देश भक्ति के जज्बे को सलाम, थाना बना तालाब, घुटने भर पानी में खड़े हो पुलिसवालों ने ध्वजारोहण किया

0
693
Rampur police station Jaunpur
This Picture of Rampur police station in Jaunpur will fill you nationalism. Independence Day Celebrated In Submerged Rampur Police Station Of Jaunpur Policeman Hoisted Flag Gave A Salute Standing In Water.

Photo Credits: IANS on Twitter

Rampur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से झंडारोहण (Flag Hosted) किया तो पूरा देश हर्ष से भर गया। जौनपुर (Jaunpur) में भी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ (India Independence 75th Day 2021) पूरे हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। लेकिन ज़िले के रामपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने जिस तरह झंडारोहण किया उससे उनका देश के प्रति जुनून साफ दिखाई दे रहा है।

रामपुर थाना (Rampur Police Station) परिसर की एक तस्‍वीर आपको गर्व की अनुभूति से भर देगी। बारिश से हुए भीषण जल जमाव में डूबे थाने में झंडारोहण हुआ और पुलिस वालों ने घुटने भर पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी। आज पूरे प्रदेश में 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) जोश और उमंग के साथ मनाया गया।

इस दौरान जौनपुर (Jaunpur) जिले से देशभक्ति (Nationalism) की मिसाल पेश करती हुई तस्वीर (Photo) ने सबको चकित कर दिया। रामपुर थाने (Rampur Police Station) में पुलिसकर्मियों ने घुटने भर पानी में खड़े होकर ध्वजारोहण किया और तिरंगे को फहराया।

पुलिसकर्मियों ने तिरंगे (Tricolor) के आन, बान और शान में कोई कमी नहीं आने दी, स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले में आयोजन किए गए। लेकिन रामपुर थाने में पुलिसकर्मियों ने घुटने भर पानी में खड़े होकर झंडारोहण करने से पीछे नही हटे।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तिरंगे (Tirange) का मान और अभिमान बारिश और पानी के बीच भी जोश कम नहीं होने दिया। बारिश के चलते तालाब का पानी भी ओवरफ्लो होकर थाना परिसर में जमा हो जाता है। घुटने तक पानी भरने से थाने के पुलिसकर्मियों को भी बैरक तक जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

थानेदार विजय शंकर सिंह ने थाना कार्यालय के बाहर घुटने भर पानी में अपने पुलिसकर्मियों के साथ खड़े होकर झंडारोहण किया। बीते एक सप्ताह से 7 दिनों से हो रही भारी बरसात के कारण से कई निचले इलाके बाढ़ और बारिश के पानी में डूबे हुए हैं।

इसी कड़ी में जौनपुर जिले में रामपुर थाना परिसर में भी बारिश का पानी काफी भरा होने की वजह से झंडारोहण पानी के बीच में करके परंपराओं को टूटने नही दिया। परम्परा को बरकरार रखा। बारिश के पानी में खड़े होकर पुलिस के जवानों ने झंडारोहण किया और सलामी दी।

परिसर में घुटनों तक भरे पानी में दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी कपड़ों के भीगने की परवाह न करते हुए पूरे झंडारोहण की परंपराओं को निर्वहन करते दिखाई दिये। बारिश रुकने का नाम नही ले रही, लगातार बारिश की वजह से थाना परिसर के पानी में डूबने से तलाब जैसे स्थिति उत्पन्न हो गई।

थाने के कार्यालय से लेकर थानेदार के ऑफिस तक घुटनों तक पानी डूब जाने से पुलिसकर्मियों को कार्य करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह तस्वीर कोई पहली बार सामने निकलकर नहीं आई है। हर वर्ष की भांति इस बार भी थाना रामपुर तालाब बना हुआ है।

लोगों ने किया देश के प्रति जुनून को सलाम

जानकारी के अनुसार, आजादी के 75वे साल उत्साह का उल्‍लास लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई भी आजादी के पर्व को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करने का अवसर कोई नहीं छोड़ना चाहता। हर कोई अपने तरीके से यादगार बनाने में लगे हुये थे।
इसी कड़ी में जौनपुर जिले में रामपुर थाना परिसर में एक तस्‍वीर आपको गर्व की अनुभूति से भर देगी।

दरअसल, बारिश के चलते तालाब का पानी भी ओवरफ्लो होकर थाना परिसर में एकत्रित हो गया है। घुटने तक पानी भरने से थाने के पुलिस कर्मियों को भी बैरक तक जाने में दिक्कत होने लगी। बावजूद इसके थाने में बड़ी ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here