फेसबुक ने जयपुर के नीरज शर्मा को इस वजह से 38 लाख का इनाम दिया और काबिलियत की तारीफ की

0
1683
Neeraj Sharma Jaipur
Facebook gave reward of 38 lakhs to Neeraj Sharma of Jaipur. THis Jaipur Boy Bags Rs 38 Lakh For Finding A Bug In Instagram.

Jaipur: सोशल मिडिया आज हर किसी की जरुरत बन गया है। छोटी से छोटी जरूरत को भी पूरा करने लिये हम बिना सोचे समझे इसका उपयोग करते है। सोशल मीडिया में आज के समय की बात करें तो सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप इंस्ट्राग्राम (Instagram) है। इसका उपयोग लगभग सभी मोबाइल यूजर करते हैं।

क्या आप यह जानते है कि जिस सोशल मीडिया App का आप उपयोग कर रहे हैं। उसमे हमारी प्राइवेसी से संबंधित एक एरर (Error) था। जी हां और इसके बारे में हम यूजर्स को खबर भी नहीं थी। इंस्ट्राग्राम में गलती जिसे बग भी कहते हैं यह मौजूद था। इस बग में किसी यूजर्स को उसकी जानकारी के बिना ही उसका थंबनेल Change किया जा सकता था। आपकी इंस्ट्राग्राम आई डी बीना पासवर्ड के हैक कि जा सकती हैं।

राजस्थान के BCA के स्टुडेंट नीरज ने खोजा बग

राजस्थान (Rajasthan) के जिले जयपुर (Jaipur) मे निवास करने वाले छात्र जिनका नाम नीरज शर्मा (Neeraj Sharma) है। उन्होंने इसके बारे मे खोज कर जानकारी दी। नीरज की अभी पढ़ाई पोद्दार इंटरनेशन College में जारी है। नीरज अभी BCA 1St ईयर की पढाई कर रहे है।

इन्होंने इंस्ट्राग्राम की गलती/बग को समझा ओर इंस्ट्राग्राम की समस्त टीम को इस विषय की पूरी जानकारी दी। टीम को जेसे ही अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने इस गलती को दूर किया तथा नीरज को प्रोत्साहन राशि देने की भी बात कही है।

3800000 रुपए की राशि नीरज को दी गई

नीरज को उनके इस काम के लिए फेसबुक ने सही मानकर पुरस्कार के तौर पर 3800000 देने की घोषणा कर दी है। Instagram के पूरे टीम वर्कर ने नीरज शर्मा को उनके इस इंस्ट्राग्राम बग की कामयाबी पर बधाई दी है। यूजर्स को और कोई परेशानी न हो इसलिए इस एरर को ठीक कर दिया गया है। फेसबुक ने नीरज को 38 लाख रुपए गलती को पकड़ कर इंस्ट्राग्राम के आफिस में देने के लिए दिया है।

3 महीने में बग की पुरी जानकारी प्रूफ के साथ Instagram की टीम को दी

इंस्टाग्राम के इस लूप को पकड़ने में नीरज को 3 महीने का समय लगा। इसकी पूरी जांच प्रक्रिया और प्रमाणों के साथ इंस्टाग्राम की टीम ने नीरज द्वारा पकड़े गए वर्क को सही ठहराया और उन्हें सम्मानित किया।

फेसबुक की टीम ने नीरज की सराहना की है। नीरज का नाम दुनिया भर से चुने गए लोगों में फेसबुक हॉलऑफ फेम वॉल पर आया है। इसके लिए फेसबुक ने नीरज को 38 लाख रूपए का पुरस्कार भी दिया है।

प्रारंभ से ही जिज्ञासु व्यावहार के हैं नीरज

नीरज शर्मा शुरू से ही काफी जिज्ञासु रहे हैं। उन्होंने बीएससी फर्स्ट ईयर को ड्रॉप कर बीसीए में एडमिशन लिया। इन एप्लीकेशंस में एरर खोजना और टेस्टिंग करना नीरज का शौक रहा है। उनकी यही जिज्ञासा उन्हें और छात्रों से अलग बनाती है।

नीरज काफी क्रिएटिव हैं। उनकी क्रिएटिविटी का नतीजा ही है कि आज नीरज का नाम पूरे विश्व से फेसबुक की हॉलऑफ फेम वॉल पर आया है। नीरज के पिता व्यवसायी हैं और मां स्कूल टीचर हैं। नीरज की इस उपलब्धि के बाद पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में हर्ष का माहौल है। हर कोई नीरज पर गर्व कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here