100 वर्ष के पिता के लिए एक 75 वर्षीय बेटे ने ऐसा गाना गाया की उसका वीडियो लोगो के दिलों को छू गया

0
680
Father Son Video
75 Year Old Son Singing For His 100 over age Father. 75 year old son sings for 105 year old father, video goes viral on internet.

Delhi: ऐसा कहा जाता है कि बेटी अपने पिता की लाडली होती है और पिता सबसे ज्यादा प्यार अपनी बेटी को करते हैं। सोशल मीडिया में एक पिता और बेटी के खूबसूरत पल हमेशा वायरल होते है। फिर चाहे पिता अपनी बेटी के लिए कुछ करें या बेटी अपने पिता के लिए।

अक्सर लोगों से कहते सुना है कि एक पिता के लिए उसकी बेटी बहुत प्यारी होती है और एक मां के लिए उसका बेटा बहुत अजीज होता है, परंतु आज सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक पिता और पुत्र की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखकर काफी लोगों की आंखें नम हो गई।

इस वीडियो में आप एक पिता और पुत्र के प्रेम (Father-Son Love) को देखने के साथ-साथ महसूस भी कर सकेंगे। पिता अपने बच्चों के प्रति प्रेम को जाकर नहीं करता परंतु पिता घर के छत के जैसा होता है जहा रहने वाले लोगों को मौसम की मार का पता नही लगता। उसी प्रकार एक पिता होता है, जो अपने बच्चों को एक छत की तरह सुरक्षा प्रदान करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोस

वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन पिता के साथ अपने बच्चों की तरह-तरह की एक्टिविटी सामने आती है। कुछ वीडियोस बहुत ही खास और भावुक करने वाली होती है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पिता और बेटी की वीडियो वायरल (Video Viral) हुई थी, जिसमें एक बेटी स्टेज पर डांस कर रही थी और उसी के साथ साथ नीचे उसके पिता डांस कर रहे थे।

पिता के डांस करने का कारण यह था कि बेटी डांस के बीच में स्टेप ना भूल जाए इसीलिए पिता भी साथ साथ डांस करके उसकी हौसला अफजाई कर रहे थे। लोगों ने इस वीडियो को देखा तो वीडियो की खूब तारीफ की। लोगों ने तो इस डांस को देखकर यह भी कह दिया कि यह फादर ऑफ द ईयर है। इस प्रकार की कई वीडियोस सोशल मीडिया में आए दिन वायरल होती है।

इस समय एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें एक 75 वर्ष के बेटे ने अपने 100 से ज्यादा आयु के पिता के लिए गाना गाया। इस वीडियो को देखकर काफी लोग भावुक हो गए। कुछ लोगों को तो अपने गुजरे हुए पिता की याद भी सताने लगी। चाचा ने इस वीडियो के बारे में।

जाने वायरल वीडियो के बारे में

सोशल मीडिया में वायरल यह पिता पुत्र की वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाली है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 75 वर्षीय पुत्र अपने 100 वर्षीय पिता से बातचीत करते हुए कहता है कि उन्हें केवल एक गाने की धुन याद है। गाना याद नही आ रहा तो पुत्र अपने पिता से कहता है कि आप इस गाने को पहचान कर बताइए।

इसके बाद पुत्र सिटी बजाकर उस गाने को शुरू करता है, तभी उसके पिता भी उस गाने को गुनगुनाने लगते हैं और उनके शब्दों को पूरी फैमिली गुनगुनाने लगती है। इसके बाद पूरी फैमिली बेहद खुश हो जाती है। इस वीडियो में खास बात यह है कि पिता की उम्र 100 से भी ज्यादा है इस उम्र में होने के बाद भी उन्होंने गाने को सही तरह से पहचाना।

लोगो का खूब प्यार मिला

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को अभी तक लोगो ने तरह तरह के जवाब दिए 16 हजार से ज्यादा लोगो ने इस वीडियो को देख लिया है और 377 लोगो ने इस वीडियो में कॉमेंट किए है। यह वीडियो टि्वटर में 16 फरवरी को @goodpersonsrini अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 16 फरवरी से लेकर आज तक करीब 3000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है।

इस वीडियो के कैप्शन में पुत्र ने लिखा है कि यह मेरे पिता है जिन्होंने अभी अभी 104 वर्ष पूरे किए है और 19 जनवरी से 105 वा वर्ष प्रारंभ कर दिया है। मेरी आयु अभी 74 वर्ष है मेने भी 75 वा वर्ष 17 जनवरी से प्रारंभ कर दिया है और मेरे भाई की उम्र 68 वर्ष है।

लोगों ने दिए तरह-तरह के जवाब

इस वीडियो को देखकर लोगों ने कई प्रकार के कमेंट दिए। कुछ लोग तो यह वीडियो देख कर बहुत ही ज्यादा भावुक हो गए। लोग कहते हैं कि यही तो है एक पिता और पुत्र का रिश्ता। एक यूजर कहता है कि आज के समय में पिता और पुत्र के ऐसा रिश्ता बहुत ही कम देखने को मिलता है। आज की जनरेशन बड़े होने के बाद अपने माता पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं।

एक अन्य यूजर कहता है कि पिता का मार्गदर्शन ही एक बच्चे को सफल बनाता है पिता की कही हर बात समय आने पर उपयोग होती है। कुछ लोगों ने तो यहां तक भी कहा कि आज की जनरेशन के लिए यह वीडियो किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here