अपने मालिक को टिफ़िन देने के लिए 2 KM चलने वाले कुत्ते शेरू का वीडियो वायरल, लोग इमोशनल हुये

0
19187
dog Sheru video
Dog walks a kilometer to give tiffin to his owner, people are surprised to see him on the way. The dog Sheru is very special for owner.

Photo Credits: Instagram Video Crap(@timessyvats)

Delhi: आज की दुनिया में कोई किसी का भरोसा बहुत जल्द नहीं करता। कब कौन कहा कैसे किसी को गिरा दे कोई समझ नहीं पाता। लोग दूसरों की तरक्की से जलते है। कई बार तो ऐसा होता है कि आपके सामने मीठा मीठा बोलते है और अपने मन में जहर घोल कर बैठे होते है।

कई कहानी में ऐसा सुना है कि घर के लोग ही उनके सगे न हो सके पैसे और जमीन की लालच में सगा खून ही खून का प्यासा हो जाता है। एक कहाबत है जिस थाली में खाते है उसी ताली छेद कर देते है। ह्यूमन बॉडी में एक दिमाग होता है वो दिमाग फायदा और नुकसान को समझ लेता है। अगर जानवर की बात करे, तो भले इनके पास इंसान की तरह दिमाग नहीं है, लेकिन जानवरो में लोगो से प्यार करने का हुनर होता है।

जानवर (Animal) बेहद वफादार होते है। लोग घर में बहुत से जानवर पालते है, जैसे गाय, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश जब ये घरों में रहते है, तो लोगो के साथ घुल मिल जाते है और जैसे आप उन्हें रखना चाहते है, वैसे आप रख सकते है। आज हम बात करेंगे एक शेरू (Sheru) नाम के कुत्ते की जिसने अपने आप को वफादार साबित किया आइये विस्तार से जानते है।

दुनिया का सबसे वफादार जानवर कुत्ता (Dog)

कई लोग अपने शौक के लिए तो कई लोग अपने घर की सुरक्षा के लिए कई तरह के पालतू जानवर (Pet Animals) पालते है। परंतु यदि घर की सुरक्षा और वफादारी की बात करे, तो कुत्ते से ज्यादा वफादार जानवर कोई नहीं है। कुत्ते की वफादारी (Dog Honesty) तो पूरी दुनिया जानती है।

इनके साथ बॉलीवुड में कई सारी मूवीज बन चुकी है। कुत्ता इतना वफादार जानवर होता है कि समय आने पर वो अपने मालिक के खातिर अपनी जान भी दे सकता है। कई बार घरों में या कही बाहर अपने देखा होगा की कोई भी खतरा उनके मालिक को छु भी नहीं सकता वे अपनी जान की परवाह किये बिना उस खतरे से भिड़ जाते है।

सोशल मीडिया पर ऐसे काफी सारे वीडिओज़ फोटोज़ शेयर होते है, जो कुत्ते की वफादारी को व्यान करते है। अभी अभी सोशल मीडिया पर एक और कुत्ते की वफादारी का वीडियो वायरल हुआ है। इंसान और कुत्ते में काफी पुराना प्रेम है, जो सदियों से देखा जा रहा है। पालतू जानवरों में सबसे वफादार जानवर कुत्ते को ही माना गया है।

शेरू ने अपनी बफादारी का सबूत देते हुए किया ऐसा काम

सोशल मीडिया पर तो हर रोज कई प्रकार की पोस्ट वाइरल होती है। कही मोटिवशनल कही मनोरंजक परंतु आज की पोस्ट पशुओ के प्रति प्रेम जाग्रत करनेवाली है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो काफी चर्चे में है। उस वीडियो को लोगों ने जम कर शेयर किया है।

इस वीडियो के मुताविक एक शेरू नाम का कुत्ता है। जो प्रतिदिन 2 किलोमीटर पैदल चल कर अपने मालिक के पास जाता है उसे अपने मालिक की भूख की चिंता होती है इस लिए वो उनका टिफिन (Tiffin) मुह में दवा कर उनको देने जाता है। लोगो ने उसे देखा और उसका वीडियो (Video) बना लिया, जब वह सड़क के किनारे किनारे मुह में डिब्बा लिए चला जा रहा था।

अपने मालिक की भूख की चिंता थी जिसके कारण 2 किलोमीटर पैदल चला शेरू

वीडियो में देखे गए कुत्ते का नाम लोगो ने शेरू बताया है। वह प्रतिदिन मुंह में खाने से भरा डब्बा (Food Tiffin) दबाए 2 किलोमीटर (2 KM) तक पैदल चल कर अपने मालिक के लिए खाना लेकर उनके ऑफिस आता है। जिससे उसके मालिक भूखे ना रह सके।

शेरू इतना समझदार है कि जब भी वो सड़क पर चलता है, तो आगे पीछे से आ रहे वाहन को देख कर वो सड़क के किनारे खड़ा हो जाता है। शेरू की इस वीडियो (Dog Sheru Video) को देख लोगो ने उसकी काफी तारीफ की है।

यह वीडियो जब सोशल मिडिया पर वायरल हुआ, तो काफी सारे लोगो ने इस वीडियो को देखा और बहुत सारे लोगो ने इस वीडियो पर ढेरो कमेंट किये और उस वीडियो को शेयर किया। अभी तक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लोगो ने इस वीडियो को देखा है और 39 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिली हैं। साथ ही शेरू की वफादारी से काफी सारे लोग इम्प्रेस हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here