
Presentation File Photo
Delhi: हाल ही में खबर आई और बवाल हुआ था जब कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पोस्टर चिपकाए गए थे। फिर इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों की गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने पोस्टर में लिखी गई बातों को ट्वीट करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की चुनौती दे दी थी।
ज्ञात हो कि दिल्ली में हाल ही में कुछ लोगों ने पोस्टर चिपकाए थे, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया गया था कि बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी गई? इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया था। राहुल गांधी ने एक काले रंग के बैकग्राउंड में लिखा पोस्टर ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, ‘मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?’ राहुल ने इस ट्वीट पर लिखा कि मुझे भी गिरफ्तार करो। बता दें कि राहुल गांधी पिछले लंबे समय से कोरोना वायरस और वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हांथो लिया था।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है, सरकार विरोधियों को अब कुछ नहीं मिला तो पूछ रहे हैं, मोदी सरकार ने आखिर करोड़ों वैक्सीन भारत से बाहर क्यों बेझ दी, अब ऐसे लोगों को फिल्मे मकर विवेक अग्निहोत्री ने करारा जवाब दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा तंज कैसा है की सोशल मीडिया पर लोगो की हंसी छूट गई।
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, जिनके कागज बकरी खा गई थी, सिर्फ उनके ही हिस्से की वैक्सीन बाहर भेजी गई है, अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, जिन लोगों को वैक्सीन विदेश भेजने से शिकायत है, उन्हें बता दो जिनके काग़ज़ बकरी खा गयी थी सिर्फ़ उनके हिस्से की ही बाहर भेजी थीं।
जिन लोगों को vaccine विदेश भेजने से शिकायत है उन्हें बता दो जिनके काग़ज़ बकरी खा गयी थी सिर्फ़ उनके हिस्से की ही बाहर भेजी थीं।
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 20, 2021
मालूम हो कि जब मोदी सरकार ने नागरिकता संसोधन कानून ( CAA ) को संसद के दोनों सदनों से पास करवाया था, तो देश के एक तबके ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था, इसके बाद मोदी कैबिनेट ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर ( NPR ) की भी मंजूरी दे दी, इसके बाद विरोधी और अधिक तिलमिला उठे थे और कह पड़े की हम कागज नहीं दिखाएँगे। अब आज के समय में जो भी भारतीय नागरिक कोरोना की वैक्सीन लेगा, उसे फोटो और आईडी देना होगा, बिना इस प्रक्रिया के वैक्सीन नहीं लग सकती है। ऐसे में कागज़ तो दिखने पड़ेंगे।



