
Delhi: पृथ्वी पर 4 तरह के मौसम होते हैं ठंडी गर्मी बारिश और बसंत। सभी व्यक्ति को अलग-अलग मौसम पसंद होते हैं, कोई बारिश का मौसम पसंद करता है, कोई गर्मी तो कोई ठंडी परंतु गर्मी का मौसम एक ऐसा मौसम है, जिसमें अच्छे अच्छे व्यक्तियों की हालत खराब हो जाती है।
गर्मी के मौसम की चिलचिलाती धूप लोगों को बेहद परेशान करती है, जो व्यक्ति दिन भर घर के बाहर काम करता है वही जान सकता है कि गर्मी की धूप क्या होती है। व्यक्ति गर्मी से बचाव के लिए ना जाने कौन-कौन से उपाय कर लेता है। इन्हीं में से एक कि आज हम बात करेंगे। इस जुगाड़ से बड़े से बड़े इंजीनियर तक सोच में पड़ गए।
हम आपको बताते हैं इस जुगाड़ के बारे में आपको बता दें की एक बाबा अपने सिर पर देसी जुगाड़ (Desi Jugad) के तहत एक ऐसा पंखा फिट करवाया है, जो धूप से चलता है। यह बाबा दिन भर धूप में घूमता है, इस वजह से गर्मी (Heat) से बचाव के लिए अपने सिर पर एक पंखा रखकर चलता है, जो धूप में चलते रहता है। तो चलिए आगे हम जानते हैं कि उसने किस प्रकार इस को पंखे को इन्वेंट किया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह की वीडियोस और फोटोस शेयर होती है और वायरल होती रहती हैं कुछ वीडियोस मनोरंजन आत्मक होती है, तो कुछ लोगों को भावुक और प्रेरित कर जाती हैं।
आज के इस वीडियो में हम एक हैरान करने वाली वीडियो की बात करेंगे। यह एक तरह से इन्वेंशन भी है और मनोरंजन आत्मक भी भारत देश में हर चीजों में थोड़ा बहुत जुगाड़ होता है, जिसे लोग देसी जुगाड़ भी कहते हैं, परंतु जुगाड़ भी ऐसा होना चाहिए जिस पर यकीन किया जाए।
आप इस वीडियो को देखकर सोच में पड़ जाएंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। दोस्तों इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाबा अपने सिर पर हेलमेट जैसा कुछ पहना हुआ है। यदि आप उसे गौर से देखेंगे, तो उसके अंदर पंखा चल रहा होता है और वह पंखा सोलर एनर्जी से चलता है। इस पंखा को बाबा जी ने गर्मी से बचने के लिए बनाया है और यह सिर पर ही होता है। उनके इन्वेंशन से इंजीनियर भी सोच में पड़ गए।
उत्तर प्रदेश के बाबा का है यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश राज्य का बताया जा रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भगवा धारी बाबा हेलमेट के आकार का एक पंखा सिर पर रखा हुआ है और गर्मी से अपनी सुरक्षा कर रहा है।
इस बाबा ने अपने हाथों से इस हेलमेट जैसे पंखे को बनाया है और इसकी खास बात यह है कि इस पंखे में एक सोलर प्लेट (Solar Plate) का इस्तेमाल किया है जिससे यह पंखा सूर्य की किरणों से चलता है। जितनी अधिक धूप होगी पंखा उतनी स्पीड से चलता है। इस साधारण से बाबा का दिमाग इतना तेज होगा यह बात बड़े-बड़े इंजीनियरों को हैरान कर रही है।
बाबा अपने चेहरे को सुरक्षित रखने के लिए इस पंखे का इस्तेमाल करता है
उत्तर प्रदेश के ही एक व्यक्ति ने जब इस बाबा को देखा, तो उसने उसका एक वीडियो अपने मोबाइल पर बना लिया और अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दिया। उसके बाद जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने लाइक कमेंट और शेयर किया कई लोगों ने तो इस वीडियो को अपने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर कर लिया।
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जब बाबा जी से पूछा कि आप ये पंखा सिर पर क्यों रखे हुए हो, तो उस बाबा ने बहुत ही शानदार जवाब दिया वह यह कि वर्तमान समय में चेहरा ही सब कुछ है दुनिया को चलाने वाला ईंधन एकमात्र चेहरा ही होता है इस लिए उसकी रक्षा सुरक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है।
फैन बनाने में हुआ है सोलर सिस्टम का इस्तेमाल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देख रहा है कि बाबा किस तरह हेलमेट लगाकर घूम रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने काफी उत्सुकता बस उस बाबा से पूछा कि यह सब क्या है बाबा जी? तो उस बाबा ने बोला की गर्मी से बचने के लिए उन्होंने इस जुगाड़ को बनाया है।
गजब..
बाबा का जुगाड़ देखकर अच्छे-अच्छे इंजीनियर की बोलती बंद हो जाएगी..
सिर पर एक सोलर पैनल भी लगाया है, जिससे पंखा चलता है..#DesiJugaad pic.twitter.com/AkYnK5bwey— Adi Vatsal (@VatsalAdi) September 20, 2022
बाबा कहता है कि यह हेलमेट (Helmet Fan) उसने स्वयं बनाया है और एक तरफ उसमें पंखा भी लगाए जो सोलर एनर्जी से चलता है, छांव में यह पंखा अपने आप बंद हो जाता है और धूप पड़ने पर चलने लगता है। बाबा का चमत्कारी पंखा लोगों को काफी पसंद आया।



