
भारतीय सेना के सैनिकों को ये देश सलाम करता है। एक और ऐसा काम कर दिखाया, जिसके लिए लोग जवानों पर गर्व महसूस कर रहे है। सारे भारत में कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर सेना और आम नागरिकों द्वारा वीर शहीदों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर सीमा पर खून बहाने वाले सैनिकों ने ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया है।
भारतीय सेना फोरर्स BSF की 113 BN बटालियन के जवानों ने कारगिल दिवस को एक अनोखे रूप में सेलीब्रेट किया।भारतीय सैनिकों ने 25 जुलाई को कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर एक ब्लड डोनेट किया।
इस उपलक्ष्य पर 85 भारतीय जवानों ने ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन इंफाल के कैंप पर किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य सैनिको की वीरता और बलिदान के बारे में जागरूकता फैलाना था। कारगिल विजय दिवस की 20 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में जवानों द्वारा कई आयोजन किया गया।
इसी आयोजन में एक आयोजन ऐसा था जो अपने आप मे मिशाल था।सैनिकों ने ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन किया।सभी जवानो ने बढ़ चढ़कर इसमे हिस्सा लिया। वर्षगांठ समारोह का आयोजन 25-27 जुलाई तीन दिन मनाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया ” मुख्य प्रोग्राम के हिस्से के रूप में, जुलाई के पहले सप्ताह से कई गतिविधियों को पूरे देश में आयोजित करने की प्लाइनिंग बनाई गई है।”
ON 20TH KARGIL VIJAY DIWAS, BSF (KASHMIR FRONTIER) ORGANIZES BLOOD DONATION CAMP@BSF_India #BSF #IndianArmy @adgpi #KargilVijayDiwas #BloodDonation
Watch More- https://t.co/ntGXa2WkaR pic.twitter.com/HoHiGN108d— ANM News (@AnmNews) July 25, 2019
खबरो के अनुसार 1999 में मई से जुलाई के महीनों को भारत के इतिहास में कभी भुलाया नही जा सकता है हरपल याद रखा जाएगा। इन्ही महीनों में कारगिल के युद्ध के मैदान में पता नहीं कितनी माँ ने अपने बेटे खो दिए, कितनी बहनों ने अपने भाई, और महिलाओं ने अपने सुहाग को बलिदान कर दिया था।
इन नौजवानों ने सच्चे मायने में अपने देश की सेवा की और देश की रक्षा करते हुए अपनी सारी शक्ति लगाकर अपनी मातृभूमि का गर्व से सिर ऊंचा कर दिया। जवानो के लिए उनके देश के लिए उनका कर्तव्य हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा था।



