शिकरा मूवी के सेट पर 4000 से भी जादा असली कश्मीरी पंडित आये, Shikara Making Video में दिखा कड़वा सच

0
542

Jammu, India: जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की जो स्थिति थी, वो सबके होश उड़ा देगी। कश्मीरी पंडित लोग जिन हालत से गुजरे है, जो अब पुनः जीविंत होने वाले है। यही कहानी है फ़िल्म शिकारा की जिसको देख आंखे नम हो जाती है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और राइटर विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म ‘शिकारा’ का ट्रेलर देख लोग हैरान रह गए है।

विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) की फिल्मे बड़ी ही ज़बरदस्त होती ही है, जैसे मुन्‍ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS), 3 इडियट्स (3 Idiots), पीके (PK) और संजू (संजू) जैसी गजब की फिल्‍में देने वाले निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की नई फिल्म ‘शिकारा’ (Shikara) खासी चर्चा में आ गई है।

Shikara Movie News

इसमें कश्‍मीर (Kashmir) से विस्‍थापित कश्‍मीरी पंडितों के दुखों को दिखाया गया है। अब इस मूवी का एक मेकिंग वीडियो (Shikara Making Video) भी सामने आया है। इसमें असली कश्‍मीरी पंडितों के दुःख और हालातों को सुना और देखा जा सकता है।

ये Shikara फ़िल्म साल 1990 में कश्मीर घाटी से 4 लाख से अधिक कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी पर आधारित है। कश्मीर में पंडितों को अपना खुद का बनाया हुआ घर ही छोड़ना पड़ रहा था। अपने खुद के बनाये हुए आशियाने को छोड़ने के लिए विवश हो गए थे पंडित।
https://twitter.com/VVCFilms/status/1216594856719474688

विधु विनोद चोपड़ा ने इस मूवी ‘शिकारा’ में हकीकत और असली कश्मीरी पंडितों को दिखाने की पूरी कोशिश की है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए Shikara मूवी के मेकिंग वीडियो (Making Video) में यह कोशिश देखी जा सकती है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शिकार फिल्म के निर्माता और निर्देशकों ने फिल्‍म के एक सीन के लिए 4000 से भी ज्यादा कश्‍मीरी पंडितों को एक जगह एकत्रित किया है।

इन सभी को 1990 के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर से अपना घर छोड़कर जाना पड़ा था। इन्हे यह कहा जा रहा है की उस वक़्त आप क्लोज जो भी चर्चा आपस में कर रहे थे, वही कीजिये। मतलब सब कुश एकदम असली है, फिर चाहे कश्मीरी पंडित हो या उनकी आपस में बातचीत।
https://twitter.com/VVCFilms/status/1216972058342477824

तीन दशक पहले की कहानी कश्मीर घाटी में अपना घर परिवार छोड़ने को मजबूर हुए कश्मीरी पंडितों के संघर्ष की जीवनगाथा प्रस्तुत करती ये फ़िल्म 7 फ़रवरी को रिलीज़ होने जा रही है। फ़िल्म में मुख्य किरदार में आदिल ख़ान और सादिया की जोड़ी नजर आएगी। जो उस कहानी को बखूबी पेश करेगी। इस फ़िल्म के ज़रिए विधु विनोद चोपड़ा 14 साल बाद एक फिर से बॉलीवुड फ़िल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here