इस खूबसूरत महिला पुलिस अफसर की दीवानी इंटरनेट की जनता, कौन है यह मोहतरमा: दिलचस्प

0
1911
Anoosh Masood Chaudhry
Dr Anoosh Masood Chaudhry Biography who is Pakistan Police Female Officer. Why Pakistan Woman Police SP Anoosh Masood Chaudhry was viral.

Photo Credits: Twitter Posts

Delhi: हमारे देश भारत में ऐसे कई पुलिसवाले है जिनकी दबंद छवि है, तो किसी का सिंघम रूप है। तो कोई पुलिस अफसर (Police Officer) किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। वैसे तो अधिकतर पोलिसवाले मोटे, बड़ी मूंछो वाले और गुस्सा करने वाले ही पाए जाते है। आज के बदलते जमाने में अब पुलिस डिपार्टमेंट में आपको हैंडसम और स्मार्ट (Handsome And Smart) पोलिसवाले भी दिख जाएंगे।

भारत में कई ऐसे पुलिस अफसर हैं, जो बहुत ही कम उम्र के हैं और दिखने में किसी हीरो या बॉडी बिल्डर जैसे हैं। भारत में कई ऐसी महिला पुलिस अफसर (Female Police Officer) भी हैं, जो दबंग, सिंघम और खूबसूरत (Beautiful) हैं। परन्तु बीते कुछ समय से एक महिला पुलिस अफसर सोशल मीडिया पर बहुत पसंद की गई है और इस महिला पुलिसवाली के आगे सभी सुन्दर अभिनेत्रियां पानी कम है।

लेकिन आज हम आपको जिस महिला अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं, वह भारत से नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से हैं। पाकिस्तान की ये महिला अफसर (Pakistan Lady Police Officer) बहुत वायरल रही हैं। इनकी ख़ूबसूरती के लोग दीवाने है। आज हम आपके लिए इस खूबसूरत महिला अफसर (Beautiful Female Officer) की कुछ तस्वीरें लेकर आये हैं।

महिला पुलिस ऑफिसर बला की खूबसूरत है

इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी कहेंगे की वाह क्या बला की खूबसूरत है। इन्हे तो फिल्मो में हीरोइन होना चाहिए था। ये महिला पुलिस ऑफिसर अपनी खूबसूरती के लिए सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस महिला को पाकिस्तान के लाहौर की एसपी (Lahore SP Police) बताया जा रहा था। सोशल मीडिया में लोगो का दावा है कि इंडियन ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ और इस पुलिस अफसर दोनों में एक चीज बहुत ही कॉमन है। वो ये है कि दोनों ही बला की खुबसूरत है।

इन पाकिस्तानी पुलिस SP का नाम अनूष मसूद चौधरी (Dr Anoosh Masood Chaudhry) है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के लोग इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं, बल्कि हिंदुस्तान के लोग भी इनके कायल है। पाकिस्तानी मीडिया में बताया जाता है की पुलिस डिपार्टमेंट में दाखिल होने से पहले ये एक डॉक्टर थीं। बताया जाया है की ये डॉक्टरी (Doctor) की फील्ड में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने MBBS किया है।

ये पहली बार लाहौर (Lohore) में पुलिस अफसर के रूप में तैनात होकर आई थीं। लेकिन बाद में इनका ट्रांसफर करके एबटाबाद (Abbottabad) भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनूष मसूद पेशावर की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने साल 2011 में सीसीएस परीक्षा 40वें रैंक के साथ कॉमन बैच में पास की थी। इसके बाद इन्हे महिला पुलिस अफसर SP बनने का मौका मिला।

अनूष (Anoosh Masood Chaudhry) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Prant) की पहली महिला ASP (असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस) रही हैं। कुछ वक्त तक ऐबटाबाद में ASP के तौर पर पोस्टेड रहने के बाद उन्होंने लाहौर की एसपी के तौर पर पद ग्रहण किया था। ये क्राइम इन्वेस्टीगेशन विभाग में तैनात रही हैं।

बता दें की उनके पति (Anoosh Masood Chaudhry Husband) भी पाकिस्तान पुलिस में ही अफसर हैं। मेडिकल फील्ड को छोड़ पुलिस की नौकरी पसंद करने के बारे में अनूश का कहना है कि ‘पुलिस सर्विस’ के जरिए लोगों की मदद आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा उनके इस फील्ड में आने से ज्याद महिलाएं (Women In Pakistan) इस फील्ड आने के लिए प्रेरित होंगी। इसी वजह से उन्होंने पुलिस की नौकरी को चुना।

उनका कहना है कि पुलिस सर्विस एक डिफरेंट जॉब है और मैं हमेशा से यूनीफॉर्म जॉब करना चाहती थी। पुलिस की जॉब काफी चैलेंजिंग है और मेरी पर्सनैलिटी को ये सूट भी करती हैं। डॉक्टर अनूस मसूद चौधरी ये मानती है कि अगर किसी डिपार्टमेंट में सुधार करना चाहते हैं, तो वहां महिला कर्मियों की तैनाती कर देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here