
File Photo Credits: Twitter
Mumbai: कल रात से राज कुंद्रा मीडिया की सुर्ख़ियों में बने हुए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को हाल ही में संगीन आरोपों के चलते मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर आरोप है कि वह गन्दी फिल्में बनाया करते थे और एक एप्लिकेशन (Hotshots) की मदद से उन्हें रिलीज किया करते थे।
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से अन्न सेलेब्रिटीज का रिएक्शन आ चुका है, लेकिन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) इस मामले पर चुप बैठी हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बहुत तरह की बातें मीडिया में हो रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री की कॉन्ट्रवर्सी क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का भी इस मामले पर बयान आ गया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी की न्यूज़ शेयर करते हुए लिखा, ‘इसीलिए मैं मूवी इंडस्ट्री (Movie Industry) को गटर कहती हूं।’ मतलब बॉलीवुड (Bollywood) को गटर (Gutter) करार दिया है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लिखा, ‘हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती, अपनी अपकमिंग प्रोडक्शन फिल्म टीकू वेड्स शेरू में इस इंडस्ट्री की कई छिपी हुई परतों को मैं खोलने जा रही हूं। हमें नैतिकता पर आधारित अन्तर्चेतना वाला मजबूत सिस्टम चाहिए और जाहिर तौर पर कोई ऐसा जो नजर रखते हुए सबके कान खींच सके।’ यह बात कंगना ने लिखी।
Good day friends 💓 #KanganaRanaut #KanganaIsQueen pic.twitter.com/CDwMCP3IeH
— Kadal Kanni (@Vaishalionline) July 18, 2021
कंगना रनौत अपने दबंग बयानों के चलते ट्विटर पर बैन हो चुकी हैं। उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखना स्टार्ट किया। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जल्द ही फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) में नजर आएंगी। फिल्म पर काम जारी है और कंगना (Kangana Ranaut) भारत व विदेश में इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, उनकी फिल्म थलाइवी (Thalaivi) में कब की बनकर तैयार है, लेकिन वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते फिल्म को अब तक रिलीज नहीं किया गया है। देखना होगा कि फिल्म थिएटर्स में कब रिलीज होगी।
राज कुंद्रा और तकनीकी विशेषज्ञ को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। #RajKundra https://t.co/hjc1tG1RT8
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 20, 2021
मीडिया सूत्रों का कहना है कि राज कुंद्रा और उनके पार्टनर्स के बीच हुए व्हाट्सएप्प चैट्स इस मामले के अहम सबूत हैं। अब इस मामले राज कुंद्रा की चैट्स (Raj Kundra Chats) सामने आई हैं। इन चैट्स में राज कुंद्रा प्रदीप बख्शी से हॉटशॉट्स (Hotshots) डिजिटल ऐप्लिकेशन की कमाई के बारे में बात कर रहे हैं। इन चैट्स से खुलासा हुआ है कि अ-श्लील फिल्मों के जरिए राज कुंद्रा रोजाना लाखों रुपये कमा रहे थे।
https://twitter.com/Remember2ndOct/status/1417379612783304705
इन कॉपीज से पता चलता है कि राज कुंद्रा ने अपना एक वॉट्सऐप ग्रुप बना रखा था। इस ग्रुप के ऐडमिन भी राज कुंद्रा ही थे। ग्रुप में राज के अलावा कुल 4 लोग मेघा वियान अकाउंट्स, प्रदीप बख्शी, रॉब डिजिटल मार्केटिंग हॉटशॉट्स और रॉय इवांस कॉन्टेंट हेड हॉटशाट्स शामिल थे। ये वॉट्सऐप चैट अक्टूबर 2020 के हैं। इन चैट्स से पता चलता है कि ऐप पर लाइव शोज के जरिए 1.85 लाख रुपये और फिल्मों से रोजाना 4.53 लाख रुपये तक की रोजाना कमाई हो रही थी। उस समय तक ऐप हॉटशॉट्स के 20 लाख सब्सक्राइबर हो चुके थे।
https://twitter.com/Remember2ndOct/status/1417379604164055043
बता दें कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने मुंबई में गन्दी फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच ने आगे बताया कि इस मामले में सोमवार को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिछले सप्ताह दो एफआईआर दर्ज की और 9 लोगों को कथित तौर पर ऐक्टर्स को गन्दी फिल्म के लिए गलत सीन सूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बताते चलें कि क्राइम ब्रांच ने सोमवार को पहले राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ब्रिटिश-भारतीय कारोबारी राज कुंद्रा से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। राज कुंद्रा के बारे में पता चला है कि वो यूके में रहने वाले प्रदीप बक्शी के रिश्तेदार हैं। दोनों मिल कर यूके में “Kenrin Production House” नामक कंपनी चलाते हैं। इस कंपनी का चेयरमैन बख्शी को ही बनाया गया है। साथ ही ये दोनों बिजनेस पार्टनर भी हैं। इन दोनों की व्हाट्सएप्प पर हुई बातचीत से पता चलता है कि कैसे Adult फ़िल्में बना कर ये बड़ी रकम कमा रहे थे।



