भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कोलकाता में CAA के समर्थन में निकाली रैली, सैकड़ों TMC कार्यकर्ता BJP में शामिल

0
579

Photo Credits: Kailash Vijayvargiya On Twitter

नागरिकता कानून बिल के विपक्ष की पार्टी ने बहुत प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके चलते कोलकाता में भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में कोलकाता में रैली निकाली। इस रैली के समर्थन में प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुए।

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। भाजपा की यह रैली कोलकाता के हिंद सिनेमा से प्रारम्भ होकर श्यामबाजार में समाप्त हुई। नागरिकता कानून कोलकाता में बहुत बड़ा मुद्दा बनता हुआ नजर आ रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि इसे राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। नागरिकता कानून के विरोध में भारत के कई कोनो में इसका विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रदर्शन से कई लोगो की जान चली गई, कई जगह तो दंगाइयों ने इतना उपद्रव मचा दिया था कि काबू में आने के लिए 144 धारा के साथ कर्फ्यू भी लगाया गया।

नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में 13 से 17 दिसंबर के दौरान विरोधियों ने प्रदर्शन कर कई सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाया। भाजपा अगले कुछ दिन में NRC के समर्थन में देश भर में 1000 रैली करने की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा पार्टी ने रैली में उपस्थित दर्ज करने के लिए स्‍थानीय नेताओं के साथ-साथ राष्‍ट्रीय नेताओं को निर्देश दिया है।

पश्चिम बंगाल में राज्य के मंत्री और जमीयत-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दिकउल्ला चौधरी ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर CAA को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो जब भी गृह मंत्री अमित शाह राज्‍य के दौरे पर आएंगे, तब उन्हें हवाई अड्डे से ही वापस भेज दिया जाएगा। उन्हें राज्य में कदम भी रखने नही दिया जायेगा।

CAA के विरोध में जमीयत-ए-हिंद की रैली में उन्होंने कहा था कि “अगर आवश्यकता पड़ी तो हम लोग उन्हें शहर के हवाई अड्डे के बाहर आने की अनुमति भी नही देंगे। उनको रोकने के लिए हम वहां एक लाख नागरिकों को इकट्ठा कर सकते हैं।” रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यहां उपस्थित नागरिको की भारी तदात में लोगो का जनसैलाब देखने को मिला, जनसैलाब को देखकर ये उम्मीद जताई जा रही है कि लोग नागरिकता संशोधन कानून 2019 के समर्थन में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस नागरिकता कानून का विरोध करके लोगो को सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रही। ये अपनी राजनीति को बनाने के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने में जुटी हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस समर्थन रैली में भारी जनसैलाब को देखकर समझ जाना चाहिए कि लोग नागरिकता कानून से खुश है।

उनको ये भी मान लेना चाहिए कि लोगो ने वोट बैंक की राजनीति को पूरी तरह से निरस्त कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य लोगो को नुकसान पहुँचना नही था बल्कि पड़ोसी देशों में सताये जा रहे लोगो को इंसाफ दिलाना है। रैली में भारी जनसैलाब को देखकर यह पता चलता है कि लोग नागरिकता संशोधन कानून पर सरकार के साथ है सरकार को भरपूर समर्थन दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here