बिना ट्रैक्टर ऐसे किया खेती का जुगाड़, गांव वालों की समस्या का समाधान हुआ तो तारीफ होने लगी

0
1417
Jugaad Bike Trackor
Bike Ko Banadiya Minitractor, Desi Jugaad for Agriculture by bike. This farmer made Hero splendor bike to mini tractor for farming.

Photo Credits: Youtube Video Crap Photo

Delhi: हम सभी ने सुना है आवश्यकता आविष्कार की जननी है और जब हमारे सामने कोई देसी जुगाड़ (Jugaad) तकनीक आ जाती है, तो यह कहावत चरितार्थ बैठती है। हम सब ने बचपन से जुगाड़ शब्द का बहुत इस्तेमाल किया है। जुगाड़ टेक्नोलॉजी किसे ज्यादातर लोग मजाक में भी बोलते हैं।

यह ऐसा शब्द है कि कोई भी काम जब सही तरीके से ना बैठ रहा हो तो यहां वहां से शॉर्टकट तरीके से निकाले गए रास्ते को जुगाड़ कहा जाता है। ऐसे ही आज जिस कहानी कि हम बात कर रहे हैं।

इसमें गांव का एक शख्स जिनके पास ट्रैक्टर नहीं था, जो खेती के लिए बहुत आवश्यक होता है, तो उसने अपना दिमाग लगाकर ऐसा जुगाड़ बिठाया की बाइक को ही ट्रैक्टर (Bike Into Tractor) में कन्वर्ट कर दिया और जितने काम एक ट्रैक्टर से लिए जा सकते हैं, वह आज बाइक से ले रहा। भारत में जुगाड़ टेक्नोलॉजी (Jugaad Technology) बहुत फेमस है, एक बार लोग सीधा काम भले ही ना करें परंतु जुगाड़ सेट करने में भारतीय हमेशा से एक्सपर्ट रहे हैं।

यह जुगाड़ फार्मूला इजाद किया गया इस गांव में

दोस्तो आपको जानकारी के लिए बता दें जिस शख्स का यह वीडियो है उसे अपनी बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर के जरिए खेत की जुताई करते हुए दिखाया गया है। जो काम ट्रैक्टर से करना होता है वह काम यह बंदा अपनी बाइक से कर रहा है। दरअसल गांव में इस परिवार के पास ट्रैक्टर एफोर्ड करने के पैसे नहीं थे, जिसके कारण वह हमेशा दूसरों पर डिपेंड रहते थे।

इसके चलते उनका अपना काम अक्सर देर से होता था। तो परिवार के एक सदस्य ने यह आइडिया निकाला कि क्यों ना बाइक में ही ट्रैक्टर के पीछे लगने वाले हल को जोड़ दिया जाए और इसी तरीके से एक जुगाड़ का आविष्कार हुआ, हालांकि इस वीडियो में इस शख्स का नाम और गांव का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया।

कुछ यूं बनाया अपनी बाइक को ट्रैक्टर का सब्सीट्यूट

हर व्यापार में काम को अंजाम देने के लिए कुछ ना कुछ टूल्स की आवश्यकता पड़ती है और कहते हैं एक सही टूल का इस्तेमाल आपके कई घंटों की मेहनत बचा सकता है। ऐसे ही खेती की बात करें, तो खेत की जुताई अर्थात बीज बोने से पहले जमीन को तैयार करने के लिए पहले के समय में बैलों का इस्तेमाल किया जाता था।

फिर कुछ दशक पहले यह काम शुरू हुआ ट्रैक्टर के जरिए। एक ट्रैक्टर से एक ही दिन में कई एकड़ खेत को जोत सकते हैं। परंतु हम सब जानते हैं कि ट्रैक्टर काफी महंगा होता है और कई किसान इसे अफोर्ड नहीं कर सकते, तो वह आसपास के किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर अपने खेत की जुताई करते आए हैं।

परंतु इस शख्स ने अपनी स्प्लेंडर बाइक (Hero Splendor Bike) के पीछे हल के आकार में ही लोहे की रॉड से कुछ इस प्रकार से सांचा बनाया जो हूबहू ट्रैक्टर के हल की तरह काम करता है। यह पूरी तरह मजबूत है एवं इसके जरिए वह एक ही दिन में अपना खेत आसानी से जोत पाता है।

1.6 करोड़ लोग देख चुके हैं, वीडियो हुआ वायरल

किसी भी खबर को आज दुनिया भर में फैलाने के लिए इंटरनेट सबसे आसान और भरोसेमंद साधन है। कोई भी न्यूज़ सोंग्स या रील आज कुछ ही घंटों में दुनिया के कोने कोने में वायरल हो जाती है। बिल्कुल ऐसे ही इस देसी जुगाड़ तकनीक को दिखाने के लिए यूट्यूब के एक चैनल (RN PAGE) में इस वीडियो को अपलोड किया गया, जिसे आप वहां देख भी सकते हैं।

जिसमें बकायदा बताया गया कि कैसे वह इस हल को ऑपरेट कर रहे हैं और उससे खेत को जोत रहे हैं। मजेदार बात यह है कि इस वीडियो (Video) को अब तक 1.6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी इस वीडियो को देखिए और एप्रिशिएट करिए इस शख्स की सोच को।

यदि आप गूगल पर जाते हैं और सर्च करें बाइक से खेती तो आप देखेंगे कि वहां पर बहुत सारे किसानों ने इसी प्रकार की जुगाड़ तकनीक का इस्तेमाल करके अपनी बाइक के जरिए ही मिनी ट्रैक्टर, मिनी सिंचाई करने की मशीन और फसल ढोने के लिए मिनी ट्रॉली का भी अविष्कार कर लिया। जो कहीं ना कहीं उनके लाखों रुपए के इन्वेस्टमेंट की अपेक्षा कम खर्चे में तैयार भी हो गया और इसे अब ज्यादा लोग एफोर्ड भी कर पा रहे। किसी ने सच ही कहा है, जहां चाह वहां राह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here