IND vs BAN: ऋषभ पंत की एक गलती ने जीता मैच हरवा दिया। ट्रोल हुए पंत: Viral Memes

0
1039
rishabh pant meme
Rishabh Pant's Bad Day As wicket keeper Invites MS Dhoni Comparisons, Hilarious Memes On Twitter. Rishabh Pant failed to impress behind the stumps on IND vs Ban.

Image Credits: Twitter Posts

Delhi: बांग्लादेश ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हराया। यह अब तक खेले गए 9 मैचों में बांग्लादेश की प्रथम टी-20 विजयी दर्ज हुई है। इसी के साथ बांग्लादेश ने 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से अपनी पकड़ बना ली है। मैच के बाद रोहित शर्मा ने गलत फील्डिंग और गलत DRS निर्णय के चलते हार की वजह बताई।

इसके साथ ही गलत DRS पर रोहित शर्मा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का Support करते हुए भी दिखाई आए। मुकाबले के दौरान मुशफिकुर रहीम और सौम्य सरकार के गलत DRS पर रोहित शर्मा ऋषभ पंत का Support करते रहे। जब उनसे ऋषभ पंत की इन गलतियों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत अभी युवा हैं। उन्हें अभी थोड़ा समय लगेगा सही चयन करने में।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के इस ओवर की तीसरी Ball पर मुशफिकुर रहीम LBW आउट थे, लेकिन इंडिया ने Review नहीं लिया। गेंदबाज या विकेटकी पर ऋषभ पंत ने इसके लिए कप्तान को कोई Advice भी नहीं दी। रहीम तब 6 रन पर बने ही थे और बाद में वह 60 रन बनाकर मैच को जीता दिया।

इसी ओवर की अंतिम Ball पर सौम्य सरकार के खिलाफ ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे कैच की अपील की, जिसे अंपायर ने माना कर दिया। ऋषभ पंत ने कप्तान रोहित शर्मा पर DRS के लिए दबाव बनाया, लेकिन Review से साफ हो गया कि Ball बल्ले से छूकर नहीं गई थी। इस समय रोहित शर्मा के चेहरे पर उदासी देखने को मिली।

कप्तान रोहित शर्मा ने बाद में स्वीकार किया कि इस तरह के Review में कैप्टन पूरी तरह से विकेटकीपर और गेंदबाज पर आश्रित होता है, लेकिन उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत अभी युवा है और वह वक्त के साथ बेहतर निर्णय लेना सीख जाएगा। मुशफिकुर रहीम के DRS कॉल पर बात करते हुए कहा, यह Review मैंने ऋषभ पंत के कहने पर नहीं लिया था।

इस पर सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर लोगो ने बहुत मेमे (Memes) सांझा किये और पंत को ट्रोल (Troll) किया। अनेक यूजर बोले की पंत कभी धोनी की बराबरी नहीं कर सकता है। इस यूजर ने तो एक ईंट की फोटो शेयर कर यह दर्शाया की देखो किस तरह से ऋषभ पंत अब धोनी की जगह भर रहे है।

मैच के बाद कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा, “जब आप सही स्थिति में नहीं होते हैं तो आपको अपने विकेटकीपर और गेंदबाज पर भरोसा करना होता है ताकि निर्णय लिया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऋषभ पंत अभी काफी युवा है, उन्होंने 10-12 टी20 मैच ही खेले हैं। उनको चीजें समझने और जानने में अभी थोड़ा समय लगेगा।”

भारतीय कप्तान ने हालांकि माना कि अगर मुशफिकुर रहीम के खिलाफ Review लेने में चूक ना हुई होती तो टीम यह मैच आसानी से जीत सकती थी। उन्होंने कहा, “हमने मैदान पर कुछ निर्णय अच्छे नहीं किए जो कि हमारे विरुद्ध गए और अंत में उस बल्लेबाज रहीम ने अर्धशतक बनाकर मैच जितवा दिया। निर्णय करने में हम यहां पर गलत साबित हुए।”
https://twitter.com/MrCrick14839534/status/1191197746352386048

कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा, “हमने Review लेने में गलती की। उसने रहीम पहली Ball बैकफुट पर खेली और हमें लगा कि वह लेग साइड की ओर जा रही है। अगली गेंद फ्रंट फुट पर थी लेकिन हम यह भूल गए कि वह कितनी शॉर्ट थी।”

कैप्टन रोहित शर्मा ने आगे बताया, “अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि ऋषभ पंत इस तरह के निर्णय लेने में अभी सक्षम हैं या नहीं। हमें उन्हें वक़्त देना होगा। हमें गेंदबाज को भी समय देना होगा, क्योंकि DRS में विकेटकीपर और गेंदबाज के बीच साझेदारी होना बेहद आवश्यक है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here