Image Credits: Twitter Posts on Shikara Trailer
जम्मू कश्मीर में पंडितों की जो सतही थी वो सबके होश उड़ा देती थी। पंडित लोग की हालत से गुजरे है। यही कहानी है फ़िल्म शिकारा की जिसको देख आंखे नम हो जाती है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और राइटर विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म ‘शिकारा’ का ट्रेलर देख लोग हैरान रह गए।
ये Shikara फ़िल्म साल 1990 में कश्मीर घाटी से 4 लाख से अधिक कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी पर आधारित है। कश्मीर में पंडितों को अपना खुद का बनाया हुआ घर ही छोड़ना पड़ रहा था। अपने खुद के बनाये हुए आशियाने को छोड़ने के लिए विवश हो गए थे पंडित।
तीन दशक पहले की कहानी कश्मीर घाटी में अपना घर परिवार छोड़ने को मजबूर हुए कश्मीरी पंडितों के संघर्ष की जीवनगाथा प्रस्तुत करती ये फ़िल्म 7 फ़रवरी को रिलीज़ होने जा रही है। फ़िल्म में मुख्य किरदार में आदिल ख़ान और सादिया की जोड़ी नजर आएगी। जो उस कहानी को बखूबी पेश करेगी।
इस इस फ़िल्म के ज़रिए विधु विनोद चोपड़ा 14 साल बाद एक फिर से बॉलीवुड फ़िल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं।
https://twitter.com/VVCFilms/status/1214388950422429698
साल 2015 में उन्होंने हॉलीवुड थ्रिलर फ़िल्म ‘Broken Horses’ डायरेक्ट की थी। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा फ़िल्म्स ने फ़ॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के साथ मिलकर इस फ़िल्म को बखूबी बनाया है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर और एडिटर भी विधु विनोद चोपड़ा ही हैं।
#shikara pic.twitter.com/IIpX6lpFc2
— Rahul Pandita (@rahulpandita) January 7, 2020
1947- A Love Story, और मिशन कश्मीर जैसी सुपरस्टार फ़िल्मों को डायरेक्ट कर चुके विधु विनोद चोपड़ा ने आख़िरी फ़िल्म साल 2007 में Eklavya The Royal Guard डायरेक्ट की थी। अभिताभ बच्चन, सैफ़ अली ख़ान, संजय दत्त और विद्या बालन स्टारर ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त नही जार सकी थी। लोगो को ये फ़िल्म अपनी ओर आकर्षित नही कर पाई थी।
शिकारा फ़िल्म सभी लोग देखने जाये pic.twitter.com/p6vTDLNfMo
— Naveen rakesh (@Naveenrakesh1) January 10, 2020
अब देखना होगा कि शिकारा लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने में कितनी सफल होगी। ट्रेलर देखकर लोगो की आंखे नम हो गई गई। इस फ़िल्म का लोगो को बहुत बेसबरी से इन्तेजार है। इस मूवी के माध्यम से आज की पीढ़ी और युवा यह जान पाएंगे की कश्मीर घाटी में कश्मीरी हिंदुयों के साथ क्या हुआ था और उन्हें किन हालातों में अपनी ज़मीन और घर छोड़ना पड़ा था।



