अर्नब गोस्वामी पर घटना को अंजाम देने के बाद इस कांग्रेस नेता के ट्वीट ने सारे पत्ते खोल दिये

0
710

Image Credits: Twitter Video Crap

Mumbai/Maharashtra: आज कांग्रेस की तरफ से मीडिया को दबाने की कोशिश हुई है। रिपब्लिक भारत नई चैनल के संस्थापक और देश के जाने-माने पत्रकार अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर बुधवार की रात एक घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना की पुष्टि स्वयं पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने की है। गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी पर इस घटना को करवाने का आरोप लगाया है।

अर्नब गोस्वामी पर बाइक सवार 2 लोगो ने इस घटना को अंजाम दिया। यह दोनों लोड यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी भी बताये जा रहे है। जब अर्नब अपने ऑफिस स्टुडिओ से घर जा रहे थे। तब घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर बाइक सवारों ने उनकी कार पर अपनी बाइक सत्ता कर इस कायराना घटना को अंजाम दिया। उस वक्त अर्णव की पत्नी भी कार में मौजदू थीं।

यह घटना पत्रकार अर्नब के घर से कछ ही दूरी पर हुई

आपको जानकारी हो की यह घटना पत्रकार अर्नब के घर से कछ ही दूरी पर अंजाम दी गई। इस वक़्त अर्नब स्वयं कार ड्राइव कर रहे थे और उनकी पत्नी भी साथ में मौजूद थीं। इस घटना के वक़्त कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की गई और जब शीशा नहीं टूटा, तो कार पर स्याही फेंक दी गई।

इस घटना के तुरंत बाद अर्नब के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन दोनों को पकड़कर पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। ​​​​सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक अर्नब पर इस घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।​​​​​​​​​​​​​​

अलका लांबा ने यूथ कांग्रेस की पीठ थपथपाई

सबसे चौकाने वाली बात यह है की इस घटना की सूचना के तत्काल बाद कांग्रेस की महिला नेता अलका लांबा ने यूथ कांग्रेस की पीठ थपथपाते हुए ट्वीट किया। ये ट्वीट रात के 3 बजे आया और बता दें कि अर्नब गोस्वामी पर यह घटना रात 12.30 से 1 बजे के बीच अंजाम दी गई। जिसकी जानकारी उन्होंने वीडियो जारी करके स्वयं दी।

अर्नव गोस्वामी ने सोनिया गाँधी की चुप्पी पर सवाल उठाये थे

आपको बता दें की 1 दिन पहले अर्नब गोस्वामी ने अपने TV शो में साधुओं वाली घटना पर सोनिया गाँधी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा था, “इटली से आई सोनिया गाँधी चुप क्यों है, सोनिया गाँधी तो खुश हैं। इटली से उन्हें वाहवाही मिलेगी। लोग कहेंगे कि वाह, सोनिया गाँधी ने अच्छा किया। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए। क्या उन्हें लगता है कि हिन्दू चुप रहेंगे, पूरा भारत भी यही पूछ रहा है। बोलने का समय आ गया है।” इस शब्दों के बाद कांग्रेस के लोग विरोध में आ गये।

अर्णव के सवालों के बाद उन पर एफआईआर की गईं। परन्तु दिल्ली चुनाव में करारी हार झेल चुकी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने यहाँ अपने कार्यकर्ताओं को उकसाना शुरू कर दिया। पहले अलका लांबा ने लिखा कि अगर अर्नब गोस्वामी को कॉन्ग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी जी को लेकर की गई टिप्पणी पर गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो भारतीय युवा कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं को बिना सोचे सड़कों पर उतर जाना चाहिए।

इसके बाद, अलका लांबा आगे लिखा की “देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता अर्नब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी जी पर दिए गए ब्यान को लेकर बेहद आहत हैं, अगर समय रहते महाराष्ट्र ने उचित क़ानूनी कार्यवाही नहीं की तो मैं यह चेतावनी दे रही हूँ कि फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतर आने से कोई नहीं रोक पाएगा।” यह बयान काफी था कांग्रेस के लोगो को किसी घटना को अंजाम दिलवाने के लिए।

अलका लम्बा ने अर्नब पर देर रात हई घटना के बाद ट्विटर पर ‘युवा कांग्रेस ज़िंदाबाद’ लिखा था। आपको बता दें की पत्रकार अर्णव पर इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों लोग युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बताये जा रहे है। ऐसे में अब अलका लम्बा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाने और अन्न प्रकार के सवाल खड़े हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here