Photo Credits: Indian Railways In Twitter
Srinagar: भारत देश प्रकृति की विभिन्न खूबसूरती से परिपूर्ण है। इसलिए देश के हर कोने में आपको प्रकृति द्वारा वह मनमोहक दृश्य देखने मिलेंगे, जिन्हें देखकर आपको स्वर्ग का अनुभव प्राप्त होगा। दक्षिण में ऊटी, पूर्व में अरुणाचल प्रदेश या उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां।
ऐसे में जम्मू कश्मीर की खूबसूरती की भी क्या मिसाल है। कश्मीर में एक कहावत बोली जाती है, गर फिरदौस जमी असतो हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्तो। इसका अर्थ है कि यदि धरती पर कहीं जन्नत है, तो वह यही है। जम्मू कश्मीर की खूबसूरत वादियां यहां की डल झील एवं बर्फ से ढकी पहाड़ियां आपको सच में जन्नत का एहसास करवाती है।
ऐसे में अभी हाल ही में रेलवे (Indian Railway) ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुछ रेलवे स्टेशंस की फोटोस एंड वीडियोस को पोस्ट किया। जिन्हें देखकर लोग कह उठे कि यह तो स्विट्जरलैंड (Switzerland) है। आइए आपको बताते हैं कहां देखने मिलेगा आपको यह नजारे।
कश्मीर के इस रेलवे स्टेशन का है यह खूबसूरत नजारा
अभी हाल ही में भारतीय रेलवे ने जो वीडियो (Video) अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया, उसमें ट्रेन बर्फ की चादर से ढंकी वादियों से होती हुई गुजरती नजर आ रही है। जिसे देखते हुए आप गुम हो जाएंगे उसकी खूबसूरती में।
जानकारी के अनुसार यह जम्मू कश्मीर के बनिहाल रेलवे स्टेशन (Banihal Railway Station) से लेकर बड़गांव रेलवे स्टेशन (Badgaon Railway Station) के बीच का वीडियो बताया जा रहा है। यहां की रेलवे ट्रैक पूरी तरह बर्फ की चादर से ढकी हुई है एवं रेलवे प्लेटफार्म भी आपको बर्फ से ढका हुआ देखने मिलेगा।
पहाड़ों से गिरती हुई बर्फ की झड़ियां या स्नोफॉल अलग ही आनंद देगा। ट्रेन से गुजरते हुए इन नजारों को देखना यात्रियों को पुलकित कर देता है। हालाकि इतनी तेज ठंड में खुद का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। आगे हम आपको बताएंगे इस खूबसूरती के पीछे टेंपरेचर कितना होता है।
आइए जानते हैं कैसे पहुंचे इन रेलवे स्टेशन तक
श्रीनगर पहुंचने के लिए दिल्ली से हमें जम्मू तक के लिए ट्रेन लेनी होगी, यह सबसे आसान मार्ग इसके पश्चात जम्मू से सड़क मार्ग द्वारा श्रीनगर तक पहुंच सकते हैं। वैसे सबसे आसान तरीका है दिल्ली से श्रीनगर की सीधी फ्लाइट ले ली जाए, इसमें करीब 1 घंटे 50 मिनट का समय ही लगता है।
Frosty feast to the eyes!
A vivid, bright day welcomes the niveous landscape of a train passing through tracks in Jammu & Kashmir.📸Credits: @trains_of_india pic.twitter.com/hSqUlDq639
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 18, 2023
श्रीनगर पहुंचने के बाद हम आसानी से बनिहाल रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। जहां आप इन खूबसूरत नजारों को देखने के लिए बड़गांव तक की टिकट खरीद सकते हैं। हजारों यात्री हर साल स्विट्जरलैंड जैसे इन नजारों को देखने अब श्रीनगर पहुंच रहे हैं।
जमा देने वाली कड़ाके की सर्दी का तापमान कुछ यूं है यहां
क्या आपने कभी सोचा है की जन्नत जैसे दिखने वाले इस नजारे में जहां बर्फ ही बर्फ है, चारों तरफ वहां का टेंपरेचर कितना होगा। आपको बता दें अभी हाल ही में बनिहाल रेलवे स्टेशन का टेंपरेचर -7.5 डिग्री सेल्सियस जांचा गया था।
Sun, Snow and Rail !
कश्मीर के बनिहाल-बारामूला सेक्शन से भारतीय रेल की शानदार तस्वीरें। @RailMinIndia
फोटो क्रेडिट – @trains_of_india pic.twitter.com/WzAKbeRPLx
— Raosaheb Patil Danve (@raosahebdanve) January 16, 2023
यहां हम 6 से 8 डिग्री टेंपरेचर में ही ठंड से थर्रा जाते हैं, ऐसे में माइनस टेंपरेचर को झेलना आसान नहीं होता। इसलिए जब भी आप ऐसे किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बनाएं, तो बकायदा जानकारी लें कि कौन से कपड़े बेहतर होंगे और ठंड से कैसे बचाव किया जाना है। क्योंकि इस टेंपरेचर की ठंड जानलेवा साबित होती है लापरवाही की स्थिति में।
बर्फ के हैं शौकीन तो हिमाचल प्रदेश भी है एक बेहतर चॉइस
बर्फ की चाह में लोग पूरे देश से श्रीनगर की ओर आते हैं। परंतु भौगोलिक दृष्टि से श्रीनगर तक पहुंचना काफी कठिन होता है और कई बार जम्मू के बाद बर्फबारी की वजह से रोड भी बंद हो जाती है।
The breathtaking view of the snow clad train entering snow covered Sadura Railway Station at Baramulla – Banihal section. pic.twitter.com/4hrzLWFfD4
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 11, 2022
ऐसे में यदि आप बर्फ का मजा लेना चाह रहे हैं तो, अपने परिवार के साथ हिमाचल स्थित शिमला, कुल्लू, मनाली भी एक बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन साबित होंगे। मनाली में बर्फ के दौरान विंटर फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसमें बर्फ से जुड़े हुए स्पोर्ट्स कंपटीशन भी खेले जाते हैं। आप दिल्ली से महज एक रात का सफर करके बाय रोड आसानी से मनाली पहुंच सकते हैं।




