परिवार का पेट भरने लाठी के सहारे 40 KM साइकिल से काम पर जाता युवक, नहीं है एक पैर, मिली प्रशंसा

0
598
Ek Number News
Handicapped Naresh Pedal 40 km cycle daily viral Video. A video of Handicap Naresh, a resident of Atrauli in Aligarh, is going viral on social media.

Photo Credits: Twitter Video Crap

Aligarh: आज के समय में जहां मानुस शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वास्थ्य होने के बाद भी अपनी गरीबी या अपने नसीब को यह सोचकर कोस्ता है कि मेरे पास इस वास्तु की कमी है उस वास्तु की कमी है। लेकिन यह कभी नहीं सोचता की मेरा पास काम से कम मेरा निरोगी शरीर तो है, जो कुछ लोगों के पास नहीं होता हमने अक्स शरीर में बिना किसी अंग के कमी वाले लोगों को तक भिख मांगते अपने आस पास या इन्टरनेट पर देखा या सुना होगा।

वही इन्टरनेट कुछ एसे लोगों के वीडियो भी दिखाई देते हैं, जो शरीर में किसी अंग की कमी होने के बाद भी मेहनत मजदूरी करते हुए ना केवल खुद का ब्लकि अपने परिवार का भी पेट भरते हैं असल जीवन में यह लोग केवल शारीरिक रूप से दिव्यांग होते हैं, जो मेहनत का खाना पसंद करते हैं, किसी का उपकार लेना नहीं।

आज हम आपको एक एसे ही शख्स के विषय में बताने जा रहे हैं, जो केवल शारीरिक सूप से दिव्यांग, लेकिन मानसिक रूप से आप और हम कई लोगों से बहोत बलशाली है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दिव्यांग शख्स (Handicapped Man) जिसकी एक टांग नहीं है वह साइकिल (Cycle) चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार यह दिव्यांग व्यक्ति उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का निवासी है और इसका नाम नरेश (Naresh) है। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि नरेश प्रतिदिन 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर वो भी सिर्फ एक पैर से फैक्ट्री में कार्य पर जाते हैं। दिव्यांग होने के बाद भी नरेश ने अपनी रोजी रोटी कमाना नहीं छोड़ी और वे प्रतिदिन 40 किलोमीटर दूर सिर्फ एक पैर से साइकिल चलाते हुए अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए जाते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने साँझा किया है। अवनीश शरण ने यह वीडियो साँझा करते हुए लिखा कि कभी प्रयत्न करना मत छोड़ो। वायरल होते वीडियो में हम देख ही सकते हैं कि एक शख्स केवल एक पेर से साइकिल चला रहा है और उसके दूसरे हाथ में एक बड़ा सा डंडा है। साइकिल चलाते समय नजदीक से गुजर रहे एक बाइक सवार ने इस व्यक्ति का वीडियो बना लिया।

वीडियो में बाइक सवार उस शख्स से उसके विषय में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करता है और उससे पूछता है कि वह कहां जा रहा है और कहां रहता है। सवाल पूछने पर साइकिल चला रहा नरेश नामक दिव्यांग शख्स (Handicapped Naresh) उस व्यक्ति को बताता है कि वह अलीगढ़ का निवासी है और वह प्रतिदिन 40 किलोमीटर एक पैर से साइकिल चलाते हुए वह अपनी नौकरी के लिए किसी फैक्ट्री में काम करने जाता है और पिछले कई दिनों से वह इसी प्रकार से अपनी दिनचर्या निभाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here