दुल्हन के जलवे देख आनंद महिंद्रा गदगद हुए, टैक्टर चलाकर अपनी शादी में आती दुल्हन पर यह बोले

0
992
Anand Mahindra reacts
Madhya Pradesh Batul bride goes viral for driving decorated tractor to wedding venue, Anand Mahindra reacts on Twitter.

Photo Credits: Twitter Viral Video Crap

Betul: शादियों के सीजन में लोग खुल कर एन्जॉय करना चाहते है। वे कहते है शादी एक बार होती है, बार बार नहीं इसलिए जो करना है कर लो और ब्राइडल कपल के तो ढेरो ख्वाब रहते है। रिंग सेरेमनी से लेकर पूरी शादी तक वे चाहते है कि सब कुछ ऐसा हो जो लोगो को चौका दे। सबसे खास बात की स्टेज डेकोरेशन और एंट्री सबसे खास होती है।

समय का बदलाव आप बहुत अच्छे से देख सकते है। पहले दुल्हन लंबे से घूँघट में नजरो को झुका कर धीरे धीरे चलते हुए एंट्री करती थी और आज के समय में दुल्हन की एंट्री कई तरह से होने लगी है। कई दुल्हन पालकी पे सवार होकर एंट्री करती है और कई दुल्हन बुलिट चलाते हुए।

समय बदल रहा है। अब वो समय नहीं की अपने आप को साबित करने के लिए दुल्हन (Bride) पूरे समय मौन धारण किये हुए स्टेज पर बैठे रहती थी। माता पिता भी अपने बच्चों की ख़ुशी में खुद की ख़ुशी देखते है। ऐसी ही एक कहानी है इंजीनियर दुल्हन की जो ट्रेक्टर चलाते हुए एंट्री कर रही है। आइये विस्तार से जानते है।

क्या है माजरा

शादियों के सीजन में अच्छे बुरे और फन्नी सभी प्रकार के दुल्हनों की एंट्री के एक से बढ़ कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। बीते दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन ने तो धूम ही मचा दी। न घोड़े न गाड़ी और न ही पालकी पर बल्कि ट्रैक्टर चलाते हुए एक दुल्हन ने धमाकेदार अपनी शादी में एंट्री की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस कमाल के वीडियो में दिखाई पड़ रहा है। कि एक दुल्हन अपने शादी के लिए तैयार दुल्हन के जोड़े में सजी हुई है और खुद ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी हाल में एंट्री कर रही है। साइड की सीट पर दो लोग उसके साथ उसकी सुरक्षा के लिए बैठे हुये दिख रहे है।

दुल्हन दूल्हे के कम नहीं

लोगों ने इस वीडियो को जम का शेयर किया और यह आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिस जिसने भी इस वीडियो को देखा उन्होंने अपनी प्रतिक्रया दी। आपको बता दें कि इस दुल्हन को लोगो ने बेहद पसंद किया है।

एक यूजर ने तो इन्हें एक नाम भी दे दिया है। वे दुल्हन के लिए लिखते है “देसी दुल्हन” एक और यूजर कहते है कि दुल्हन भी दूल्हे से कम नहीं है। आपको बता दें की यह वीडियो मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल जिले से कैप्चर की गई है। जहां पर दुल्हन ने पारंपरिक कार की सवारी को छोड़कर ट्रैक्टर को अपने विवाह स्थल तक पहुचने के लिये चुना।

यह एक इंजीनियर दुल्हन की एंट्री है

यह दुल्हन मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) जिले की रहने वाली है। और इसका नाम भारती तरगे है। जो पेशे से एक इंजीनियर है। इनके इंजीनियर दिमाग में ही यह आईडिया आया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि टार्जन ब्रांड ट्रेक्टर को सजाकर दुल्हन (Dulhan) खुद सज धज कर काला धूप का चश्मा लगाए ट्रैक्टर को विवाह स्थल की तरफ ले जाती दिखाई दे रही है। ट्रैक्टर भारती खुद चला रही है। उसके भाई भी उसके साथ ट्रेक्टर पर सवार हुए है उन सब को देख शादी में आए मेहमान चकित रह गए।

महिंद्रा की प्रतिक्रिया

आनन्द महिन्द्रा (Anand Mahindra) महिंद्रा ग्रुप के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष हैं। उनके दादा केसी महिन्द्रा कम्पनी के सह-संस्थापक रह चुके है। उन्होंने इसकी स्थापना लुधियाना पंजाब में की। 26 जनवरी 2020 में आनंद महिंद्रा को पद्म विभूषण संम्मान से सम्मानित किया गया है।

आपको बता दे भारती जिस ट्रेक्टर (Tractor) पर सवार होकर अपनी शादी हाल तक आई थी। वह महिंद्रा ब्रांड का था। भारती अपनी शादी में कुछ खास और अलग ढंग से करना चाहती थी, इसलिए न उन्होंने पालकी को चुना न ही कार को उन्होंने एंट्री करने के लिए टैक्टर को चुना। आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो को देखा और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘भारती’ (Bharti) स्वराज चला रही है। भारती ने अपनी शादी को बेहद खास बना लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here