दुश्मनों के काल अपाचे हेलीकॉप्टर को भारतीय परंपरा के साथ वायुसेना प्रमुख ने पूजा करवाकर ली चाबी।

0
928
Apache helicopter India
IAF Chief BS Dhanoa arrives at the Pathankot Air Base where Apache helicopter of the Indian Air Force are to be inducted into IAF: Ek Number News

Delhi: भारतीय वायुसेना अब और भी शक्तिशाली हो गई है, हिंदुस्तान की ओर नजर उठने से पहले अब दुश्मन दस बार सोचना पड़ेगा। दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक अपाचे हेलिकॉप्टर अब भारतीय वायुसेना में शामिल हो गया है।

खबरो के मुताविक मंगलवार सुबह वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल BS धनोआ की सदस्यता में पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर 8 अपाचे हेलिकॉप्टर को वायुसेना में शामिल कराया गया। पठानकोट एयरबेस है जहां पर 2016 में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया था।

एयरबेस पर वायुसेना में शामिल होने से पहले अपाचे हेलिकॉप्टर के सामने भारतीय परंपरा के साथ नारियल फोड़ा गया और पारंपरिक रूप पर इसका Welcome वायुसेना के बेड़े में किया गया।

खबरो के अनुसार 60 फुट ऊंचे और 50 फुट चौड़े अपाचे हेलिकॉप्टर को उड़ाने के लिए 2 पायलट की आवश्यकता होती है। अपाचे हेलिकॉप्टर के बड़े विंग को चलाने के लिए दो इंजन होते हैं, इस कारण से इसकी गति में रफ्तार बहुत हो जाती है। दो सीटर अपाचे हेलिकॉप्टर में हेलिफायर और स्ट्रिंगर मिसाइलें लगी हुई हैं।


इसमे खास बात यह है कि इसमें एक सेंसर भी लगा है, जिसकी कारण से ये हेलिकॉप्टर रात में भी Operation को अंजाम दे सकता है। इस हेलिकॉप्टर की अधिकतर स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा है। अपाचे हेलिकॉप्टर का लुक ऐसा डिजाइन होता है कि इसे रडार पर पकड़ना आसान नही होता है।


ये अपाचे हेलिकॉप्टर AH-64E दुनिया का सबसे एडवांस मल्टी रोल कॉम्बेट हेलिकॉप्टर में से एक है। सितंबर 2015 में भारत और अमेरिका के बीच में एक बड़ी डील हुई थी, जिसके अंतर्गत 22 हेलिकॉप्टर भारत को मिलने वाले हैं। इससे पहले 27 जुलाई को 4 हेलिकॉप्टर प्राप्त हो चुके हैं, और 8 हेलिकॉप्टर मंगलवार को शामिल किये गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here