इस ऑटो वाले ने अपनी Auto में ऐसी चीजें रखीं की बैठने वाली सवारी खुश होकर तारीफ कर रही है

0
795
Viral Auto rickshaw
Auto wala putted useful things in his auto. An Auto rickshaw driver kept such things in his auto rider became happy photo, See viral photo.

Bengaluru: बड़े-बड़े शहर ट्रेफिक जाम की वजह से काफी बदनाम रहते है। बैगलुरू का नाम भी ऐसे ही बड़े शहरो में आता है। बैंगलुरू एक ऐसा शहर है, जोकि ट्रेफिक जाम से काफी बदनाम है। इस शहर में भीड़ इतनी है कि अगर पास की कोई जगह भी जाना हो तो लोगो को घंटो ट्रेफिक में अपना समय बिताना पड़ता है।

इस शहर में ट्रेफिक के कारण कई बार लोगो की फ्लाइट, ट्रेन इत्‍यादि छूट जाती है। ऑफिस समय पर लोग पहुँच जाये इसलिए वह कई तरह की नई नई स्‍कीम निकालते है। कई लोग ऐसे भी होते है जो यह सोचते है कि ट्रेफिक जाम के समय में अपना समय किस प्रकार सेव कर सके।

इस बात का ही ध्‍यान रखते हुये एक ऑटो वाले ने ऐसा काम किया है, जिसे देखकर हर कोई काफी प्रभावित नजर आ रहा है। ट्रेफिक के समय में उनका और सफर कर रहे यात्री का अच्‍छा टाइम पास हो सके इसलिए ऑटो ड्राइवर ने अजीबोगरीब तरीका अपनाया है। आखिर क्‍या है वह अजीबोगरीब तरीका आइये जानते है।

ऑटो ड्राइवर ने यात्रियो की सुविधा के लिये अपनी ऑटो में रखा जरूरत का सामान

कभी-कभी साधारण लोग भी इतनी यूनिक सोच रखते है कि हर कोई दंग रह जाते है। बैंगलुरू का जो ऑटो रिक्‍शा यूनियन है। उन्‍होंने ऑटो सेवाओ को सही तरीके से लोगो के बीच पहुँचाने के उद्देश्‍य से एक मोबाइल एप जिसका नाम नम्‍मा यात्री है उसे लॉन्‍च किया है। इस ऐप में अभी हाल की एक घटना काफी ज्‍यादा वायरल हो रही है।

ऑटोरिक्‍शा ड्राइवर (Auto Rickshaw Driver) की कोशिश का वीडियो जो इस ऐप में वायरल हो रहा है, उसे देखकर हर कोई प्रभावित दिख रहा है। इस ऑटो ड्राइवर ने यात्री को सुविधा हो सके इसके लिये अपने ऑटो रिक्‍शा में यात्रियो के लिये कैंडी, सेनेटाइजर, बैंडेज तथा बहुत से जरूरी अन्‍य समान को अपने ऑटो में रखा है।

उत्‍तम कश्‍यप नाम के व्‍यक्‍ति ने किया वीडियो पोस्‍ट

यह जो पोस्‍ट है उसको सोशल साइटस पर उत्‍तम कश्‍यप (Uttam Kashyap) नाम के एक व्यक्ति ने पोस्‍ट किया है। यह पोस्‍ट उसने तस्‍वीर के साथ शेयर किया। उनकी इस फोटो और साथ में लिखे गए कैप्शन को बहुत पसंद किया जा रहा है।

इसे शेयर करते हुये उत्‍तम ने लिखा है कि बैगलुरू का एक ऑटो ड्राइवर जो अपने सभी यात्री का काफी ख्‍याल रखता है। इसने अपने ऑटो में यात्री को सुविधा प्रदान करने के लिये पानी की बोतल, चोकलेट्स, सेनेटाइजर तथा बैंडेज, बिस्‍कुट, कॉफी बाइट चोकलेट जैसी बहुत सी चीज रखी है।

ऑटो ड्राइवर ने कही यह बाते सभी का दिल जीता

जब इस फोटो को आप देखेंगे तो एक ऑटो में इतनी सारी चीजो को देखकर काफी अचंभित रह जायेंगे। इस फोटो में आप देखेंगे कि ड्राइवर की सीट के सामने ही हनुमान चालीसा की एक किताब भी रखी है।

जब इस ऑटो ड्राइवर से पूछा गया कि वह यह सब सामान अपने ऑटो मे क्‍यो रखता है, तो उसने कहा कि मेरे जितने भी ग्राहक है, वह सभी मेरे लिये पूरी दुनिया है। वह मेरे सब कुछ है ऐसे में उनकी सुविधा का ख्‍याल रखना मेरा सबसे बड़ा कर्तव्‍य है। मैं चाहता हूँ कि मेरे किसी भी ग्राहक का समय बर्बाद ना हो और उनकी सभी जरूरत पूरी हो।

ऑटो ड्राइवर की जमकर लोगो ने तारीफ की कमेंट कर अपने भाव व्‍यक्‍त किये

इस पोस्‍ट को सोशल मीडिया पर 29 अक्‍टूबर को पोस्‍ट किया गया था। जिसे अब तक कई लोगो ने देखा है तथा शेयर भी किया है। इस पोस्‍ट पर 1000 लाइक्‍स भी मिल चुके है। कई सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्‍ट को देखकर ऑटो ड्राइवर की तारीफ की है।

वही कुछ ने कहा कि यह सोच काफी यूनिक है जिसके कारण ऑटो ड्राइवर तारीफ के काबिल है। उनकी सोच तारीफ के लायक है। कुछ यूजर ने कहा कि इस दुनिया में इस तरह के इंसान की जरूरत है। जो नि:स्‍वार्थ भावना से लोगो की मदद करते है।

कई ने लिखा की इस तरह के लोग अगर है, तो सभी समस्‍याऐ दूर होंगी और हमारा देश विकास के रास्‍ते पर सबसे अव्‍वल होगा। वही कुछ ने लिखा की इस तरह के लोग ही देश की तरक्‍की में अपना अहम योगदान देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here