नवाज़ा जा सकता है। कभी गलियों में क्रिकेट खेलने वाला सितारा आज दुनिया के नक्शे पर अपना नाम दर्ज करवा चुका है।

कहते हैं जब दुनिया आपको आपके नाम से कम आपके काम से ज्यादा जानने लगे, तो समझो तुम सफल हो गए हो। ऐसा ही एक नाम है महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने अपने बैट और विकेटकीपिंग से ऐसा जलवा दिखाया जिसे देखकर हर क्रिकेट प्रेम खुशी से झूम उठा। यह धोनी ही थे, जिन्होंने भारत को दोबारा विश्व विजेता बनाया।

आज वो सितारा अपनी जगह छोड़कर जा रहा है। माही ने कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन दुनिया हमेशा उन्हें उनके कूल अंदाज के लिए याद करेगी। माही (Mahi) के नाम से मशहूर धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने मैदान में नहीं मैदान के बाहर भी अपना जलवा बिखेरा है।

15 अगस्त के दिन कैप्टन कूल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। 15 अगस्त 2021, (15th August) ये पूरे भारतवासियों के लिए एक ऐसी तारीख है, जो आजादी के लिए जानी जाती है। इसी के साथ ही एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटायमेंट की भी ये तारीख सबसे बड़ी गवाह है।

देशभर में आजादी का 75वां साल (75th Years Of Independence) सेलिब्रेट किया गया। देशभर के लोग स्वंत्रता के रंग में रंगे हुए हैं और अपने सेनानियों को याद कर रहे हैं। इसी के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान के संन्यास को पूरे 1 साल बीत गए हैं।

MS Dhoni 2020 में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दिन की ही बात है, जब शाम के समय भारत के पूर्व कैप्टन कूल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनकी ओर से की गई इस घोषणा के बाद मानों करोड़ों फैंस का दिल टूट गया। कितनों की आंखें नम हो गईं।

शाम 7 बजकर 29 मिनट का वो समय हिंदुस्तान के हर खेल प्रेमी के जहन में आज भी कचोट रहा है। हर शख्स भारी मन से खुद को ये दिलासा देने में जुट गया था कि उनके चहेते एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय पट्टी पर अब दोबारा कभी बल्ले के साथ नहीं उतरेंगे।

हालांकि धीरे-धीरे इस खबर से उबरे कप्तान और उनके चाहने वालों को आज एक साल पूरा हो चुका है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में ही अपना अधिक समय बिताते हैं। अपने इस फार्म हाउस में महेंद्र सिंह धोनी ने एक डेयरी फार्म भी शुरू किया है और इन दिनों अपने एक फार्म हाउस में ऑर्गेनिक खेती (Organic Farming) भी कर रहे हैं।

धोनी यहां प्राकृतिक तरीके से फल एवं सब्जियां उगाने का काम करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस रांची (Dhoni Farm House Ranchi) के धुर्वा में स्थित है और यह 55 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस फार्म हाउस में इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी खेती का काम कर रहे हैं और मौसमी सब्जियों एवं फलों का उत्पादन कर रहे हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के खेत में टमाटर (Tomato), फूल गोभी ,पत्ता गोभी ब्रोकली एवं शिमला मिर्च जैसी सब्जियों का भरपूर उत्पादन हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के खेत में रोजाना 80 किलो टमाटर उगता है। महेंद्र सिंह धोनी खुद के ही खेत के टमाटर अपने खाने में भी उपयोग में लाते है।

धोनी के टमाटर कि है डिमांड

धोनी के खेत (Farm Of Dhoni) के उगे इन टमाटरों की मार्केट (Tamatar Martek) में काफी डिमांड है। क्योंकि यह टमाटर जैविक तरीके से उगाये गए हैं और काफी ताजे भी होते हैं। इनके लिए पहले से ही मंडी में ऑर्डरबुक रहता है। और यह मंडी जाते ही हाथों हाथ बिक जाते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में हो गई है, टमाटर 40 प्रति किलो के हिसाब से बिकते हैं। वहीं के खेत में उगी गोभी भी लोगों को काफी स्वादिष्ट लगती है। और यह भी काफी रेट में बिक रही है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी डेयरी भी शुरू किया है और यहां काफी सारी गाय पाल रखी है।

धोनी का है डेयरी फार्म (Dhoni Dairy Farm)

इनकी डेयरी फार्म में रोजाना 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और यह दूध भी मार्केट में काफी अच्छे दाम पर बिक जाता है। आपको बता दें कि पिछले ही दिनों महेंद्र सिंह धोनी को सर्वश्रेष्ठ पशुपालक का सम्मान भी प्राप्त हुआ है। धोनी के इस डेयरी फार्म एवं गोशाला में 70 गाये पली हुई है इनमें अलग-अलग नस्ल की गाय मौजूद हैं।

फार्म हाउस कि जिमेदारी शिवानंद पर

आपको बता दें कि धोनी के इस फार्म हाउस का सारा जिम्मा शिवानंद एवं उनकी पत्नी सुमन यादव के ऊपर है। यह दोनों पति पत्नी मिलकर के धोनी के पूरे फार्म हाउस एवं डेयरी फार्म का रखरखाव करते हैं और बहुत ही अच्छे तरीके से देखभाल कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले दिनों शिवनंद ने यह भी बताया की जो पैसे आते हैं वह धोनी के अकाउंट में डालते रहते हैं। बता दी कि शिव नंद काफी खुश हैं कि वह धोनी के इस फार्म हाउस की देखभाल करते हैं। उन्होंने यह अभी बताया कि धोनी जब भी राचीं आते हैं।

वह अपने फार्म हाउस में दो-तीन दिन जरूर गुजारते हैं और अपनी जानवरों एवं गायों के साथ समय बिताना उन्हें काफी पसंद है। शिवनंदन एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि धोनी के सब्जियों एवं दूध को बेचकर के लाखों रुपए का मुनाफा होता है।

लागत कम मुनाफा ज्यादा

आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी के फॉर्महाउस (Dhoni Farm House) में इसबार 10 टन स्ट्रॉबेरी का उत्पादन हुआ है। इतने भारी पैमाने पर स्ट्रॉबेरी उपजाकर एक अनुमान के मुताबिक धोनी ने 30 लाख रुपये की कमाई की है। धोनी के फॉर्म हाउस में ना सिर्फ स्ट्राबेरी का उत्पादन हुआ है बल्कि खरबूजा की भी खूब पैदावार हुई है।

रोजाना खेतों से 300 किलो तरबूज और 200 किलो खरबूजा निकाले जा रहे हैं। उनके फॉर्म हाउस में तरबूज और खरबूजा की रिकॉर्ड पैदावार हुई है। 43 एकड़ के फार्म हाउस में धोनी ने अपने हाथों से तीन महीने पहले जो तरबूज और खरबूजा के पौधे लगाये थे, उसका फल अब तैयार हो गया है, जो वहां के बाजारों में बिकने भी लगा है।

धोनी ने चार एकड़ में तरबूज और डेढ़ एकड़ में खरबूज के पौधे लगाये थे। खासबात ये है कि वो बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल किए पूरी तरह से ऑर्गेनिक खेती करते हैं। यही वजह है कि उनके फॉर्म की सब्जियां और फल ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। धोनी ने एक एकड़ में शिमला मिर्च भी लगाई हैं, जिसका अच्छा उत्पादन हो रहा है।

धोनी के फॉर्म हाउस की उपजी सब्ज़ियों की भी रांची में काफी मांग है। इससे पहले लोग धोनी के फॉर्म हाउस की गोभी, टमाटर, आलू, प्याज़, ब्रोकली, कद्दू, कटहल, पपीता का भी स्वाद चख चुके हैं। उनके आउटलेट में सब्ज़ी आते ही बिक जा रही हैं, लोगों को उनकी आर्गेनिक सब्ज़ी काफी पसंद आ रही है। धोनी के फॉर्महाउस की सब्ज़ी पूरी तरह से ऑर्गेनिक होने की वजह से स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसका टेस्ट भी काफी अच्छा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here