मुंबई जुहू बीच पर मेहंदी लगाने वाली लड़की इस वजह से वायरल हुई, बॉलीवुड स्टार्स को भी अपना फैन बनाया

0
1372
Sonali Mehandi Artist Mumbai
Sonali Mehandi Artist who speaks fluent English. She is famous is social media. Mehendi Artist Who Runs Her Own Business in Mumbai.

Photo Credits: Instagram

Mumbai: जब भी हम अपने शहरों के आस-पास बच्‍चों को काम करते देखते है। तो हमें उनके फ्यूचर के बारे में सोच कर बुरा लगता है। लेकिन कभी-कभी यही सड़कों पर काम करने वाले बच्‍चें आगे चल कर कुछ ऐसा काम कर जाते है, कि लोगों के लिए एक उदाहरण बनकर पेश हो जाते है।

आज हम ऐसी ही एक लड़की कि कहानी लेकर आये है। जो अपनी मेहनत से बन गई स्‍टार। आज हम जिसकी बात कर रहें है, वह उन लोगों में से है। जो अपनी किस्‍मत खुद बनाते है और सफलता कि नई ऊँचाई पर पहुँच जाते है।

हम बात कर रहे है, मुंबई के कोल्‍हापुर कि सोनाली वाघरी कि जो कि कोल्‍हापुर में मेहंदी लगाने का कार्य करती है। इस काम से सोनाली हर महीने 10 से 20 हजार रूपये आराम से कमा लेती है। सोनाली इस काम से अपने पति कि घर चलाने में मदद करती है।

सोनाली का इंस्‍टाग्राम अकांउट भी है और वह इस अकांउट के जरिये दुनियाँ के लोगों से जुड़ी हुई है। सोनाली अपने इंस्‍टाग्राम अकांउट में कई तरह कि मेंहदी डिजाईन कि पोस्‍ट डालती है। जो लोगों को काफी पसंद भी आते है। इसी कि वजह से आज सोनाली सोशल मीडिया पर एक स्‍टार बन चुकी है। सोनाली के फेन दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। उनका हुनर लोगों को बहुत भाता है।

सोनाली कि शुरूआती जिंदगी

सोनाली ने गुजराती स्‍कूल से सातवी तक कि पढ़ाई कि है। कमाल कि बात यह है, कि सातवी तक पढ़ने के बाद भी सोनाली को अच्‍छी तरह इंग्लिश बोलना आता है। सोनाली ने इंग्लिश बोलना अपने जुनून कि वजह सीखा है। सोनाली मेंहदी लगाने के साथ-साथ कपड़े और ज्‍वेलरी बेचने का भी काम करती है। वह कहती है, कि वह यह सब काम अपने घर को चलाने के लिए करती है।

सोनाली चाहती है, कि उनके बच्‍चें अच्‍छे स्‍कूल में पढ़े और अच्‍छी शिक्षा ग्रहण करें। सोनाली कि शुरूआती जिंदगी कि बात करें, तो मुंबई में जन्‍मी सोनाली के घर में 4 भाई -बहन थे। सोनाली के घर कि स्थिति ठीक ना होने कि वजह से सोनाली ने मुंबई के जुहू बीच पर मेंहंदी लगाने का काम शुरू किया। उस समय सोनाली सिर्फ 10 साल कि थी।

जब उन्‍होंने यह काम चालू किया। सोनाली बचपन से ही मेहंदी लगाने में एक्‍सपर्ट थी। लेकिन उन्‍हें कोन वाली मेंहदी लगाना नहीं आता था। सोनाली को इंग्लिश में बात करने का बहुत शोक था। जुहू में विदेश से आये लोगो के साथ सोनाली इंग्लिश में बात किया करती थी। लेकिन वह उतनी अच्‍छी इंग्लिश नहीं बोलती थी।

लोग जब छोटी सी लड़की को इंग्लिश बोलते देखते थे, तो उसकी लगन से प्रभावित होकर उसे सही इंग्लिश बोलना सिखाने कि कोशिश करते थे। इंग्लिश कि वजह से छोटी सी उम्र मे सोनाली काफी अच्‍छा मुनाफा कमाने लगी थी।

विदेशी ग्राहकों से वह डॉलर और पाउंड भी कमा लिया करती थी। सोनाली जब 18 साल कि थी, तब उनका विवाह काल्‍हापुर में दीपक वाघरी से हो गया था। उसके बाद वह कोल्‍हापुर में शिफ्ट हो गई थी। और उनका मुंबई में मेंहदी लगाने का काम बंद हो गया था।

मोबाइल फोन ने लाया जिंदगी में नया मोड़

शादी के बाद सोनाली का काम बंद हो गया था और वह अपनी गृहस्‍ती में बिजी हो गई थी। फिर एक दिन उनके पति ने सोनाली को मोबाइल खरीद कर दिया। मोबाइल में सोनाली ने कई तरह कि मेंहदी डिजाइन देखी और उसे सीखा मेंहदी सीखने के बाद सोनाली के पति ने उसे फिर से काम करने के लिए कहा और उसके नये काम को स्‍टार्ट करने में उसकी मदद भी की सोनाली ने लोगों के घर जा कर मेंहदी लगाना शुरू कर दिया।

सोनाली का काम इतना अच्‍छा था, कि लोगों को उसका काम बहुत पसंद आया और सोनाली का काम धीरे-धीरे काफी बढ़ गया। सोनाली को मेंहंदी लगाने के कई सारे ऑर्डर मिलने लगे। उसके बाद सोनाली ने टिकटॉक बनाना स्‍टार्ट किया। जिसमें वह विभिन्‍न प्रकार के विडियों को बना कर डाला करती थी।

वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों में टिकटॉक बना कर सोशल मीडिया पर डालती थी। जिससे वह फेमस हो गई थी। जब टिकटॉक बंद हुआ तब उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम रील्‍स में वीडियों बनाना शुरू किया। आज सोनाली के 30 हजार से भी ज्‍यादा फॉलोअर्स है। जब सोनाली कि पोस्‍ट पर बॉलीवुड स्‍टार प्रियंका चोपडा ने कमेंट किया, तो सोनाली रातोरात पूरे शहर में मशहूर हो गई थी। सोनाली के कई बॉलीवुड स्‍टार भी फॉलोअर्स है।

पति ने किया हमेशा मॉटीवेट

सोनाली को जब शादी होने के बाद उनके पति ने फिर से काम करने को कहा, तो सोनाली बताती है। कि वह घूंघट ओढ़ कर काम करने जाती थी। सोनाली के ससुराल में घूंघट लेने कि प्रथा है। वह बताती है कि जब वह काम पर जाती थी। तो गॉंव के लोग उसका मजाक बनाते थे। लेकिन उसका काम इतना अच्‍छा था। कि कुछ ही समय में वह फेमस हो गई और लोग उसकी इज्‍जत भी करने लगे।

सोनाली के पति ने हमेशा सोनाली का साथ दिया चाहे काम करना हो या मोबाईल पर रील्‍स बनाना सोनाली के पति ने कभी भी सोनाली को मना नहीं किया। लेकिन शुरू में सोनाली के पति को सोनाली का वीडियों बनाना बहुत अजीब लगत था।

कुछ समय में ही सोनाली शहर में मशहूर हो गई और वहाँ के अखबार में सोनाली कि खबरे आने लगी और सोनाली को बहुत से ऑर्डर मिलने लगे। सोनाली कहती है, कि उन्‍हें मेंहदी के अलावा मेकअप का भी शौक है। और वह एक मेकअप आर्टिस्‍ट बनना चाहती हैं।

सोनाली का वीडियों देख कर विदेश से उनकी एक फेन ने 18000 का मेकअप किट भेजा है। जिससे वह प्रेक्टिस करती है। आज सोनाली कि लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है, कि उनके इंस्‍टाग्राम में 30 हजार फॉलोअर्स है साथ ही 30 से भी से ज्‍यादा बॉलीवुड स्‍टार उन्‍हें फॉलो करते है।

सोनाली बहुत सी गृहणियों के लिए एक प्रेरणा का काम कर रहीं है। सोनाली कहती है, कि आप में अगर हुनर ओर लगन दोनों है। तो आपकों आसमान में उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता। सोनाली के जज्‍बे को हम सलाम करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here