यह सांप हर जगह और हमेशा नहीं दिखते हैं, खास साँपों की लिस्ट और पूरी जानकारी का वीडियो

0
1689
rare snakes
These rare snakes never seen anywhere like Green Tree Python, Red-Headed Krait, Blizzard Corn Snake, Blue Racer Snake.

Jabalpur: किसी जानवर की एक्‍टिविटी या फिर उनकी अनोखी विशेषतओं का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना बहुत आम है। कभी कभी कुछ शानदार तो कभी हमें अचंभित कर देने वाले जानवरों के वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड हो जाते है।

कभी कभी ऐसे वीडियों वायरल हो जाते है, कि उन पर यकीन करना हमारे लिए संभव नहीं हो पाता। कुछ वीडियों हमारे रोंगटे खडें करने के लिए काफी होते है। कभी कभी कुछ फनी वीडियों भी सोशल मीडिया पर डलते है जो हमारा दिन बनाने के लिए पर्याप्‍त होते है।

उसे फिर हम बार बार देखते है। सांपों (Snakes) को जहरीले जानवरों कि श्रृंखला में रखा जाता है। हालांकि हर साँप जहरीले नहीं होते। लेकिन सॉंप में एक ऐसी विशेषता है, कि जो भी इसे देखता है वह डर जाता है। अधिकतर लोग जब इसे देखते है तो उनके पूरे शरीर में झुनझुनी सी होने लगती है।

वैसे तो अधिकतर लोग सॉंप से डरते है। कोई भी इन्‍हें अपने आस पास देखना या फिर इनके पास नहीं रहना चाहता। लेकिन आज हम आपको दुनिया में पाये जाने वाले इतने रंगीन और सुंदर सॉपों के विषय में बताएंगे कि उन्‍हें देखने के बाद आपका मन इन सॉंपो को प्‍यार करने के लिए आतुर हो जायेगा।

हम जिन सॉंपो के विषय में बात करने जा रहे है। वह देखने में जितने सुन्‍दर और आकर्षक है। उतने ही ज्‍यादा जहरीले भी है। आइये जानते है इस दुनिया के सबसे सुन्‍दर और अनोंखे सॉंपों के विषय में।

ग्रीन ट्री पायथन

ग्रीन ट्री पायथन (Green Tree Python) एक ऐसा सॉंप है, जोकि न्‍यूगिनी तथा ऑस्‍ट्रेलिया के जंगलों पर पाया जाता है। यह सॉंप काफी जहरीला होता है। लेकिन यह सॉंप देखने में इतना सुन्‍दर होता है, कि अगर आप इसे देख ले तो इसे निहारते ही रह जाएंगे। दरअसल यह सॉंप ग्रीन कलर का होता है।

इसकी लंबाई लगभग 6 फीट की होती है। इसकी ग्रीनरी इतनी अच्‍छी और आकर्षक होती है, कि इसे देखकर आपका मन इसे खिलाने का करने लगेगा। लेकिन इसके कलर और इसकी सुन्‍दरता पर आप मत जाइऐगा। यह सॉंप बहुत ही खतरनाक होता है। यह जहरीले सॉंपों में से एक है।

रेड हेडेड करैत (Red-Headed Krait)

नाम से ही स्‍पष्‍ट हो रहा है कि इस सॉंप का हेड रेड कलर का होगा। आपको बता दे कि इस सॉंप का सिर्फ हेड ही रेड कलर का होता है तथा इसका पूरा शरीर नीले रंग का होता है। खूबसूरती की बात की जाये तो इस सॉंप को खूबसूरत सॉंप की लिस्‍ट में सबसे ऊपर रखा जाता है। यह सॉंप दक्षिणी थाइलैंड में स्थित पहाड़ी पर पाया जाता है।

आपको बता दे कि इस सॉंप की लंबाई लगभग 7 फीट तक की होती है। लेकिन जब आप कभी इसे देखेंगें तो आप बस इसे देखते ही रहेंगे। क्‍योंकि इसका नीला शरीर उसमें रेड हेड और रेड टेल इतनी आकर्षक दिखाई देती है, कि आप बस इस सॉंप को निहारते ही रहते है। यह सॉंप भी जहरीला होता है।

ब्लिजार्ड कॉन स्‍नेक

ब्लिजार्ड कॉन स्‍नेक (Blizzard Corn Snake) एक ऐसा सॉप है। जिसे गोरा सॉप कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस सॉप का कलर पूरी तरह से सफेद होता है। यह सॉप देखने में अन्‍य सॉपों से बहुत ही ज्‍यादा आकर्षक लगता है।

अगर आपका मन इस सॉंप को देखने के बाद खिलाने का करने लगे तो आप इसे खिला सकते है। क्‍योंकि यह सॉप बिल्‍कुल भी जहरीला नहीं होता है। यह सॉप अमेरिका में खासकर पाया जाता है। चूँकि यह सॉप जहरीला नहीं होता है, इसलिए वहॉं लोग इसे अपने घरों में भी एक पालतू जानवर की तरह पाल लेते है।

ब्‍लू रेसर स्‍नेक (Blue Racer Snake)

नाम से आप समझ गये होंगे कि इस स्‍नेक का कलर ब्‍लू कलर का होगा। यह खूबसूरत नीले रंग का सॉप दक्षिणी पेनिनसुला में मिलता है। यह लगभग 5 से लेकर 6 फीट तक का लंबा होता है। यह स्‍नेक आम स्‍नेक की तरह होता है।

यह लगभग हर जगह देखने को मिल जाता है। यह स्‍नेक झील किनारे अधिकतर मिलता है। लेकिन बरसात के समय कि बात करें तो यह सॉप जंगलों और दक्षिणा पेनुनसुला के आस पास के घरों में भी देखने को मिल जाता है।

यह सॉंप पूरी तरह से ब्‍लू कलर का होता है। इस सॉप की चमक बहुत ही आकर्षक लगती है। इसे एक बार अगर आप देख लेंगे तो इसकी खूबसूरती और चमक को देखते ही रह जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here