Meerut, Uttar Pradesh: नागरिकता क़ानून (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में उपद्रव किया गया। दिल्ली, बंगाल के अलावा उत्तर प्रदेश में भी काफी उपद्रव किया गया। मेरठ में पूरी पुलिस टीम को दुकान में बंद करके निपटाने की कोशिश की गई। वो तो किस्मत अच्छी थी की वो पुलिस वाले बच गए।
उत्तर प्रदेश में ऐसा उत्पात मचाने वाले उत्पातियों से नजदीकी बढ़ाने कांग्रेस और उसकी महासचिव प्रियंका गाँधी उपद्रवियों के घर मिलने भी जा पहुंची। प्रियंका शनिवार को लोगों और घायलों के परिजन से मिलने पहुॅंचीं। वह परतापुर क्षेत्र में गईं थी। सबसे हैरान करनेवाली बात यह रही की प्रियंका गाँधी वाड्रा के रहते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बड़ी बहस हुई और फिर नोंक झोंक एवं घक्केबाज़ी भी हुई।
दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओें के दो गुट आपस में ही भिड़ पड़े। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों में से किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से प्रियंका गाँधी की भी किरकरी हो रही है।
#WATCH Meerut: Scuffle broke out between Congress workers during Priyanka Gandhi’s visit in Partapur, earlier today. She was there to meet the families of the victims of the violence that broke out during protests against #CitizenshipAmendmentAct on Dec 20. pic.twitter.com/7UBpZtBNta
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 4, 2020
इससे पहले राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी को उत्तरप्रदेश पुलिस ने रोका भी था। इसका कारण यह बताया गया की उनके जाने और लोगो को उकसाने से माहौल और भी बिगड़ सकता था। इस पर राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने पुलिस अफसर से कुछ बहस भी की थी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुजफ्फरनगर पहुंची और नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ उपद्रव में घायल हुए उपद्रवियों के परिवारों से मिली। प्रियंका गांधी की इस मुलाक़ात पर बसपा अध्यक्ष मायावती भी बरस पड़ी। मायावती ने कहा की, प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर तो जा सकती हैं, लेकिन इनके पास कोटा जाने का समय नहीं है, जहाँ 100 से ज्यादा माओं की गोद उजड़ चुकी है।
प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कथित पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वो हमेशा उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। पूरे उत्तर प्रदेश में हुए उपद्रव के सवाल पर प्रियंका ने कहा, मैंने राज्यपाल को एक बहुत लंबी चिट्ठी भेजी है, उसमें पूरी डिटेल है।



