इस महीने से इन मोबाइल फोनों में WhatsApp बंद हो जाएगा, आपका फोन भी शामिल हो सकता है, जानें

0
1361
WhatsApp News
WhatsApp News Demo Photo.

Bhopal: इस समय व्हाट्सएप मैसेंजर का प्रयोग सभी जगह काफी ज्यादा होता है। यहां तक की विभागीय अधिकारियों द्वारा भी विभागों और ऑफिसों के काम मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप से होते हैं। व्हाट्सएप आम जनता के बीच में काफी पॉपुलर सोशल मीडिया का मैसेंजर है।

आपको बता दें व्हाट्सएप वर्ष 2009 में अमेरिका की कंपनी के द्वारा खरीदा गया था। यह एक मोबाइल ऐप है जिसे कंप्यूटर या लैपटॉप पर भी उपयोग किया जा सकता है, इसमें मैसेज, वॉइस मैसेज, इमेज वीडियोस काफी सारे फंक्शन होते हैं जिसका हम आसानी से उपयोग कर सकते हैं। परंतु एक जानकारी से पता चला है कि कुछ मोबाइलों में व्हाट्सएप ऐप अक्टूबर के महीने से बंद होने वाला है तो आइए जानें इसके पीछे का पूरा सच।

व्हाट्सएप बंद होने पर क्या होगा

आधुनिक समय में लोगों द्वारा सोशल मीडिया का काफी ज्यादा उपयोग हो रहा है, ऐसे में व्हाट्सएप ऐप भी लोगों द्वारा काफी ज्यादा उपयोग किया जा रहा है, यदि व्हाट्सएप ऐप आपके मोबाइल में बंद हो जाता है, तो आप क्या करेंगे।

आपको सुनकर थोड़ी हैरानी होगी परंतु यह सच है कि कुछ समय बाद कुछ मोबाइलों में व्हाट्सएप ऐप बंद होने वाला है, इसमें मुख्यतः एप्पल कंपनी का फोन शामिल है। यदि आप भी एप्पल मोबाइल के यूजर है, तो आपके लिए भी यह जाना जरूरी है।

व्हाट्सएप के द्वारा यूजर्स को भेजे जा रहे हैं मैसेज

एप्पल कंपनी के द्वारा जानकारी दी जा रही है कि 24 अक्टूबर 2022 से IOS 10 और IOS 11 वाले डिवाइस में व्हाट्सएप मैसेंजर की सुविधा बंद हो जाएगी। दूसरी तरफ WA Beta Info ने भी इस बात की पुष्टि की है कि आईफोन यूजर्स 24 अक्टूबर से व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। व्हाट्सएप की तरफ से भी यूजर्स को अलर्ट का मैसेज भेजा जा रहा है।

दो वर्जनों में किया व्हाट्सएप बंद

आपको बता दें कि एप्पल कंपनी अपने द्वारा निर्मित प्रोडक्ट में समय के साथ उनके फीचर्स और सॉफ्टवेयर में अपडेशन करते रहती है जिस वजह से इन डिवाइसों में परिवर्तन आते ही रहते हैं।

इसीलिए अब एप्पल कंपनी के आईओएस 10 और आईओएस 11 वाले वर्जन मात्र iPhone 5 और iPhone 5c स्मार्ट फोन में ही ऑपरेट होते है। इन मोबाइल में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का अपडेशन नहीं कर सकते। इसीलिए 24 अक्टूबर से व्हाट्सएप ऐप इन मोबाइलों में बंद कर दिए, जाएंगे क्योंकि समय के साथ व्हाट्सएप भी अपनी फीचर्स में परिवर्तन करता है।

सॉफ्टवेयर को इस तरह से करें अपडेट

अगर आप भी अपने मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप बंद नहीं करना चाहते, तो इसके लिए आपको आईओएस 12 या इस वर्जन का और नया वर्जन का सॉफ्टवेयर आपके मोबाइल में आपको अपडेट कराना होगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को एंड्रॉयड 4.1 या उससे ऊपर का वर्जन के सॉफ्टवेयर की आपके मोबाइल में जरूरत पड़ेगी।

इन सभी चीजों के लिए आपको आपके मोबाइल की सेटिंग पर जाए, फिर उसमें सेटिंग्स के जनरल पर जाकर आईओएस वर्जन को क्लिक करते ही आपका नया वर्जन अपडेट होना शुरू हों जाएगा।

इस प्रकार आप अपने मोबाइल से वाट्सअप को बंद होने से रोक सकेंगे। व्हाट्सएप का उपयोग काफी ज्यादा बढ़ गया है, इसीलिए हम कह सकते हैं कि व्हाट्सएप ऐप व्यक्तियों की आम जरूरत हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here