डोनल्ड ट्रंप ने बाहुबली बनके खुद वीडियो सांझा किया, ट्रमबॅली तलवार लेकर धोड़े पर दौड़ते नज़र आए

0
600

Image Credits: Twitter Video Crap

भारत यात्रा पर निकलने के केवल कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बाहुबली-2 द कनक्लूजन’ फिल्म का एक एडिटेड वीडियो सांझा किया है, जिसमें फिल्म के एक्टर के चेहरे पर खुद ट्रंप का चेहरा मोर्फ कर लगा हुआ है। इस ईदिटेड वीडियो के बैकग्राउंड में चल रहे गाने ‘जियो रे बाहुबली’ में फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को भी दिखाया गया है, जिसका चेहरा फिल्म के अंदर शिवगामी की भूमिका में रही राम्या कृष्णन के चेहरे पर सुपर इम्पोज्ड कर लगाया गया है। वह फिल्म में एक्टर प्रभाष की मां का किरदार निभा रही है।

इस बाहुबली वीडियो में कुछ सेकेंड का पीएम नरेन्द्र मोदी का वीडियो भी मोर्फ कर लगाया गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घोड़े पर बैठकर युद्धभूमि में तलवार चलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस वीडियो में इवांका ट्रंप और डोनाल्ट ट्रंप जुनियर को भी दिखाया गया है। इस वीडियो के आख़िरी मे “अमेरिका और भारत यूनाइटेड” के साथ होता है। इस वीडियो के पोस्ट करने से शुरुआत दो घंटे मे ही इसे करीब 18 हजार बार सांझा किया गया है।

आपको बता दें की डोनल्ड ट्रम्प और PM मोदी का 24 फरवरी को अहमदाबाद में एक रोडशो करने और शहर के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में उपस्थित लोगों को एक साथ संबोधित करने का कार्यक्रम है। नमस्ते ट्रम्प नामक इस कार्यक्रम में एक लाख 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया गया है।

इस अनोखे कार्यक्रम और रोड शो के लिए सुरक्षा प्रबंधों के तहत दस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ज्ञांत हो की डोनल्ड ट्रम्प की यात्रा के चलते भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने एक परामर्श जारी किया। परामर्श में विमान से यात्रा करने वाले लोगों को उस दिन उड़ान की रवानगी के निर्धारित समय से तीन घंटे पहले आने को कहा गया है। ताकि सही जाँच की जा सके।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को अपने दो दिनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ट्रंप ने एक अनवेरिफाइड ट्विटर अकाउंट SoI के एक वीडियो को रिट्वीट किया है। इस वीडियो में दक्षिण के अभिनेता प्रभाष की फिल्म बाहुबली के कुछ दृश्य हैं, ट्रंप को इस वीडियो में बाहुबली के तौर पर दिखाया गया है। उनके साथ वीडियो में इवांका, मेलानिया और ट्रंप के दामाद कुशनर भी हैं। राष्ट्रपति ट्रंप, बॉलीवुड फिल्म शुभ, मंगल ज्यादा सावधान की भी तारीफ कर चुके हैं। To celebrate Trump’s visit to India I wanted to make a video to show how in my warped mind it will go. USA and India united.
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1231345462793441280
Donald Trump twitted that Look so forward to being with my great friends in INDIA.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाएंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, व्हाइट हाउस के अफसरों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थानों को लेकर अमेरिका के मन में सम्मान है और उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए वह भारत को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा।

ट्रम्प की पहली भारत यात्रा से पहले, यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम नाम की सरकारी संस्था ने एक तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें दावा किया गया कि नागरिकता संशोधन कानून(CAA) की वजह से भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में गिरावट आई है।

व्हाइट हाउस में शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प सार्वजनिक और निजी तौर पर लोकतंत्र और धार्मिक स्वतंत्रता की हमारी साझा परंपरा पर बात करेंगे। वह धार्मिक स्वतंत्रता समेत अन्य मुद्दों को उठाएंगे, जो कि अमेरिका के लिए बहुत जरूरी है।

मीडीया मे आई खबर के मुताबिक दोनों के बीच भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और ट्रेड डील पर भी बात हो सकती है। ट्रम्प के भारत दौरे से पहले एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, अमेरिका चाहता है कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर सहित बाकी मुद्दों को बातचीत से सुलझाएं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक Make In India को लेकर PM मोदी सरकार ज्यादा सतर्क है। इसकी वजह से ट्रेड डील में दिक्कत आ रही है। अमेरिका को लगता है कि भारत सरकार मेक इन इंडिया को लेकर ज्यादा सख्त रुख अपना रही है। डील पर दोनों देशों के अधिकारी करीब 18 दौर की बातचीत कर चुके हैं, लेकिन फैसला नहीं हो पाया। मेक इन इंडिया की सुरक्षा पर भारत ने हाल ही में कई घोषणाएं की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here