शाहीन बाग के लोगो ने पत्रकार दीपक चौरसिया से हांथापाई करके कैमरा तोड़ा और कवरेज रोकी: VIDEO

0
610

Image Credits: Twitter(@DChaurasia2312) Video Crap

शाहीन बाग़ में CAA के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में आज न्यूज़ नेशन के वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के साथ वहाँ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हांथपाइ कर दी और मीडिया कवरेज करने से रोक दिया। इतना ही नहीं हाथापाई करने के बाद उनका कैमरा भी तोड़ दिया गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में धक्का-मुक्की कर रही भीड़ को देखा और नारे लगाते सुना जा सकता है।

यह घटना तब हुई जब न्यूज़ नेशन TV चैनल के पत्रकार दीपक चौरसिया (News Nation Journalist Deepak Chaurasia) शाहीन बाग़ की प्रदर्शन और धरने की घटना को कवर करने गए थे। दीपक ने एक वीडियो के जरिए बताया कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर कई असामाजिक तत्व उपद्रव फैला रहे हैं। लोगो ने सभी को घेरकर न्यूज नेशन के कैमरामैन का कैमरा (Camera) तोड़ दिया।

आप वीडियो में देख सकते हैं की जब दीपक चौरसिया कुछ बोल रहे थे तो वहां के तमाम लोगो ने उन्हें घेर लिया और फिर किसी ने कैमरा में भी हाँथ लगाया और दीपक को कवरेज करने से रूक दिया गया। फिर कमरामैन कैमरा को पकड़कर बैठ गया ताकि वह कमरे में भीड़ से बचा सके, किन्तु अभी मिल रही जानकारी के मुताबिक़ वह कैमरा तोड़ दिया गया है।

पत्रकार दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा की सुन रहे हैं कि संविधान ख़तरे में है, सुन रहे हैं कि लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है। जब मैं शाहीन बाग की उसी आवाज़ को देश को दिखाने पहुँचा तो वहाँ मॉब लिंचिंग से कम कुछ नहीं मिला। #CAAProtests #ShaheenBagh


News Nation Journalist Deepak Chaurasia at Shaheen Bagh.

कल ही की एक घटना है जब दीपक चौरसिया को उनके ही न्यूज़ डिबेट के दौरान CPI पार्टी प्रवक्ता अमीर जैदी ने भ-ड़-वा पत्रकार कहकर सारी हदेब लाँघ दी थी। तब भी दीपक चौरसिया ने बड़े ही अदब से अमीर जैदी को कहा था की वे यह वीडियो भी देखने की हिम्मत रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here