KGF Chapter 2 फिल्म को मिले बम्पर स्टार्स, दर्शकों-IMDB की रेटिंग तोड़ रहे सभी रिकॉर्ड, रॉकी भाई छाया

0
2222
KGF 2 Movie Review
KGF Chapter 2 Movie Review Make Your Mood Happy And Excited. Superstar Yash film KGF Chapter 2 has gotten 9.8 of 10 in IMDB rating.

Photo Credits: Twitter

Bhopal: दक्षिण भारत के सुपरस्टार यश की नमी एक्शन फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) देश के सिनेमाघरों में दस्तक देलग चुकी है। फिल्म “KGF 2” अपनी मूल भाषा कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज हो चुकी है।

फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोग सोशल मीडिया पर ‘केजीएफ चैप्टर 3’ की मांग कर रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर यश, संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर फिल्म को रिव्यू भी दिया है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था और रिलीज के बाद यह कन्नड़ इंडस्ट्री की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

KGF Chapter 2 के निर्माताओं ने फिल्म की शुरुआत साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को विशेष श्रद्धांजलि देकर की। फिल्म की शुरुआत ही दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के फोटोज के साथ हुई। निर्माताओं के इस कदम की तारीफ हो रही है। फैंस ट्विटर पर निर्माताओं की तारीफ कर रहे हैं और पुनीत राजकुमार को याद भी कर रहे हैं।

पहले दिन सभी शो हाउसफुल हुये

फिल्म ‘KGF चैप्ट 2’ में रॉकी भाई को बड़े पर्दे पर ज़बरदस्त एक्शन करते देखकर फैंस गदगद हो रहे हैं। फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग से ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी थी और अब बॉक्स ऑफिस पर ग़दर मच चुका है। इस फिल्म के कई जगह सुबह 6 बजे से शो थे, जो पहले दिन हाउसफुल रहे। इस फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी मेन रोल में हैं।

KGF Chapter 2 Movie को वर्ल्डवाइड 10,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मिल रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण को टोटल 4400 स्क्रीन दी गईं हैं। वहीं दक्षिण भारत में सुपरस्टार यश की फिल्म को 2600 और विदेश में 1100 और अन्य भाषाओं में 2900 स्क्रीन्स पर फिल्म को रिलीज किया गया है।

संजय दत्त को सॉलिड विलेन दिखया गया

इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने मुख्य विलेन अधीरा का रोल निभाया है। संजय दत्त का फिल्मों में नायक से खलनायक बनने तक का सफर आसान नहीं रहा है। लोग संजू बाबा को सॉलिड विलेन के रूप में देखकर काफी उत्साहित हैं।

https://twitter.com/Bhavani0_/status/1514625102897299457

ये फिल्म सिनेमा में ‘एंग्री यंगमैन’ को दिखा रही है और जिस तरह यश के परदे पर पहली एंट्री पर सिनेमाहॉल में दर्शकों की सीटियां, तालियां और शोर गूंजती हैं, उनसे लगता यही है कि सिनेमा बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ इंडिया वुड ही है।

निर्माताओं ने अपना वादा पूरा किया

इस फिल्म की पॉजिटिव समीक्षा से यह ज्ञात होता है कि केजीएफ चैप्टर 2 के निर्माताओं ने जो वादा किया था, वह पूरा किया है। उन्होंने दर्शकों को एक रोमांचकारी और उत्साहित मनोरंजक फिल्म मुहैया करवाई है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक़, एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए, फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने टिकटों की एडवांस बिक्री से कुल 65.10 करोड़ रुपये की कमाई बुधवार रात 9 बजे तक कर ली थी।

KGF 2 फिल्म को मिले सॉलिड IMDB Rating नंबर

इस फिल्म को दर्शकों ने 5 में से 5 अंक दिए हैं और चेक करने पर देखा गया है की फिल्म को IMDB ने 10 में से 9.8 अंक दिए हैं। इसका मतलब यह है की यह फिल्म सुपर डूपर हिट है और रॉकी भाई भी कभी झुकेगा नहीं।

‘KGF 2’ को देखने के बाद सबसे पहले वह बात जो सभी लोग सबसे पहले जानना चाहते हैं, ‘क्या केजीएफ 3’ भी बनेगी, तो इसका उत्तर आपको मिलेगा, हां बनेगी। ऐसा बताया गया है की फिल्म बनाने वालों ने फिल्म के अगले भाग का सीन फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here