Delhi: आज के समय में समाज में इंसानियत बहुत कम दिखाई पड़ती है। अक्सर देखा जाता है कि बड़े बड़े हादसे हो जाते हैं, परंतु लोग मोबाइल का कैमरा लेकर उस हादसे की तस्वीरें निकालते हैं या वीडियो बनाते हैं परंतु पीड़ित इंसान की मदद के लिए आगे नही आते। ऐसी चीज है समाज में यह संदेश देती है कि अब इंसानियत मर चुकी है। परंतु आज भी कुछ लोग हैं जो दूसरों की मदद करके परोपकार करते हैं आज भी 5 प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जो परोपकार को अपना धर्म मानते हैं।
बचपन से माता-पिता और स्कूलों में यही शिक्षा दी जाती है कि परोपकारी बनोगे, तो आपका जीवन सफल हो जाएगा परंतु बड़े होते-होते तक काफी लोगों के मन से यह अवधारणा निकल गई है। आज हम इस लेख के माध्यम से ऐसे व्यक्ति की बात करेंगे जिसने परोपकार और इंसानियत की एक मिसाल पेश की है तो यह जाने उस व्यक्ति के बारे में।
सोशल मीडिया में हुई एक वीडियो वायरल
जैसा कि आप जानते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, जहां आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होते ही रहता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग ऐसी ऐसी चीजें शेयर करते हैं कि लोग अचंभित रह जाते हैं कि क्या वाकई में आज के समय में ऐसा संभव है।
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग केवल अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करते हैं, उन्हें यहां वहां देखने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है। ऐसे में कई बार लोग जीवित और बेजुबान जानवरो की कोई परवाह ही नही रहती।
कई बार तो लोग अपनी धुन में रस्ते में चलने वाले आवारा जानवरों को अपनी गाड़ी से इस तरह टक्कर मार देते हैं और भाग जाते हैं जैसे उन में जान ही ना हो। आज हम सोशल मीडिया में वायरल वीडियो (Viral Video) के बारे में बात करेंगे जिसमें एक शख्स ने नहर में डूब रहे कुत्ते (Dog) की जान बचाई।
ट्विटर पर की शेयर वीडियो
जानकारी के अनुसार यह वीडियो ट्विटर के @Dbelldb1 अकाउंट पर शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं या वीडियो इंग्लैंड के मैनचेस्टर का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस डॉग को कितनी मुसीबत के बाद बचाया (Dog Rescue) गया है। अब देख सकते हैं कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में उस व्यक्ति की भी जान खतरे में थी।
उस व्यक्ति के साथ चार व्यक्ति और थे, जिन्होंने उसकी सहायता की और कुत्ते को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। जैसा कि आप जानते हैं कि कुत्ते एक पालतू और वफादार जानवर है, वह प्रेम के भूखे होते हैं इसीलिए जब इस कुत्ते को बचाया गया तो यह कुत्ता पूछ हिलाते हुए अपने प्यार दिखाने लगा। जो भी इस वीडियो को देख रहा है हर कोई उस व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहा है, क्योंकि उस व्यक्ति का काम भी काबिले तारीफ है।
वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं कि 2 छात्र जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। एक का नाम जैक स्पेंसर फर्मस्टन और दूसरा बेन कैम्फोर है दोनों उसी रास्ते से कहीं जा रहे थे जिस रास्ते में पढ़ने वाली नहर में एक कुत्ता मदद के लिए आवाज निकाल रहा था।
उन दोनों ने जब देखा कि कुत्ता नहर (Canal) में फंसा हुआ है और दर्द से कराह रहा तो उन दोनों ने बिना देर किए उसे रेस्क्यू करने के लिए काम शुरू कर दिया। काफी देर की मेहनत के बाद उन्होंने सफलतापूर्वक उस कुत्ते को बचा लिया और खुशी से झूमने लगे। उनके साथ वह डॉग भी काफी खुश नजर आ रहा था।
मिल रहा है वीडियो को खूब प्यार
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो काफी धूम मचा रही है उन दोनों युवाओं के जज्बे को देख लो काफी हैरान है। लोगों ने इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी। लोग इस शख्स की बहादुरी और नेक काम की भी तारीफ कर रहे हैं।
Dog rescued Ancoats pic.twitter.com/WxJ9nNmzaZ
— Daibhidh (@Dbelldb1) February 13, 2023
आपको बता दें 13 फरवरी 2023 नया वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया था, तब से लेकर अब तक इस वीडियो में 1.3 हजार के करीब लोगो ने कमेंट किए है। 80 हजार से ज्यादा लोगो ने इस वीडियो को लाइक्स दिए है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि आज भी इंसानियत जिंदा है जो हमें कहीं ना कहीं देखने मिल ही जाती है।




