
Budaun: इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों (Talented People) की कोई कमी नहीं है। हर किसी के अंदर कुछ ना कुछ टैलेंट जरूर भरा है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही लोग अपना टैलेंट दिखाते है। जिसमें से बहुत से लोगों के वीडियो सोशल मीडिया मे झट से वायरल हो जाते हैं। कभी कभी लोगों के टैलेंट इतने जबर्दस्त होते की इसको देखकर हर व्यक्ति अचंभित हो जाता है।
इन टैलेंट (Talent) को देखकर लोगों के मुह से बस इतना ही निकलता है कि वाह, क्या टैलेंट है। ऐसे ही एक हुनरबाज लड़की का अचंभित कर देने वाला वीडियो अभी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर हर इंसान अपने दांतों तले उंगली दबा रहा है।
जो वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर काफी Viral है। इस वीडियो में 15 लोगों का स्क्रैच एक लड़की एक ही समय मे बनाती है। एक ही वक्त में वह ल़डकि 15 अलग-अलग स्केच अलग अलग लोगों के बनाती दिखती है।
जब इस वीडियो को लोगों ने देखा तो इसे देखकर हर किसी ने प्रतिक्रियां देते हुए कहा कि यह तो असंभव है। हर यूजर इसे देखकर सोचने पर मजूबर हो गया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं Social Media पर हर वक्त ऐक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा जी ने इस वीडियो को चमत्कार बताया।
महिंद्रा ने 15 लोगों का एक साथ चित्र बनाने वाली लड़की का वीडियो शेयर किया
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने जब यह वीडियो देखा तो हर अनोखे और शानदार वीडियो की तरह इस लड़की के वीडियो को भी अपने Social Media अकाउंट ट्विटर हैंडल पर सांझा किये। इस वीडियो क्लिप में स्पष्ट दिखता है कि एक लड़की एक हाथ से वो भी एक साथ 15 अलग अलग लोगों के स्केच बनाती है।
आनंद महिंद्रा ने वीडियो पोस्ट कर ट्वीट किया की आखिर “यह चीज संभव ही कैसे हो सकती है? हालाकि इसमें कोई दोराह नहीं है कि वह लड़की एक प्रतिभाशाली आर्टिस्ट हैं। लेकिन एक साथ अलग अलग 15 लोगों को चित्रित कर पाना कला से कहीं ज्यादा है। इसे में एक चमत्कार (It’s A Miracle) ही मानूँगा। अगर उसके आसपास स्थित कोई व्यक्ति हो तो इसकी पुष्टि करे? इस लड़की को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर मुझे छात्रवृत्ति या फिर अन्य तरह की कोई भी सहायता इस लड़की की करने का मौका मिला तो मेरे लिए यह खुशी की बात होगी।” लोगों को यह ट्वीट बहुत पसंद आया।
वीडियो में 15 महान हस्तियों का एक साथ चित्र बनाते दिखती है लड़की
आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया उस वीडियो क्लिप में एक लड़की कलम को पकड़ने के लिए लकड़ी (Wood) के फ्रेम को बनाते हुए दिखती है। वह लड़की लकड़ी के उस लट्ठों को क्षैतिज तथा लंबवत रूप से रखकर उनको बांधती है। वह उसमें लाल, नीले तथा अन्य रंग के पेन को लगाती है।
इस लट्ठे की मदद से वह लड़की एक साथ महान हस्तियां जेसे महात्मा गांधी, डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ बी आर अंबेडकर, सुभाष चंद्रबोस तथा भगत सिंह इसके अलावा और भी अन्य महान इन सभी हस्तियों के 15 अलग अलग चित्र बनाती हैं।
भारत में यह प्रतिभाएं है काफि अनोखी जो कि है ध्यान देने योग्य
आनंद महिंद्रा ने यह वीडियो गुरुवार 27 अक्टूबर को अपने अकाउंट पर शेयर किया। जब यह शेयर किया गया तो उसके बाद मे इस वीडियो को पूरे 88,700 से भी ज्यादा बार ट्विटर पर देखा गया। इस वीडियो की कई यूजर्स ने काफि ज्यादा तारीफ की और लड़की के हुनर को सराहा।
वही कुछ यूजर ऐसे भी थे, जिन्होंने इस पर शक जाहिर किया। कुछ यूजर ने इस वीडियो को आश्चर्यजनक बताया। कुछ ने कहा कि भारत में यह सब आश्चर्यचकित कर देने वाली प्रतिभाएं हैं। इस ओर हमारी सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता हैं। वही ऐसे प्रतिभावान लोगों को पुरस्कृत करने की भी जरूरत है।
यूजर्स ने क्या क्या कहा कमेन्ट के जरिए जाने
एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया इस तरह प्रकट की उसने लिखा कि सारे पेन एक स्तर में जुड़े हैं। उसके साथ ही प्रत्येक स्ट्रोक में स्याही अलग हैं। पर इन इंक को एक ही समय पर साथ मे उत्सर्जित कर पाना बहुत ही असंभव सा प्रतीत होता है।
अगर ऐसा भी है कि प्रत्येक पेन के नोजल एक ही समय पर एक साथ स्याही छोड़ते है। तो भी इससे अलग-अलग प्रकार के चित्र प्राप्त कर पाना कैसे संभव है? एक और अन्य यूजर ने इस पर कहा कि यह जबरदस्त है। इसको देखकर लगता है कि कोई लेजर प्रिंटर चित्र एक ही समय पर प्रिंट कर रहा है।
बदायू की नूरजहां का है यह वीडियो
आपको बता दे कि यह वीडियो जो Viral हुआ है। उसमें जो बैकग्राउंड में आवाज है वह शख्स इसमें कहता है कि वीडियो में जो युवती है। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) के लिए सभी से मदद की अपील कर रहीं है। उसने इस लड़की को नूरजहां के रूप में पहचाना। नूरजहां का वीडियो उसके YouTube चैनल पर भी है। जिसमे नूरजहां कलाकार अपनी क्लिप में यह कहती हैं कि उसे बचपन से ड्राइंग में काफी दिलचस्पी रहीं है। साथ ही वह एक देशभक्त भी रही है।
How is this even possible?? Clearly she’s a talented artist. But to paint 15 portraits at once is more than art—it’s a miracle! Anyone located near her who can confirm this feat? If valid, she must be encouraged & I’d be pleased to provide a scholarship & other forms of support. pic.twitter.com/5fha3TneJi
— anand mahindra (@anandmahindra) October 27, 2022
वही उसका लक्ष्य हमेशा से ही राष्ट्र के लिए कुछ करने का है। उस लड़की का जो यू ट्यूब में चैनल है। उसमें मिली जानकारी के अनुसार लड़की यूपी के बदायूं (Budaun) जिले से हैं। वह बदायूं के विजय नगला नामक गांव से ब्लॉग करती है। इस प्रतिभा को देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।



