Photo Credits: Social Media
देर शाम की फ्लाइट से भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी रांची पहुंच गए। एयरपोर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रशंसकों के बीच दिखाई दिए और उनके Mobile से सेल्फी भी ली। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी साथ दिखाई दी। महेंद्र सिंह धोनी अपनी नई जीप ग्रैंड चेरूकी की सवारी करते दिखाई दिये।
कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने कार का Video Post किया था और लिखा था कि माही आपको कार Miss कर रही है। आर्मी ड्यूटी पूरी करने के बाद पहली बार महेंद्र सिंह धोनी अपने घर रांची लौटे।
जानकारी के मुताविक महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद कश्मीर में आर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। उनका बचपन से सपना था आर्मी में जाने का। उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखया। आर्मी ड्यूटी के दौरान वो रांची नहीं लौटे थे और आर्मी ड्यूटी के बाद आज पहली बार महेंद्र सिंह धोनी अपने घर रांची पहुंचे हैं।
.@msdhoni is back to Ranchi!🙌🏼
Video Courtesy : @sohansingh05 #Dhoni #MSDhoni #TeamIndia pic.twitter.com/ubb4a8ph23
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) September 19, 2019
प्रशंसकों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी एयरपोर्ट के बाहर धोनी की एक झलक पाने के लिए। महेंद्र सिंह धोनी के इतने दिनों के बाद अपने होमटाउन लौटने की वजह से साक्षी बेहद उत्साहित हैं और धोनी को Recieve करने के लिए खुद एयरपोर्ट पहुंची थी।
खबरों के मुताविक पिछले कुछ दिनों से साक्षी रांची में है और पर्याप्त बिजली न होने के कारण, अनिश्चित बिजली गुल होने से परेशान हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम में बिजली की अनिश्चितता गुल होने से परेशान होकर एक Post डाला था। जिसमें संबंधित अफसरों से मांग की गई थी कि बिजली व्यवस्था सही की जाए।
Mahi clicked at ranchi airport after returning from USA! #MSDhoni #Dhoni #TeamIndia pic.twitter.com/4z5BFlS4GN
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) September 19, 2019
उन्होंने अपने Status पर अपडेट करते लिखा था कि कोई त्यौहार, पूजा भी नहीं है ना ही कोई मौसम की खराबी है, फिर भी बीते 5 घंटों से बिजली गुल है। साक्षी ने अपने Status में सिमरिया स्थित होमटाउन के एक पार्ट की फ़ोटो भी इंस्टाग्राम में पोस्ट की थी।



