इंदौर में कोई 100, 200 व 500 के नोट फेंक गया, पुलिस की कार्यशैली पर तालिया बजी: VIDEO

0
590

Image Credits: Social Media Viral Video Crap

Indore, Madhya Pradesh: देश में कोरोना बहुत तेज़ी से पेअर पसार रहा है। वही मध्य प्रदेश के इंदौर में भी कोरोना का कहर ज़ारी है। सुबह आई एक रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 110 और बढ़ गई है। अब इंदौर में 696 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि की है। ये 110 मरीज दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजिकल में भेजे गए सैंपल की जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

इंदौर शहर में कोरोना से अब तक 39 लोगों के प्राण जा चुके है। वहीं 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक शहर के 159 इलाकों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है, जिसमें रानीपुरा, दौलतगंज, टाटपट्टी बाखल, चंदन नगर, खजराना और आजाद नगर जैसे इलाके कोरोना के हाट स्पॉट बन चुके हैं।

Corona Virus Updates
Demo Image

हैरान करने वाली बात येह है की इंदौर शहर के एक क्वारंटीन केंद्र से 8 संक्रमित लोगों के भाग जाने की सूचना ने प्रशासन के हाँथ पांव फूल गए थे। हालांकि इनमें से 3 को पुलिस ने पकड़ लिया था। किन्तु 5 मरीजों की तलाश की जा रही है। खबर के मुताबिक़ इंदौर शहर में करीब 14 दिन पहले क्वींस पार्क में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में इन 8 लोगों को रखा गया था।

टीआई राजेंद्र नगर ने बताया कि क्वींस पार्क क्वॉरेंटाइन सेंटर से दोपहर लगभग 12 से 2 के बीच 8 लोग भाग गए थे। इनमें से 3 को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि 5 अभी भी फरार हैं। टीआई ने बताया कि जो 8 लोग भागे थे, बुधवार को उनमें से 5 की कोरोना रिपोर्ट Corona पॉजिटिव आई थी। इन सभी की तलाश जारी है। Police Officer ने बताया कि यह सभी लोग पीछे के दरवाजे से निकल कर भाग थे।

कोई व्यक्ति 100, 200 व 500 के नोट फेंक कर चला गया

आज इंदौर से एक और हैरान कर देने वाली खबर आई है और उसका वीडियो भी आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोनल अधिकारी जोन क्रमांक 17 नरेंद्र कुरील द्वारा सेट पर सूचना दी गई की की झोन 17 के वार्ड क्रमांक 20 में खातीपुरा मुख्य रोड पर स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने वाली गली में कोई व्यक्ति 100, 200 व 500 के 20 से 25 नोट फेंक कर चला गया, सूचना प्राप्त होने पर अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा द्वारा जानकारी आयुक्त श्री आशीष सिंह के संज्ञान में लाई गई।

आयुक्त श्री सिंह के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा द्वारा उक्त घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस थाना को दी गई तथा उक्त क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा गया तथा सबको अलर्ट किया गया कि बिना नोटों को सेनीटाइज किए कोई भी छुए नहीं हाथ नहीं लगाएं एवं नोटों पर हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सेनीटाइज करने का भी काम किया गया सीएसआई 17 द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा कार से नोट फेंके गए हैं, हीरानगर पुलिस थाना द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

आपको बता दें की केन्द्र सरकार के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार भी लॉकडाउन-2 के लिए अपनी गाइड लाइन तैयार कर रही है। कोरोना संक्रमित जिलों में और अधिक सख्ती बरती जा रही है। जानकरी हो कि मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। इंदौर और भोपाल दोनों बड़े शहरों में लगातार कोरोना संक्रमण केस पढ़ते जा रहे है। बुधवार को मध्यप्रदेश में 289 मामले सामने आए। मध्यप्रदेश में अब तक 1053 मामले सामने आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने COVID-19 की स्थिति जानकारी ली

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में COVID-19 की गंभीर स्थिति एवं व्यवस्थाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी ली। चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के संक्रमित क्षेत्रों में कतई रियायत ना बरती जाये। संक्रमित इलाके से एक भी व्यक्ति अंदर-बाहर नहीं जाना चाहिए। संक्रमित क्षेत्रों में जनता के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में अधिकारियों को CCTV कैमरों से निगरानी कराने के आदेश दिए हैं। इसी तरह से 10 वरिष्ठ IAS अफसरों को 49 जिलों की जिम्मेदारी सौपे जाने के बाद अब हर जिले में नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी होगी। इनमें आइएएस और अन्न अधिकारी होंगे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में टोटल लॉकडाउन रहेगा। जिले की सीमाएं भी टोटल सील रहेंगी। मालवाहक ट्रकों को छूट रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here