सड़को पर बूट पॉलिश करने वाले लड़के को Indian Idol में देख भावुक हुए आनंद महिंद्रा: VIDEO

0
449
Anand Mahindra News Twitter
Inspiring Story of Indian Idol 11 Contestant from Bathinda Leaves Anand Mahindra in Tears. Anand Mahindra tweeted Indian Idol 11 Contestant video.

इन दिनों छोटे पर्दे पर रिएलिटी प्रोग्राम का सिलसिला चल रहा है। एक से बढ़कर एक रिएलिटी प्रोग्राम के बीच अपनी अलग जगह बनाए हुए सिंगिंग रिएलिटी प्रोग्राम Indian Idol 11 वां सीजन Start हो चुका है। इस Show में दुनिया के कई क्षेत्रों से कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने के लिए भाग लिया है। वहीं इन्हीं कंटेस्टेंट के बीच एक ऐसा लड़का Show में पहुंचा जिसकी आवाज ने सबको मदहोश करके रख दिया।

ये कंटेस्टेंट हैं सनी Indian Idol 11 Contestant। उन्होंने इंडियन आइडल 11 के ऑडिशन में अपनी जीवन की Story सुनाई। उसकी स्टोरी सुन और उसका प्रतिभा देखकर दर्शक और जज के साथ-साथ प्रसिद्ध बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी भावुक हो गए।

आनंद महिंद्रा Indian Idol 11 के कंटेस्टेंट सनी का Video Share किया

मशहूर आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इंडियन आइडल 11 के कंटेस्टेंट सनी का ऑडिशन Video Share किया है। इस Video में सनी अपनी जीवन के पल बता रहे हैं कि वो सड़कों पर घूमकर बूट पॉलिश करने का काम करते हैं और उनकी मां सड़कों पर फेरी लगाकर गुब्बारे बेचने का काम करती है।

आनंद महिंद्रा ने इमोशनल Post किया। उन्होंने लिखा “दिवाली एक परफेक्ट अवसर है उनसे सीखने का जो आगे बढ़ते हैं। एक दोस्त ने मुझे ये Video भेजा और कहा कि ये देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए। यूट्यूब पर इसकी पूरी क्लिप ढूंढ़िए और मैं आपको चैलेंज करता हूं कि आपकी आंखें भी हम होने को मजबूर हो जाएंगी। ऐसे टैलेंट को खोजकर TV और Social Media ने अच्छा काम किया है।”

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को इंडियन आइडल 11 के जज विशाल ददलानी ने इस Video को रीट्वीट किया है। उन्होंने लिखा “आनंद महिंद्रा Sir मुझे बेहद खुशी है कि आपने सनी को नोटिस किया। आने वाला एपिसोड भी आवश्य देखें। इंडियन आईडल 11 में सभी कंटेस्टेंट के पास वो प्रतिभा है कि जो देश के हर कोने में बच्चों को प्रेरणा दे सकती है। हम सभी को खुशी होगी अगर आप Show पर आएं और कंटेस्टेंट से बात करें।”

सनी तो अब टॉप 15 कंटेस्टेंट्स में अपना अलग स्थान बना चुके हैं। प्रसिद्ध गायक नुसरत फतेह अली खान की आवाज में गाने का प्रयास करने वाले सनी ने अपनी आवाज से देशभर को अपना दीवाना बना लिया है।

इंडियन आइडल 11 के जजेस अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी तो ऑडिशन के समय से ही सनी को अपना पसंदीदा कॉन्टेस्ट बता दिया था। सनी की कहानी ने जजेस को जितना इमोशनल किया। उससे कहीं ज्यादा सनी की काबिलियत ने उन्हें दीवाना बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here