Image Credits: Sudhir Chaudhary Image from Zee News Twitter Video Crap
Delhi: अभी हाल ही में ज़ी न्यूज़ पर अपने शो DNA पर पत्रकार सुधीर चौधरी ने देश में चल रहे अलग अलग प्रकार के जेहाद के बारे में बताया था। सुधीर चौधरी ने एक पूरा चार्ट दिखाकर देश के अलग अलग हिस्सों में चल रहे इस प्रकार के कृत्य उजागर किये थे। अब इसी का एक और प्रकार देखने को मिला है। भारत से फरार चल रहा मुस्लिम उपदेशक कहे जाने वाला जाकिर नाइक (Zakir Naik) अब एक नए प्रकार का जेहाद लेकर आया है।
भगोड़ा जाकिर नाइक मलेशिया में बैठकर भारत और भारतीयों के खिलाफ जहर उगलने हुए एक वीडियो में देखा गया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस और ईसिस से लिंक के मामले में भारत में वांछित जाकिर नाइक का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में ज़ाकिर गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम देशों में परेशांनी में डालने की बात और आईडिया देता सुना जा रहा है।
ज़ाकिर ने एक वीडियो ज़ारी करके बेतुके सुझाव दिए
ज़ाकिर (Zakir Naik) इस वीडियो में कह रहा है कि कोई गैर-मुस्लिम (जो किसी दूसरे धर्म को मानने वाला हो) अगर सोशल मीडिया पर इस्लाम के विरोध में कुछ लिखता है या बोलता है, तो उसे मुस्लिम देश (Arab Country) में आने पर तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए।
भारत का भगोड़ा जाकिर आगे बोलता है ‘मैंने सुना है कि कुवैत के एक वकील ने लोगों से कहा कि अगर खाड़ी देश में कोई गैर-मुस्लिम इस्लाम की बुराई करता है, तो उसकी सूचना उस तक पहुंचा दी जाये, उन्हें कानून के दायरे के अंदर लाया जाएगा।’ वह कहता है कि यह वकील जिनेवा में मानवाधिकार के मुद्दे भी उठाते है। जाकिर किसी वकील की बात बताते हुए आईडिया देता है कि उसे भारत में भी उन गैर-मुस्लिमों का एक डेटाबेस अर्थात लिस्ट बनानी चाहिए, जो इस्लाम पर सवाल उठाते हैं।
ज़ाकिर नाइक गैर-मुस्लिम भारतियों की सूचि बनवाना चाहता है
जाकिर नाइक कहता है, ‘उस वकील के बारे में सुना, बहुत उम्दा है। परन्तु मुझे लगता है कि खाड़ी देशों में सोशल मीडिया पर उनकी कौम के खिलाफ लिखने वाले बहुत कम ही गैर-मुस्लिम (जो की मुस्लिम नहीं है) होंगे। इसलिए, मैं उस वकील को सुझाव देता हूं कि सिर्फ मुस्लिम देशों में ही क्यों, भारत में भी उन गैर-मुस्लिम लोगो की लिस्ट बनाई जाये, जो इस्लाम पर सवाल उठाते हों, ऐसा डेटाबेस तैयार किया जाना चाहिए।’ जाकिर नाइक इस वीडियो में कहता है की भारत में उनकी कौम पर उंगली उठाने वाले लोग अघिकतर बीजेपी से जुड़े लोग हैं और अघिकतर लोग पैसे वाले भी हैं।
भगोड़ा जाकिर आगे कहता है, अधिकतर भारतीय नेताओं का पैसा यूएई, खाड़ी देशों में रखे हुए हैं और उनमें से विदेश जाने वाले आधा से ज़ादा लोग मुस्लिम देशों या खाड़ी देशों में जाय करते हैं।’ जाकिर के मुताबिक़ वह कुवैत के वकील को सलाह देता है कि भारत में उन सभी गैर-मुस्लिमों का डेटाबेस तैयार करके कंप्यूटर में स्टोर करे। अगली बार जब भी वो किसी भी मुस्लिम देश आएं, तो उन पर केस कीजिए और उन्हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दीजिये।
ज़ाकिर सवाल करने वालो को दबाना चाह रहा
बेतुकी बाते करने वाला ज़ाकिर नाइक कहता है की यदि ऐसा 5 से 10 लोगों के साथ किया गया, तो अधिकतर लोग उनकी कौम पर सवाल उठाना छोड़ देंगे। ऐसा करने से कम से कम 25 प्रतिशत लोग तो डर जाएंगे और सवाल या टिप्पणी करना छोड़ देंगे। इसका सीधा मतलब है की इसकी बेतुकी बातों और दहशतगर्दी पर सवाल उठाने वालो को डराओ और दबाओ। ठीक ऐसा ही अभी पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ भी करने की कोशिश की गई है।
Respected Dr.Zakir Naik, we welcome your suggestions. Please know that we in the Arab world haven't forgotten the injustices done to you by the fascist Hindutva regime. We'll do everything within our power to bring the perpetrators to justice.@UNHumanrights @OIC_OIC @hrw @ICJ_org pic.twitter.com/ou4fJG1iIK
— المحامي⚖مجبل الشريكة (@MJALSHRIKA) May 11, 2020
सुधीर चौधरी ने अभी हाल ही में जेहाद के बारे में एक कार्यक्रम चलाया था, जिसमें पत्रकार ने इनके कई प्रकार समझाए और जम्मू कश्मीर में कैसे जमीन जेहाद चल रहा है, उस बारे में देश को पहली बार रूबरू कराया था। यही खबर सुधीर चौधरी पर FIR का कारण बनी। इसे एक विशेष कौम की भावनाओ को ठेस पहुँचाने वाला बताया गया।
इसी के चलते पत्रकार सुधीर चौधरी पर गैरजमानती धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज किया गया। इस मामले में बताया गया की वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के ख़िलाफ़ ये कार्रवाई 11 मार्च को ब्रॉडकॉस्ट हुए DNA प्रोग्राम के कारण की गई है। उन पर आरोप है कि अपने शो में उन्होंने एक विशेष कौम को अपमानित किया है। अब उसे धार्मिक मोड़ दिए जाने की कोशिश की जा रही है।
#दीपक_नाम_है_हमारा we stand with Sudhir chaudhary #dhamkijihaad pic.twitter.com/JgRVGYrEat
— Kuldeep Singh (@kulsingh447) May 12, 2020
इस बात की जानकारी जी न्यूज के एंकर सुधीर चौधरी खुद ही ट्विटर पर दी थी। उन्होंने लिखा की सच्चाई दिखाने के बदले ये रहा मेरा पुलित्जर प्राइज (पत्रकारिता श्रेत्र में दिए जाने वाला पुरस्कार)। प्रमाण साझा कर रहा हूँ, मेरे खिलाफ केरल पुलिस द्वारा गैर-जमानती धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये इनाम मुझे सच उजागर करने के बदले मिला है। ये मीडिया के लिए एक साफ संदेश है। अगर आप दशकों पुरानी तथाकथित सेकुलर रेखा पर घुटने नहीं टेकोगे, तो आपको जेल के भीतर डाल दिया जाएगा।” इसके बाद लोगो को इस घटना का पता चला।
My daughter is also with sudhir chaudhary ji pic.twitter.com/RHcaXV0sEv
— RAHUL DWIVEDI (@RAHULDWIVEDI567) May 12, 2020
असल में 11 मार्च को ZEE News पर सुधीर चौधरी के DNA प्रोग्राम में एक चार्ट दिखाया गया था। जिसमें उन्होंने जिहाद के अलग-अलग रूप बताए थे। इस चार्ट के माध्यम से दश में हो रहे गलत कामो और षड्यंत्र को समझाने की कोशिश की गई थी। इस शो के बाद सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर इस कारण उन पर कट्टरपंथियों व सेकुलरों ने पॉइंट करना शुरू कर दिया था और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की माँग की थी।



