
Photo Credits: Twitter Video Crap
Mumbai: आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और समय समय पर लोगो को गिफ्ट भी दे देते हैं। वे अपनी इस दरियादिली के लिए ट्विटर पर बड़े फेमस हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा एक बड़े बिजनेसमैन होने के साथ साथ देशभक्त और क्रिएटिव कार्य के बड़े फैन हैं।
वह जितना ध्यान अपने बिजनेस पर देते हैं, उतना ही ध्यान वे क्रिएटिविटी (Creativity) वाली चीज़ों और उनको तैयार करने वाले लोगो पर भी देते हैं। इस वजह से कई लोग उन्हें यूनिक और क्रिएटिव आइटम्स के फोटो और वीडियो भी टैग करते रहते हैं। कोई अच्छा काम उनकी नज़र में आ गया तो वे उसकी तारीफ किये बिना नहीं रह पते हैं। एक बार फिर से उन्होंने सोशल मीडिया पर एक टैलेंट को प्रमोट करते हुए एक शख्स की मदद करने का वादा किया है।
स्क्रैप मैटल से जीप बना दी
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आनंद महिंद्रा तो दिखा, तो उसे देखने के बाद वह उन्हें इतना पसंद आया की उन्होंने उस व्यक्ति की मदद करने का ऑफर दे दिया। ये वीडियो महाराष्ट्र के एक व्यक्ति का है, जिसने स्क्रैप मेटल (Metal Scrap) से एक जीप बनाई है।
व्यक्ति के अपने बेटे के लिए बनाई जीप
मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया है की दत्तात्रेय लोहार (Dattatrya Vilas Lohar) नाम के इस व्यक्ति के अपने बेटे के लिए एक जीप बनाई। उन्हें बेटे का मन था की उसके पास एक जीप होनी चाहिए। परन्तु पर्याप्त पैसे ना होने के कारण दत्तात्रेय अपने बेटे की ये इच्छा पूरी ना कर पा रहे थे। लेकिन उन्होंने अपने बेटे को दुखी नहीं होने दिया। बेटे की इच्छा को पूरी करने के लिए उन्होंने स्क्रैप मैटल से ही एक जीप बना दी।
आनंद महिंद्रा को पसंद आई जीप और दिया उपहार
जब आनंद महिंद्रा के पास दत्तात्रेय द्वारा बनाई गई इस जुगाड़ वाली जीप (Jugaad Wali Jeep) का वीडियो आया और उन्होंने इसे देखा, तो वे इसे देख कर इतना खुश हुए कि उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए दत्तात्रेय को महिंद्रा कंपनी की गाड़ी बोलेरो देने का वादा कर दिया। उन्होंने वीडियो साँझा करते हुए कहा कि वैसे तो ये जीप नियमों के विरुद्ध है, परन्तु फिर भी मैं अपने लोगों की सरलता और कम संसाधनों में अधिक करने की क्षमताओं और योग्यता की तारीफ करना कभी बंद नहीं करता हूँ।
This clearly doesn’t meet with any of the regulations but I will never cease to admire the ingenuity and ‘more with less’ capabilities of our people. And their passion for mobility—not to mention the familiar front grille pic.twitter.com/oFkD3SvsDt
— anand mahindra (@anandmahindra) December 21, 2021
महिंद्रा का यह ट्वीट वायरल होने लगा और फिर उन्होंने एक और ट्वीट किया की वहां के लोकल अधिकारी जल्द ही इस वाहन को सड़क पर चलने से रोक देंगे, क्योंकि यह यातायात रूल्स के विरुद्ध है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस जीप के बदले में बोलेरो की पेशकश कर रहा हूँ। लोगों को प्रेरित करने के लिए इस जीप को महिंद्रा रिसर्च वैली में प्रदर्शित किया जा सकता है।
Local authorities will sooner or later stop him from plying the vehicle since it flouts regulations. I’ll personally offer him a Bolero in exchange. His creation can be displayed at MahindraResearchValley to inspire us, since ‘resourcefulness’ means doing more with less resources https://t.co/mibZTGjMPp
— anand mahindra (@anandmahindra) December 22, 2021
बता दें की 45 सेकंड का ये वीडियो में महाराष्ट्र के देवराष्ट्र गांव (Devrashtre Village) के एक लोहार दत्तात्रेय लोहार (Dattatrya Vilas Lohar) का है। बताया जा रहा है कि किक से स्टार्ट होने वाली इस जीप को दत्तात्रेय ने केवल 60 हजार रुपये की लागत से तैयार कर दिया है। जबकि एक जीप यदि आप खरीदने जायेंगे, तो आपको 10 लाख के आस पास खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में यह क्रिएटिविटी अपने आप में एक कमाल है।



