
Image Credits: Twitter Viral Video Crap
Delhi: लावारिस, अनाथ, असहाय और बेघर लोगों (Homeless People) की जिंदगी दूसरों की मेहरबानी पर गुजरती है। यूं तो पुलिस को अपने लेट लतीफ भरे अंदाज के लिए जाना जाता है। ज्यादातर मामलों में पुलिस शिकायत दर्ज करने के बावजूद मामले का निपटारा नहीं करते हैं। लेकिन एक सोल्जर ने इंसानियत का पाठ पढ़ा दिया दुकानदार को।
बेसहारा लोगों को कुछ लोग खाने को दे देते हैं, तो कुछ उन्हें सोने की जगह। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं, जो इन मैले-कूचले या गंदे से दिखने वाले इंसानों को छूना तो दूर उन्हें अपने आस-पास देखना भी पसंद नहीं करते। सोशल मीडिया पर एक Video वायरल हो रहा है, जिसे एक IAS अधिकारी ने शेयर किया है।
इस वीडियो में एक जवान, बेघर महिला की हेल्प (Jawan Helps Old Homeless Woman) करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर लिख रही है, कुछ जवान देश की रक्षा के साथ-साथ इंसानियत की भी रक्षा कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मैं इस अजनवी जवान को सैल्यूट (Salute) करता हूं। यह वीडियो ने इंटरनेट ओर तहलका मचा दिया है। हर कोई जवान को सैलूट कर रहा है।
दुकानदार की इंसानियत मर गई
2 मिनट 19 सेकंड की इस क्लिप में दिखाया गया है कि एक बेघर महिला किसी बंद दुकान के बाहर सो रही है। तभी दुकान का मालिक (Shop Owner) आ जाता है और महिला का अपमान करने लगता है। वो पहले महिला को जगाने का प्रयास करता है, लेकिन जब वह नहीं उठती तो उस पर पानी फेंकता है, लात मारता है। इसके बाद नींद से जागते ही बूढ़ी महिला उस दुकानदार के पैरों में गिर जाती है, लेकिन इसका दिल नहीं पसीजता। वो चिल्लाते हुए महिला को वहां भाग जाने को कहता है, ताकि वह अपनी दुकान खोल सके।
जवान (Soldier) की एंट्री ने खेल पलट दिया
पास से गुजर रहे एक जवान (Soldier) की नजर जब महिला पर पड़ती है, तो वो रुकता है और दुकानदार (Shopkeeper) को सबक सिखाता है। हालात जानने के बाद जवान महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दुकानदार को समझाने का प्रयास करता है, लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं होता। उल्टा वो महिला को हड़काने लगता है। जिस पर जवान बुजुर्ग महिला को सहारा देकर उठाता है। फिर जवान दुकानदार का कॉलर पकड़ता है और उसे अच्छे से इंसानियत का पाठ पड़ता है।
सभी ने की खुलकर तारीफ
इसके बाद जवान, महिला (Old Woman) को कुछ पैसे देता है, उसके कपड़ों को सही करने के साथ उसे चप्पल भी पहनाता है, जिसे देखकर लोग इस जवान को सैल्यूट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जवान ने इंसानियत की सच्ची मिसाल पेश की है।
I salute this ‘Unknown Jawan’❤️
Humanity.🙏🙏 pic.twitter.com/QrsMNEICFN— Awanish Sharan (@AwanishSharan) August 19, 2021
बेसहारा लोगो के पास खुद का आशियाना नही होता है। जहां रात होती है कही भी अपना ठिकाना बना लेते है। सुबह होते ही फिर रोटी की तलाश में निकल पड़ते है। इनको जहां जगह मिलती है सो जाते हैं। इसके लिए उन्हें कई बार दुकानदारों की मार भी झेलना पड़ती है। कभी कभी कई अच्छे घरों के लोग भी विपरीत परिस्थिति के बाद बेघर और बेसहारा हो जाते है। ऐसे में हमें इन बेघर लोगो के साथ बुरा व्यव्हार नहीं करना चाहिए और अपने मुताबिक़ इनकी थोड़ी मदत कर देती चाहिए।



