तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने मीसा भारती, राबड़ी देवी और पति पर लगाए आरोप: खुलासा

0
1264
Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Misa Bharti
Lalu Yadav’s daughter-in-law Aishwarya on Sunday levelled some serious allegations against Misa Bharti, Rabri Devi and husband Tej Pratap Yadav.

बिहार की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ उनकी बड़ी बहू और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया में आकर आरोप लगा दिए है। आपको मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय को राबड़ी देवी के घर के गेट से रोते हुए बाहर निखारते देखा गया था। इसके बाद मीडिया में यह कयासलगाए गए थे कि सास राबड़ी देवी और बहू ऐश्वर्या के बीच जरूर मामला गड़बड़ है।

रावड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने आज मीडिया पर आके लालू यादव परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगा दिए। ऐश्वर्या रॉय कहा की लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने ही उन्हें और पति तेजप्रताप यादव को अलग करवाया है। ऐश्वर्या वीडियो में कहती दिखी है की तेजप्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी को करते हैं कि अगर उसे घर से बाहर नहीं निकाला तो वे जहर खा लेंगे।

तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। वहीँ तेज प्रताप की माँ राबड़ी देवी ने महिला आयोग से शिकायत कर दी है कि उनको बहू ऐश्वर्या राय से जान का खतरा है। लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा है कि वह बहू ऐश्वर्या राय को अपने घर में नहीं रख सकती है।

तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया में बताया है कि उन्हें राबड़ी देवी के आवास में प्रवेश करने नहीं दिया जाता है। यहाँ तक के ऐश्वर्या की गाड़ी को घर में भी आने नहीं दिया जाता है। यादव परिवार के सुरक्षा गार्ड्स भी उन्हें परेशान करते हैं।


Misa Bharti is creating problem in my marrital life, says Lalu Prasad Yadav’s daughter-in-law and Tej Pratap Yadav’s wife Aishwarya Rai.

आपको बता दें की तेजप्रताप यादव ने कुछ समय पहले पटना सिविल कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी लगाई थी। पटना कोर्ट ने इस केस पर मीडिया को खबर कहलाने की पाबंदी लगा दी थी। किन्तु अब ऐश्वर्या राय स्वयं मीडिया के सामने आकर अपना बयान दे रही हैं। आज पहली बार ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने आकर अपना बयान दिया और अपनी व्यथा सुनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here