इस बंदरिया के पेट में मृत बच्चा अटक गया, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने ऐसे तरह बंदरिया की जान बचाई

0
1562
Police with monkey
Fatehpur Police Save Monkey Video Goes Viral. Policeman removed dead child from the womb of a monkey see heart touching video.

Fatehpur: अगर कोई बात पुलिस डिपार्टमेंट से संबंधित आ रही हो, तो एक सामान्य नागरिक के मन में नकारात्मक विचार ही पहले उत्पन्न होते हैं, परंतु जो घटना आज हम आपसे बताने वाले हैं, इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्रसव के दौरान दर्द से तड़पती एक बंदरिया जिसका बच्चा मृत हो चुका था।

उसे उसके गर्भ से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाने में मदद की आज यह घटना इंटरनेट के जरिए पूरे देश में वायरल हो चुकी है और हम इसी के बारे में आज चर्चा करने वाले हैं तो आइए बात करते हैं इस घटना की विस्तार से।

यह घटना है उत्तर प्रदेश फतेहपुर की आइए जानते हैं इसे डिटेल से

दोस्तों जानकारी के अनुसार यह घटना फतेहपुर (Fatehpur) स्थित खागा की है, जहां की एक जनप्रतिनिधि पंकज पाल (Pankaj Pal) ने देखा कि वहां पर एक बंदरिया अपने बच्चे को जन्म देने की कोशिश कर रही है और इसी दौरान उसका बच्चा मृत हो करके फस गया है।

इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत ही कोतवाली थाने में फोन करके दी और सूचना सुनने के बाद कोतवाली थाने से दो पीआरवी विनोद कुमार (Vinod Kumar) एवं कृष्ण कुमार (Krishna Kumar) घटनास्थल पर पहुंचते हैं।

उस बंदरिया (Mother Monkey) का अच्छे से मुआयना करने के बाद उन्हें यह समझ आता है कि यदि उस मृत बच्चे को नहीं निकाला गया, तो शायद वो बंदरिया भी मर जाएगी। उन्होंने अपनी पूरी कोशिश से उस मृत बच्चे को बाहर निकाला। इस घटना के तुरंत बाद वहां के लोग विनोद कुमार की मानवता के कायल हो गए।

आरक्षी विनोद कुमार ने स्वजन से मिली जानकारी अनुसार बचाई बंदरिया की जान

श्विनोद कुमार की जानकारी के अनुसार जब वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि दरअसल वो बंदरिया पिछले 2 दिनों से उस मृत बच्चे को अपने शरीर से अलग करने के प्रयास में लगी है, परंतु वह सफल नहीं हो पा रही।

इसी दौरान उन्होंने अपने एक परिचित जो पशुपालन विभाग में काम करते हैं उनसे फोन पर जानकारी ली और समझा कि कैसे इस काम को अंजाम दिया जा सकता है। फिर अपने प्रयास के द्वारा उन्होंने बंदरिया को कपड़े के माध्यम से पकड़ा और फोन पर मिली।

जानकारी के अनुसार मृत बच्चे को भी कपड़े में लपेटकर कुछ इस ढंग से बाहर निकाला कि बंदरिया को नुकसान भी ना हो और बच्चा भी बाहर निकल जाए इस पूरी घटना में उन्हें बहुत मशक्कत करनी पड़ी, परंतु जैसे ही बच्चा बाहर निकला बंदरिया थोड़ी ही देर में कूदकर ऊपर छज्जे पर जा बैठी जहां से देखने पर वह स्वस्थ नजर आ रही थी।

फतेहपुर एसपी ने घटना सुनने के बाद तारीफ की आरक्षक विनोद कुमार की एवं दिया नगद इनाम

खागा के विजय नगर में इस घटना कि तुरंत पश्चात वहां के एसपी एवं एसडीएम तक भी पंकज पाल द्वारा बनाया गया। वीडियो पहुंचा, जिसमें उन्होंने देखा कोतवाली आरक्षक श्री विनोद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उस बंदरिया की जान बचाई, वह उनकी तारीफ करने से खुद को रोक ना पाए एवं इसी दौरान लगभग 5000 RS नगद इनाम की भी घोषणा की एवं सभी के समक्ष वो इनाम भी उन्हे प्रदान किया गया।

उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा किए गए इस मानवता भरे कार्य की इंटरनेट पर हो रही सराहना

दोस्तों आपको बता दें कि बंदरिया (Monkey) से निकाले गए उस मृत बच्चे को वहां के नागरिकों ने मिलकर के एक स्थान पर मिट्टी में दफनाने के साथ ही उसका अंतिम संस्कार किया। यह सारी घटना बंदरिया भी एक छज्जे से बैठकर देख रही थी।

इन सभी घटनाओं का वीडियो जनप्रतिनिधि पंकज पाल द्वारा बनाया गया, जैसे ही वह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया वीडियो रातों-रात वायरल हो गया जिससे एक और लोग मानवता को देखकर प्रसन्न भी थे। वही पुलिस डिपार्टमेंट की तारीफ भी की गई, जिसके पीछे आरक्षक विनोद कुमार जी की सूझबूझ और मेहनत है।

हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और दोस्तों इससे हमें भी एक ही बात की प्रेरणा मिलती है कि यदि हमारे आस पास भी कहीं कोई ऐसी घटना हो रही हो, जिससे हमारी मदद द्वारा किसी जानवर को फायदा हो सके, तो हमें समय निकाल कर के उनकी मदद जरूर करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here