AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मंच से लड़की ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए: VIDEO

0
578

Image Credits: ANI Video Crap

AIMIM पार्टी अभी तक अपने प्रवक्ता वारिस पठान (Waris Pathan) के देशविरोधी बयान से निकल भी नहीं पाई थी कि गुरुवार को AIMIM पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की बेंगलुरु में नागरिकता कानून CAA के विरोध में आयोजित रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे हैं। CAA के विरोध में आयोजित रैली में एक लड़की ने मंच से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए है।

उस समय ओवैसी मंच पर मौजूद था। जब लड़की माइक पर ‘Pakistan Zindabad’ के नारे लगाने लगी, तो आयोजकों के होश उड़ गए। पुलिस ने फ़ौरन लड़की को हिरासत में लिया। उस लड़की का नाम अमूल्या बताया जा रहा है। पुलिस ने लड़की पर देशद्रोह का केस लगाया है। ओवैसी ने लड़की को नारे लगाने से रोका और ओवैसी ने घटना अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इससे उनका कोई संबंध नहीं, हिंदुस्तान जिंदाबाद है और रहेगा।

आपको बता दे की नारे लगाने वाली अमूल्या अपनी बात पूरी तरह से नहीं रख पाई। पूरा घटनाक्रम कुछ इस तरह हुआ की मंच पर अचानक अमूल्या पहुंची और नारे लगाने लगी, लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने उनसे माइक छीन लिया। ओवैसी भी फ़ौरन अमूल्या की ओर बड़ा और अमूल्या ने कहा, ‘हिंदुस्तान और पाकिस्तान जिंदाबाद के बीच फर्क’ लेकिन इससे पहले कि वह अपनी बात पूरी करती वहां खड़े आयोजकों ने उससे माइक छीन लिया। महिला पुलिसकर्मी अमूल्या को पकड़कर नजदीकी पुलिस स्टेशन ले गईं।


The full clip of the incident where a woman named Amulya at an anti-CAA-NRC rally in Bengaluru raised slogan of ‘Pakistan zindabad’ today. AIMIM Chief Asaddudin Owaisi present at rally stopped the woman from raising the slogan, He has condemned the incident.

आपको बता दें की असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता वारिस पठान (Waris Pathan) भी विवादित बयान के कारण लाइमलाइट में हैं। उसने अभी अभी नागरिकता कानून CAA के विरोध में आयोजित रैली में विवादित बयान देते हुए कहा है कि देश के 15 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ की आबादी पर भारी पड़ेंगे। कर्नाटक के गुलबर्ग में नागरिकता कानून के खिलाफ रैली में वारिस पठान ने सभी हदें पार करते हुए बयान दिया था।
https://twitter.com/MajorPoonia/status/1230445218647830528

ओवैसी ने इस घटना से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा, “पूरी लड़ाई भारत को बचाने के लिए है। जो पाकिस्तान के नारे लगा रहे हैं, हम उनकी निंदा करते है। इन मैडम से हमारा कोई ताल्लुक नही है। हमारे लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा। आयोजकों को भी ध्यान रखना चाहिए।” ऐसे में अब सवाल यह उड़ता है की यह लड़की किस इरादे से आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here