Twitter (@pradip103) Video crap Image
Mumbai: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में रिपब्लिक भारत चैनल शुरू से ही अपनी कवरेज और रेपोर्टिंग से सभी ही हैरान कर रहा है, हर रोज़ दिन रात, ताप्ती धुप और बारिश में भी रिपब्लिक भारत के रिपोर्टर लगातार हर स्पॉट से लोगों तक हर बड़ी ख़बरें पहुंचे रहे हैं, हर दिन नए खुलासे कर रहे हैं, जिसकी वजह से पहले महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार तिलमिला उठी थी।
महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav Sarkar) के बाद अब अन्न पत्रकार भी तिलमिलाने लगे हैं, इसका नया एक्सामपल आज मुंबई की रोड पर देखने को मिला। एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार (Journalist) ने अपनी जलन पत्रकारिता में नाकाम रहने पर बड़ी ही कायरता भरा काम किया है। इस हरकत से पूरी पत्रकारिता की दुनिया को गहरा धक्का लगा है। इस हरकत की हर तरफ कड़ी निंदा हो रही है।
उक्त चैनल की टीआरपी (TRP) घटने से तिलमिलाए एबीपी न्यूज़ के पत्रकार मनोज वर्मा (Manoj Varma) ने रिपब्लिक भारत (Republic Bharat Channnel) के पत्रकार प्रदीप भंडारी (Pradeep Bhandari) को पॉइंट करते हुए उन पर हाँथ चला दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एबीपी न्यूज़ चैनल के पत्रकार मनोज वर्मा रिपब्लिक के प्रदीप भंडारी पर हाँथ छोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, मनोज वर्मा ने प्रदीप भंडारी पर यह हरकत करके सिर्फ अपनी नाकामी और हार प्रदर्शित की है।
मीडिया सूत्रों की माने तो मनोज वर्मा एबीपी न्यूज़ के विशेष संवाददाता (Special correspondent) हैं, मनोज भी सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई से ABP के लिए रिपोर्टिंग कर रहे हैं, लेकिन इनकी रिपोर्टिंग को लोग खास पसंद नहीं कर रहे हैं और उनके चैनल की TRP भी गिर गई है। सोशल मीडिया में बताया जा रहा है की इसी तिलमिलाहट में ही इन्होनें उस पत्रकार प्रदीप पर यह हरकत की है, जिसकी रिपोर्टिंग के चर्चे देशभर में हैं और वे काफी फेमस हो गए है।
हर कोई बोल रहा है की रिपब्लिक भारत का यह रिपोर्टर प्रदीप भंडारी (Reporter Pradeep Bhandari) लगातार ग्राउंड से उम्दा रिपोर्टिंग कर रहा है। रिपब्लिक भारत के इस स्टार रिपोर्टर और एग्जिट पोल एजेंसी ‘जन की बात’ (Jan ki Baat) के फाउंडर और चीफ एडिटर प्रदीप भंडारी बीते कई दिनों से लगातार सीधे मुंबई से सुशांत सिंह राजपूत केस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं, बॉलीवुड के चरसियों को भी एक्सपोज़ कर रहे हैं। रिपब्लिक भारत से जुड़े पत्रकार प्रदीप भंडारी पर यह हरकत सोशल मीडिया पर लोगो को बुरी लग रही है और लोग काफी निंदा कर रहे है।
जानते है महाराष्ट्र में सच बोलने की क़ीमत क्या है?
कार्टेल के नामी-गिरामी चेहरे जैसे-जैसे एक्सपोज़ हो रहे है, उनका ग़ुस्सा और बढ़ता जा रहा है।जब पुलिस से भी काम नहीं बना तो आज NDTV और ABP के गुंडे पत्रकारों को मेरे पास हाथपाई करने भेज दिया। लेकिन मैं टूटने वालों में से नहीं हूँ। pic.twitter.com/z2fvH2KkUK— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) September 24, 2020
अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत के पत्रकार प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा की “जानते है महाराष्ट्र में सच बोलने की क़ीमत क्या है, कार्टेल के नामी-गिरामी चेहरे जैसे-जैसे एक्सपोज़ हो रहे है, उनका ग़ुस्सा और बढ़ता जा रहा है। जब पुलिस से भी काम नहीं बना तो आज NDTV और ABP के पत्रकारों को मेरे पास हाथ-पाई करने भेज दिया। लेकिन मैं झुकने वालों में से नहीं हूँ।” यह साफ सन्देश निडर और युवा पत्रकार प्रदीप ने दे दिया है।



