भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मालदा में भी हैदराबाद जैसी घटना पर यह बयान दिया खुलासा किया

0
438





हैदराबाद की बेटी के साथ जो हुआ, उससे सभी का दिल दहला गया। उसके बाद पुलिस ने जो काम किया, उससे लोगो ने पुलिस वालों की तारीफ की। आरोपियों के एनकाउन्टर होने के बाद से हैदराबाद में खुशी की लहर है। हैदराबाद में हुए एनकाउन्टर के बाद से देश की जनता के साथ नेताओ ने भी पुलिस वालों का साथ दिया उनका समर्थन करने आगे आये।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस के द्वारा की गई कारवाही का समर्थन करते हुए कहा कि दुष्कर्म अपराध को खत्म करने के लिए एनकाउंटर को कानूनी प्रावधान में लाया जाए। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को वृंदावन पहुचकर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी से आशीर्वाद लिया।




फिर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए हैदराबाद में हुए आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर की खुलकर तारीफ की। कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन करते हुए बताया कि हैदराबाद जैसा मामला पश्चिम बंगाल के मालदा में भी देखने को मिला है। गुरुवार को एक नावलिक बेटी की जली हुई बॉडी मिली थी।

इस तरह की घटना रोज देखने को मिल रही है। बेटियों की खुलेआम लोग जान ले रहे है। उनको दुष्कर्म का शिकार बना रहे है। पुलिस को इस कार्यवाही में कठोर कदम उठाना चाहिए जिससे बेटियों के साथ ऐसा करने से पहले लोग सोचने को मजबूर हो जाये।



बीजेपी नेता Kailash Vijayvangiya ने कहा कि सरकार और संविधान के साथ काम करने वाले कानूनविदों को सोच विचार करना चाहिए कि जनभावनाएं ऐसे Case में क्या चाहती हैं। पश्चिम बंगाल में राज्यपाल द्वारा धरना दिए जाने पर उनसे प्रशन्न कनरे पर उन्होंने जवाब दिया कि वहाँ किसी भी प्रकार का लोकतंत्र नही है।

महिला डॉक्टर की जान जाने के आठ दिन हैदराबाद पुलिस ने अपनी कमर कसते हुए शुक्रवार की सुबह तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जब इस बारे में पुलिस से सवाल किया गया, तो पुलिस का जवाब है कि जिस स्थान पर महिला को जलाया गया था, वंहा आरोपियों को जांच के लिए ले जाया गया था। जहाँ उन्होंने पुलिस से बंदूक छुड़ाकर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस फायरिंग का जवाब देते हुए उन चारों आरोपियों का एनकाउंटर किया गया जिसमें उनकी जान चली गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here